Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

दाउद : परमेश्वर के हृदय का जन

हाल ही में हम दाउद के बारे में अध्ययन करते आ रहे हैं, जो परमेश्वर के हृदय का व्यक्ति है। हमने उसे जीत के समय के साथ-साथ निराशा के मौसम में भी देखा है। हमने दाउद को उकाब के समान उड़ते और सूअर के साथ युद्ध करते देखा । उसका जीवन विरोध से भरा लगता है: परमेश्वर  का जन, फिर भी व्यभिचारी और हत्यारा। वह आत्मा की शक्ति में रहता और काम करता है। लेकिन लंबा समय नहीं हुआ, वह शरीर के मोह में फंस जाता है। हम उसके जीवन से क्या सीख सकते हैं जिससे हमें वह जाल याद आ सके जिसमें वह गिर गया था?

दाउद का जीवन शरीर और आत्मा के बीच संघर्ष को दर्शाता है। वह लड़ाई हम सभी के अंदर व्याप्त है। कई बार दाउद के जीवन का एकमात्र स्पष्टीकरण यह था कि परमेश्वर का हाथ उस पर है । एक युवा चरवाहे के रूप में उसने उस अवसर को लिया  जब उसने पलिस्ती दानव को मारा और परमेश्वर के लोगों को चुनौती दी। उस जीत को उसने विश्वास से जीत लिया । फिर भी वर्षों बाद, वह अपनी यौन भूख को नियंत्रित नहीं कर सका। दोनों अवसरों पर, दाउद ने निर्णय लिया; पहला परमेश्वर की आत्मा का अनुगमन करना और दूसरा वासना के आगे झुकना । एक निर्णय जीवन और विजय लेकर आया; दूसरा, मृत्यु और पराजय ।

यह स्मरण रखना महत्वपूर्ण है कि उम्र हमारी विजय को सुरक्षित नहीं बनाती। चाहे हम कितने भी बड़े क्यों न हों, हमें विश्वास की जिंदगी से कभी नहीं चूकना चाहिए। जिस दिन हम मरेंगे उस दिन तक हमारी आत्मा में एक लड़ाई व्याप्त रहेगी।उम्र और परिपक्वता शरीर को नहीं जीत पाती। सिर्फ आत्मा ही उस लड़ाई को जीत सकती है। जब हम सही चुनाव करते हैं, तो पवित्र आत्मा को अपना काम करने दिया जाता है। जिस क्षण हमें शरीर की लालसा के साथ सामना करना पड़ता है, हमें अपनी विजय के लिए पवित्र आत्मा पर भरोसा करने के लिए उसी समय चुनाव करना चाहिए। विजय हमेशा पल-पल के फैसले द्वारा एक दैनिक विकल्प होता है । यह विश्वास द्वारा एक कदम उठाने से होता है ।

दाउद ने सफलता के अभिशाप का सामना किया। जब वह कुछ नहीं था, तो दाउद ने अपनी विजय के लिए सिर्फ परमेश्वर पर भरोसा किया। उसने विश्वास से जंगली जानवरों को मार डाला। उसने परमेश्वर की शक्ति द्वारा प्रत्येक शत्रु को पराजित किया। फिर भी जब वह राजा बना, तो उसने स्वतंत्रता की भावना से चलना शुरू किया। ताज पहनाए जाने से पहले, वह परमेश्वर पर निर्भर रहते हुए विनम्रता से चला । बाद में, हमें पता चलता है कि दाऊद अक्सर परमेश्वर के साथ परामर्श नहीं करता है। वह परमेश्वर के चेहरे को निहारने की अन्य कामों में व्यस्त है । उसकी असफलताओं से हमेशा प्रार्थना की कमी का पता लगाया जा सकता है। विनम्र निर्भरता के बजाय उसकी लापरवाह स्वतंत्रता ने उसे उलझा दिया।

सफलता भले ही परमेश्वर से मिलती है, लेकिन फिर भी बड़े खतरे लेकर आती है। हममें से प्रत्येक में यह सोचने की प्रवृत्ति है कि जब परमेश्वर हमें आशीष देता है तो वास्तव में उसकी बजाय हमारी विजय होती है। परमेश्वर के कई पुरुष और स्त्रियाँ  इस सूक्ष्म जाल में फंस गए हैं। जाल की जड में घमण्ड पड़ा है – और यह हमेशा पराजय की ओर ले जाता है। कई महान ऊंचाइयों तक पहुंच गए, ताकि वे सिर्फ गहराई में लम्बा गिर सकें । घमण्ड के पीछे विनाश आता है ।

जब हम दाउद के जीवन का अध्ययन करते हैं तो एक महान निष्कर्ष हमें प्राप्त करना चाहिए। हमें हर दिन परमेश्वर के साथ विनम्रतापूर्वक चलना चाहिए। हम कल की विजय पर सवारी नहीं कर सकते | मसीही जीवन परमेश्वर की आत्मा में विनम्रता और विश्वास से भरकर उस पर निर्भर रहते हुए दैनिक आज्ञाकारिता में निहित है। जब हम इस तरह से अपना जीवन जीते हैं, तो हमेशा विजय होगी। लेकिन हमें कभी नहीं भूलना चाहिए: हमें हर दिन, हर मिनट उसकी आत्मा की शक्ति की आवश्यकता है। तभी हम विजय का जीवन जान पाएंगे।

प्रेरितों के काम 13:20-25

20 इस के बाद उस ने सामुएल भविष्यद्वक्ता तक उन में न्यायी ठहराए।21 उसके बाद उन्हों ने एक राजा मांगा: तब परमेश्वर ने चालीस वषै के लिये बिन्यामीन के गोत्र में से एक मनुष्य अर्थात कीश के पुत्र शाऊल को उन पर राजा ठहराया।

22 फिर उसे अलग करके दाऊद को उन का राजा बनाया; जिस के विषय में उस ने गवाही दी, कि मुझे एक मनुष्य यिशै का पुत्र दाऊद, मेरे मन के अनुसार मिल गया है। वही मेरे सारी इच्छा पूरी करेगा।23 इसी के वंश में से परमेश्वर ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार इस्त्राएल के पास एक उद्धारकर्ता, अर्थात यीशु को भेजा।24 जिस के आने से पहिले यूहन्ना ने सब इस्त्राएलियों को मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार किया।25 और जब यूहन्ना अपना दौर पूरा करने पर था, तो उस ने कहा, तुम मुझे क्या समझते हो? मैं वह नहीं! वरन देखो, मेरे बाद एक आनेवाला है, जिस के पांवों की जूती मैं खोलने के योग्य नहीं।

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित