Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

प्रार्थना और आत्मा के द्वारा चलाए जाना

कई मसीही अक्सर प्रार्थना के अद्भुत समय का अनुभव करते हैं – फिर तुरंत स्वंय को उग्र युद्ध में पाते हैं। कुछ ने परमेश्वर के साथ छेड़छाड़ करना सीख लिया है, लेकिन उसके साथ चलना नहीं सीखा । वे परमेश्वर की आत्मा से भर गए हैं, लेकिन आत्मा के नेतृत्व में रहना नहीं सीखा है । जब यीशु ने अपने चेलों को प्रार्थना करना सिखाया, तो उसने उन्हें सबसे पहले परमेश्वर पर अपना ध्यान केंद्रित करना सिखाया। जब हम उसे देखते हैं, तो हम स्वंय को पूरी तरह से अलग रोशनी में देखते हैं । जब हम परम प्रधान को देखेंगे, तो हम अपने पापों को देखेंगे। जब हम देखेंगे कि वह कितना महान है, तो हम देखेंगे कि हम कितने छोटे हैं। परमेश्‍वर का वह दृश्य हमें अपनी दैनिक चाल में उसका नेतृत्व पाने के लिए दुहाई देने को विवश करता है।

मूसा एक खास तरीके से परमेश्वर से मिला। वह अक्सर छावनी के बाहर तंबू गाड़ देता था। वह उस तम्बू में चला जाता, और वहाँ परमेश्वर से मिलता। वह समय मूसा के लिए विशेष था । वह इस्राएल के बच्चे के नेतृत्व की नींव था । लेकिन उसने उन मुलाकातों में से एक के समापन पर बड़ी दिलचस्प बात कही “यदि आपकी उपस्थिति हमारे साथ नहीं चलती, तो हमें यहाँ से न भेजो” (निर्गमन 33:15)। परमेश्वर ने उसे आश्वासन दिया, “परमेश्वर ने उत्तर दिया, मेरी उपस्थिति तुम्हारे साथ जाएगी, और मैं तुम्हें आराम दूंगा” (v 14)।

शायद मूसा के जीवन और नेतृत्व का रहस्य उससे पता चल सकता है जो उस तम्बू में हुआ । उसने ना सिर्फ परमेश्वर की उपस्थिति, बल्कि उसके नेतृत्व को भी सुरक्षित किया। मूसा एक महान अगुवा था क्योंकि उसने एक महान अनुयायी बनना सीखा। वह नेतृत्व कर सकता था क्योंकि उसका नेतृत्व किया गया था।

परमेश्वर की आत्मा की अगुवाई में चलने की कुंजी प्रार्थना की भावना में बने रहना है। कभी-कभी मेरी इच्छा होती है कि मैं प्रार्थना में शांत स्थान पर रह सकूं और कभी नहीं निकलूं। वो समय बहुत खास होता है। लेकिन हमें उसे एक अंत के रूप में नहीं देखना चाहिए। परमेश्वर के पास हम सभी के जीवन में लिए एक योजना है। प्रार्थना में वे एकान्त क्षण हमें जीवन की लड़ाइयों के लिए तैयार करते हैं। हम लड़ाई में उसकी उपस्थिति को नहीं छोड़ते; हमें उसकी उपस्थिति का अभ्यास करना सीखना चाहिए।

परमेश्वर अक्सर हमें ऐसी लड़ाइयों के लिए तैयार करने के लिए प्रार्थना के विशेष समय में ले जाते हैं। कई साल पहले, मुझे एक डाक्टर द्वारा बताया गया था कि मेरी आवाज वाली नाड़ी में कुछ छाले थे । मेरा जीवन तो सार्वजनिक रूप से बोलने वाला है। इसलिए उन शब्दों को सुनना बहुत दर्दनाक था। मुझे कहा गया कि मैं दो सप्ताह तक पूरी तरह मौन रहूं। जब डॉक्टर ने मुझे बताया कि, मुझे पता है कि परमेश्वर मेरे जीवन में एक गहरा काम करना चाहते हैं। वे मेरे जीवन के सबसे अद्भुत सप्ताह बन गए। न केवल परमेश्वर ने मेरी आवाज की नाड़ी को ठीक किया, बल्कि उन्होंने स्वंय को मेरे लिए बहुत ही खास तरीके से प्रकट किया।

लेकिन मुझे यह एहसास नहीं था कि अगले छह महीनों के दौरान क्या होगा, यह उस समय की तैयारी थी । मैंने अपनी सेवकाई और अपने जीवन में कुछ सबसे अस्थिर समय का अनुभव किया। जब पेरू में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए, मैंने प्रचार किया और मैं कांगो के एक युद्ध क्षेत्र में चला गया। मैंने सुसमाचार पर हजारों प्रतिक्रियाएँ देखीं। मैं बहुत आभारी हूं कि आत्माओं की लड़ाई में जाने से पहले, मेरे पास परमेश्वर के साथ  वह विशेष समय था।

मैं आभारी हूं कि जीवन के युद्धों में परमेश्वर मेरे साथ चला । वह आपसे मिलेंगे, लेकिन वह भी आपके साथ जाना चाहता है । “बिना रुके प्रार्थना करना सीखें।”

रोमियो 8:9-14

9 परन्तु जब कि परमेश्वर का आत्मा तुम में बसता है, तो तुम शारीरिक दशा में नहीं, परन्तु आत्मिक दशा में हो। यदि किसी में मसीह का आत्मा नहीं तो वह उसका जन नहीं।

10 और यदि मसीह तुम में है, तो देह पाप के कारण मरी हुई है; परन्तु आत्मा धर्म के कारण जीवित है।

11 और यदि उसी का आत्मा जिस ने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया तुम में बसा हुआ है; तो जिस ने मसीह को मरे हुओं में से जिलाया, वह तुम्हारी मरनहार देहों को भी अपने आत्मा के द्वारा जो तुम में बसा हुआ है जिलाएगा।

12 सो हे भाइयो, हम शरीर के कर्जदार नहीं, ताकि शरीर के अनुसार दिन काटें।

13 क्योंकि यदि तुम शरीर के अनुसार दिन काटोगे, तो मरोगे, यदि आत्मा से देह की क्रीयाओं को मारोगे, तो जीवित रहोगे।

14 इसलिये कि जितने लोग परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हैं, वे ही परमेश्वर के पुत्र हैं।

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित