Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

आत्मा में चलना

मूसा ऐसा व्यक्ति था जो परमेश्वर द्वारा सामर्थी रीति से उपयोग किया गया । इससे पहले कि परमेश्वर उसे अपने हाथों में एक यंत्र के समान इस्तेमाल करता एक सबक था उसके लिए सीखना जरूरी था । उसे यह जानना जरूरी था कि परमेश्वर का कार्य परमेश्वर की सामर्थ में ही किया जाना चाहिए । मूसा को उस महान सबक को सीखने के लिए मिद्यानी रेगिस्तान में स्कूल जाना पड़ा: परमेश्वर का काम परमेश्वर की आत्मा की सामर्थ में होना चाहिए – नाकि मानवीय मॉस की शक्ति में ।

जब मूसा अपने जीवन के पहले चालीस वर्षों के दौरान मिस्र में था, तो वह युवा और शक्तिशाली था। वह फिरौन की बेटी के बेटे के रूप में बड़ा हुआ। उसने अपने इब्रानी  भाइयों की मदद करने के सही काम करने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह असफल रहा। जब उसने एक मिस्री को अपने इब्रानी सम्बन्धी के साथ दुर्व्यवहार करते देखा, तो उसने उस मिस्री को मार डाला और उसे रेत में छिपा दिया। लेकिन उसके कार्यों से केवल उसके लोगों को अधिक पीड़ा हुई। वह मिद्यानी रेगिस्तान में भाग गया। वहाँ उसने परमेश्वर की आत्मा की शक्ति में काम करना सीखा।

पहाड़ पर परमेश्वर के साथ उसकी मुठभेड़ के बाद, मूसा पहले जैसा कभी नहीं रहा होगा । वह मिस्र वापस चला गया और अपने लोगों को स्वतंत्रता दिलाने के लिए परमेश्वर के हाथों का साधन बन गया । लेकिन वह अपनी ताकत में वापस नहीं आया। वह परमेश्वर की आत्मा और अधिकार के साथ मिस्र वापस गया। तब वह एक शक्तिशाली परमेश्वर के हाथों में एक उपयोगी साधन बन गया था । जब उसने सिर्फ परमेश्वर की आत्मा की शक्ति में काम करना सीख लिया, तो वह वो व्यक्ति बनने के लिए सक्षम था, जिसे परमेश्वर चाहता था ।

जब मैं पहली बार मसीही बना, तो मुझे डॉ. बिली ग्राहम को सुनने का अवसर मिला। लोगों ने कहा कि उन्हें इस पीढ़ी में परमेश्वर के जन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉ. ग्राहम को एस्ट्रोडोम में एक विशाल इनडोर स्टेडियम में सुनने के लिए मैंने ह्यूस्टन तक की यात्रा की। जैसा कि मैंने उसकी बातें सुनी, मुझे स्वीकार करना चाहिए, मैंने सोचा, इस आदमी के बारे में क्या खास है? वह एक सभ्य वक्ता है, लेकिन वह उतना महान नहीं है। सार्वजनिक वक्ता के रूप में प्रशिक्षित होने के बाद, मुझे डॉ ग्राहम के बारे में कुछ खास दिखाई नहीं दिया।

जब वह लोगों को मसीह के पास आने का निमंत्रण देने आया, तो मुझे प्रार्थना करना स्मरण आया, “हे परमेश्वर , यदि मसीह को स्वीकार करने के लिए कोई भी आगे ना आया तो उसकी सहायता करना कि उसे बुरा ना लगे ।” क्या मुझे कभी आश्चर्य हुआ था? डॉ. ग्राहम के साथ प्रार्थना करने के लिए हजारों लोग मंच के सामने गए। आगे जो मैंने सोचा था उसे स्वीकार करने में मुझे शर्म आ रही है, यदि हजारों लोग एक औसत वक्ता से बेहतर को सुनकर मसीह के पास आ रहे थे, तो जब वे मुझे बोलते सुनेंगे तो पूरी दुनिया मसीह की ओर मुड़ जाएगी!

मैं एक दूसरे महान आश्चर्य में था! इसके तुरंत बाद, मुझे एक प्रचार सभा में प्रचार करने का अवसर मिला। मैंने एक कुशल वक्ता के हर उस कौशल का इस्तेमाल किया जो मैं कर सकता था। मैंने एक पेचीदा परिचय, विचारों का एक ठोस पुलन्दा और एक बहुत ही नाटकीय निष्कर्ष पेश किया । मैंने आवाज की सभी अभिव्यक्तियों का इस्तेमाल किया और सही क्षणों पर सही शरीरक डील डौल पेश की । जब मैंने निमंत्रण दिया, तो आप जानते हैं कि क्या हुआ? कुछ भी तो नहीं!

आप देखिए, कुछ ऐसा था जो डॉ. ग्राहम को पता था लेकिन मुझे नहीं । परमेश्वर का कार्य पवित्र आत्मा की शक्ति में होना चाहिए – और मानव मांस की शक्ति में नहीं। यह हमारी योग्यता नहीं है, लेकिन उसकी योग्यता है, जो काम पूरा करेगी । हमारी जिम्मेदारी उसके लिए उपलब्ध होना है। यदि हम उपलब्ध हैं, तो वह हमारा उपयोग करेगा। जैसे मूसा को यह सीखना था कि परमेश्‍वर के कार्य को पवित्र आत्मा की शक्ति से करना है, मुझे भी यह महान सबक सीखना पड़ा ।

हममें से कई लोग परमेश्वर के लिए काम करना चाहते हैं। यदि हम राज्य में प्रभावी होना चाहते हैं, तो हमें परमेश्वर की आत्मा की शक्ति में काम करना सीखना चाहिए। आत्मा में हमारा चलना हमें विजयी रूप से जीने में सक्षम बनाता है। आत्मा में हमारा काम हमें उसकी इच्छा पूरी करने में सक्षम बनाता है। परिणामस्वरूप यह देखना प्रसन्नता होगी कि हमारे द्वारा उसका कार्य पूरा हुआ । परमेश्वर ने पुराने भविष्यवक्ता से जो कहा, वह अभी भी सत्य है:  “न तो बल से, शक्ति से, पर मेरी आत्मा के द्वारा” (जकर्याह 4: 6) ।

ਮੱਤੀ3:13-17

13 उस समय यीशु गलील से यरदन के किनारे पर यूहन्ना के पास उस से बपतिस्मा लेने आया।14 परन्तु यूहन्ना यह कहकर उसे रोकने लगा, कि मुझे तेरे हाथ से बपतिस्मा लेने की आवश्यक्ता है, और तू मेरे पास आया है?15 यीशु ने उस को यह उत्तर दिया, कि अब तो ऐसा ही होने दे, क्योंकि हमें इसी रीति से सब धामिर्कता को पूरा करना उचित है, तब उस ने उस की बात मान ली।16 और यीशु बपतिस्मा लेकर तुरन्त पानी में से ऊपर आया, और देखो, उसके लिये आकाश खुल गया; और उस ने परमेश्वर के आत्मा को कबूतर की नाईं उतरते और अपने ऊपर आते देखा।17 और देखो, यह आकाशवाणी हुई, कि यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिस से मैं अत्यन्त प्रसन्न हूं॥

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित