शिष्यता का दैनिक वीडियो
पश्चातापी को पश्चाताप करना चाहिए
मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप के लिए कोई उम्मीद है। टिप्पणीकारों ने घोषणा की है कि हम एक मसीहत के बाद के युग में रह रहे हैं। क्या नैतिक पतन को रोकने के लिए कुछ भी किया जा सकता है? नैतिक अंधकार ने समाज को ढंक दिया है, और कलीसिया इन संकटों के समय में शक्तिहीन लगती है।
मैं इस ग्रह पर सबसे अंधेरे स्थानों में चला हूं – और मैंने परमेश्वर के वचन के सत्य को अन्धकार को बिखेरते और दूर करते देखा है। लेकिन यह सब परमेश्वर के लोगों के साथ शुरू होता है। 1970 के दशक की शुरुआत में, एक पास्टर ने रोमानिया के ओराडिया में मसीही समुदाय को पश्चाताप के लिए बुलाना शुरू किया। यह रोमानिया के इतिहास में मनहूस समय था। उस राष्ट्र को दुष्ट तानाशाह निकोलई सीयूसस्कु ने अंधेरे में घेर रखा था।
विशेष रूप से, सुसमाचार्य मसीहियों को रोमानिया में को “पश्चाताप करने वाले” कहा जाता था। जब एक व्यक्ति मसीह में व्यक्तिगत विश्वास में आया, तो उसके जीवन में ऐसा उत्तेजक परिवर्तन आया, उस व्यक्ति की पहचान पश्चाताप करने वाले के रूप में हुई । ओराडिया में पास्टर ने सिखाना शुरू किया कि पश्चातापियों को पश्चाताप करना चाहिए। समाज के पाप धीरे-धीरे कलीसिया में पहुँच गए हैं । इसलिए कलीसिया में विश्वासियों को प्रार्थना और पश्चाताप में एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कलीसिया द्वारा पश्चाताप की वाचा में प्रवेश करने के छह महीने के अंदर, ओराडी के दूसरे बैपटिस्ट चर्च ने 200 लोगों को बपतिस्मा दिया।
उन दिनों सार्वजनिक रूप से बपतिस्मा लेना खतरनाक था। एक विश्वासी मसीह या उसके लोगों के साथ पहचाने जाने पर जेल में जा सकता है या अपनी नौकरी या शैक्षिक अवसरों को खो सकता था । लेकिन कलीसिया ने तुरंत तेजी से विकास का अनुभव करना शुरू किया । आज ओराडिया की कलीसिया यूरोप में सबसे बड़ा सुसमाचारक कलीसिया मानी जाती है। यह सब तब शुरू हुआ जब पश्चाताप करने वाले पश्चाताप करने लगे।
यदि एक महान नैतिक और आत्मिक बेदारी को पश्चिम में आना है, तो इसे कलीसिया से शुरू करना होगा। दो चीजें होनी चाहिए। सबसे पहले, विश्वासियों को अपने जीवन के परिवर्तन को जानना चाहिए। दूसरा, पश्चातापियों को पश्चाताप करना चाहिए। इसलिए बाइबल कहती है, “तब यदि मेरी प्रजा के लोग जो मेरे कहलाते हैं, दीन हो कर प्रार्थना करें और मेरे दर्शन के खोजी हो कर अपनी बुरी चाल से फिरें, तो मैं स्वर्ग में से सुन कर उनका पाप क्षमा करूंगा और उनके देश को ज्यों का त्यों कर दूंगा। ”(2 इतिहास 7:14 )।
पश्चाताप करने वालों के लिए पश्चाताप करने का समय आ गया है।
2 इतिहास 7:12-18
12 तब यहोवा ने रात में उसको दर्शन दे कर उस से कहा, मैं ने तेरी प्रार्थना सुनी और इस स्थान को यज्ञ के भवन के लिये अपनाया है।13 यदि मैं आकाश को ऐसा बन्द करूं, कि वर्षा न हो, वा टिडियों को देश उजाड़ने की आज्ञा दूं, वा अपनी प्रजा में मरी फैलाऊं,14 तब यदि मेरी प्रजा के लोग जो मेरे कहलाते हैं, दीन हो कर प्रार्थना करें और मेरे दर्शन के खोजी हो कर अपनी बुरी चाल से फिरें, तो मैं स्वर्ग में से सुन कर उनका पाप क्षमा करूंगा और उनके देश को ज्यों का त्यों कर दूंगा।15 अब से जो प्रार्थना इस स्थान में की जाएगी, उस पर मेरी आंखें खुली और मेरे कान लगे रहेंगे।16 और अब मैं ने इस भवन को अपनाया और पवित्र किया है कि मेरा नाम सदा के लिये इस में बना रहे; मेरी आंखें और मेरा मन दोनों नित्य यहीं लगे रहेंगे।17 और यदि तू अपने पिता दाऊद की नाईं अपने को मेरे सम्मुख जान कर चलता रहे और मेरी सब आज्ञाओं के अनुसार किया करे, और मेरी विधियों और नियमों को मानता रहे,18 तो मैं तेरी राजगद्दी को स्थिर रखूंगा; जैसे कि मैं ने तेरे पिता दाऊद के साथ वाचा बान्धी थी, कि तेरे कुल में इस्राएल पर प्रभुता करने वाला सदा बना रहेगा।
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
