शिष्यता का दैनिक वीडियो
बुद्धि और समझ की आत्मा
और यहोवा की आत्मा, बुद्धि और समझ की आत्मा, युक्ति और पराक्रम की आत्मा, और ज्ञान और यहोवा के भय की आत्मा उस पर ठहरी रहेगी। (यशायाह 11:2)
अक्सर हमें जीवन के मामलों में गहरी अंतर्दृष्टि और स्पष्ट निर्णय की आवश्यकता होती है। ऐसा ही तब हुआ जब मैं अफ्रीका में सेवकाई कर रहा था । बड़ी मुश्किलों के बीच प्रचार सभाएँ हुईं। हमने सभी आवश्यक तैयारी की थी, फिर भी हमें एक के बाद एक समस्याओं का सामना करना पड़ा।
सभाओं के समापन के दौरान, मुझे पता चला कि एक प्रिय मित्र और सहकर्मी की आस्मिक मृत्यु हो गई थी। मैं पूरी तरह से आश्चर्यचकित था। यह ऐसा था जैसे आत्मिक हवा ने मेरे सामने दस्तक दी हो और मैंने को प्रार्थना करते हुए पाया, “हे परमेश्वर, ये क्या चल रहा है?”
यह ऐसे अवसरों पर ही है कि परमेश्वर हम पर स्वयं को बुद्धिमान और समझदार प्रकट करता है । हम अक्सर नहीं जानते, लेकिन वह हमेशा जानता है। अगर हमारे पास अंतर्दृष्टि की कमी है, तो हम निश्चिंत हो सकते हैं कि वह सारा ज्ञान रखता है। वास्तव में, जब यशायाह ने भविष्यवाणी की कि मसीहा दाऊद के घराने से आएगा और पवित्र आत्मा उस पर ठहरेगा, तो यशायाह ने परमेश्वर की आत्मा को “ज्ञान और समझ की आत्मा” के रूप में वर्णित किया।
पवित्र आत्मा के लिए ये शीर्षक बहुत समान हैं, लेकिन बहुत अलग भी हैं। अल्बर्ट बार्न्स ने बाइबल पर अपने वक्तव्य में कहा है, “शब्दों के मध्य यहाँ अंतर समझ और बुद्धिमता प्रदान करता है कि पूर्व ज्ञान पूर्ण बुद्धि और बाद में बुद्धिमता का परिणाम न्याय है जोकि चीजों में अन्तर्भेद करता और उनके चरित्र का निर्णय लेता है । ”
दूसरे शब्दों में, ज्ञान जीवन के मामलों में अंतर्दृष्टि है। और समझदारी एक बार जीने के लिए आवश्यक निर्णय है, जब हमारे पास अंतर्दृष्टि है। परमेश्वर की पवित्र आत्मा के पास दोनों हैं क्योंकि वह बुद्धिमान और समझदार है। याकूब कहता है, “यदि किसी के पास बुद्धि की कमी हो, तो वह परमेश्वर से मांगे, जो बिना उल्हाने सभी को उदारता से देता है, और यह मांगने वाले को दी जायेगी ” (1: 5) परमेश्वर उदारतापूर्वक ज्ञान और समझ देने के लिए तैयार है।
यह अक्सर भ्रमित करने वाला समय होता है जो हमें परमेश्वर को बुद्धिमान और समझ वाले के रूप में जानने के लिए प्रेरित करता है। कई साल पहले, एक व्यक्ति ने “अपने दुखों को व्यर्थ ना करें” नाम से एक पुस्तक लिखी थी। पीड़ा के बारे में उसके पास कुछ अद्भुत विचार थे, और उसने विश्वासियों को प्रोत्साहित किया कि परमेश्वर द्वारा दुःख हमें मसीह की समानता में बदलने के लिए होते हैं । इसी तरह, मैं आपको प्रोत्साहित करता हूं कि आप अपनी उलझन भरी परिस्थितियों को बर्बाद न करें। उन्हें आपको प्रेरित करने दें ताकि आप परमेश्वर के साथ और घनिष्ठ हो सकें । जब आपके पास समझ की कमी होती है, तो उसके पास दुहाई दें जो समझदार है। जब आपके पास किसी मामले में कोई अंतर्दृष्टि नहीं है, तो उसकी बाहों में दौड़ें जो बुद्धि है।
जैसा कि आप उसे खोजते हैं, आप ज्ञान और समझ पाएंगे। एक सफल मसीही व्यवसायी ने एक बार मुझे बताया, “मैं चतुर नहीं हूँ कि मैं उचित निवेश, प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए उचित निर्णय ले सकूं ताकि असफलता की बजाए मुझे सफलता मिले । इसलिए मुझे हर दिन परमेश्वर को तलाश करने की आवश्यकता है। मुझे उसकी जरूरत है। उसके बिना, मैं एक पूर्ण असफलता हूँ । “उस व्यापारी ने सभी ज्ञान के स्रोत को समझा। वह एक बुद्धिमान व्यापारी था क्योंकि वह उस परमेश्वर को जानता और चाहता है जो बुद्धिमान और समझदार है। परमेश्वर से आज ज्ञान मांगो। उसने इसे स्वतंत्र रूप से देने का वायदा किया है।
यशायाह11:1-5
तब यिशै के ठूंठ में से एक डाली फूट निकलेगी और उसकी जड़ में से एक शाखा निकल कर फलवन्त होगी।2 और यहोवा की आत्मा, बुद्धि और समझ की आत्मा, युक्ति और पराक्रम की आत्मा, और ज्ञान और यहोवा के भय की आत्मा उस पर ठहरी रहेगी।3 ओर उसको यहोवा का भय सुगन्ध सा भाएगा॥ वह मुंह देखा न्याय न करेगा और न अपने कानों के सुनने के अनुसार निर्णय करेगा;4 परन्तु वह कंगालों का न्याय धर्म से, और पृथ्वी के नम्र लोगों का निर्णय खराई से करेगा; और वह पृथ्वी को अपने वचन के सोंटे से मारेगा, और अपने फूंक के झोंके से दुष्ट को मिटा डालेगा।5 उसकी कटि का फेंटा धर्म और उसकी कमर का फेंटा सच्चाई होगी॥
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
