Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

विश्वासयोग्य

मुझे अफगानिस्तान में एक तालिबानी लड़ाके के बारे में एक प्रेस रिपोर्ट याद है। अपने कट्टरपंथी इस्लामिक ब्रांड के प्रति अपनी वचनबद्धता दिखाने के लिए अपने ही देश के भाई बहनों को मारने के लिए स्वंय को सौंप दिया  उसका मानना था कि पश्चिम और उनके सभी “बुरे” मित्रों को  नष्ट कर देना चाहिए।

लेकिन जब अमेरिकी बम तालिबान के ठिकानों पर पहुंचने लगे, जहां पर वह लड़ रहा था, तो उसने आत्मसमर्पण कर दिया। मिनटों के भीतर, तालिबान के इस पूर्व सैनिक ने दूसरे पक्ष के लिए अपने हथियार उठा लिए थे और तालिबान के लिए अपनी सभी वचनबद्धताओं को भूल गया । उसने तालिबान सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जब मैंने तालिबानी सिपाही की कहानी सुनी, तो मुझे उन कई मसीही लोगों की याद आई जिन्हें मैं मिल चुका हूँ । कई विश्वासी कहते हैं, “मुझे यीशु से प्रेम है । मैं उसकी सेना में एक सिपाही हूं। “हम उंचा और स्पष्ट रूप से गाते हैं,” मैंने यीशु के पीछे मैं चलने लगा; ना लौटूंगा, ना लौटूंगा” । लेकिन जब शत्रु हम पर अग्नि बाण फैंकने शुरू करता है तो हम दुम दबाकर भाग जाते हैं | जब जीवन की लड़ाइयाँ हमारी सुविधा अनुसार चलती हैं तो हम यीशु का अनुसरण करना पसंद करते हैं। लेकिन जब हालात बदलते हैं और हमारे विश्वास की परीक्षा होती है, तो हमें पता चलता है कि हम वास्तव में किस चीज से बने हैं।

यदि हम ईमानदार हैं, तो हम सभी को मानना चाहिए कि हम अविश्वासयोग्य हैं। कई बार ऐसे समय रहे हैं जब जीवन की लड़ाइयों के बीच कई बार हम सीधे खड़े हो गए । हमारे मसीही जीवन में कुछ दौर ऐसे भी हैं जब हम सभी विश्वासहीन पाए गये । हम सभी तालिबानी सैनिक की तरह हैं।

लेकिन यीशु के बारे में एक बड़ी सच्चाई ये है कि जब हम विश्वासहीन हैं, यीशु तब भी विश्वासयोग्य रहता है। वह और कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि वह ऐसा ही तो है। विश्वासयोग्य उसका एक स्वभाव है । वास्तव में, उस के नामों में से एक नाम “विश्वासयोग्य” है। युहन्ना के प्रकाशन में, उसने यीशु को कई तरह से देखा। लेकिन अंत में, युहन्ना ने यीशु को घोड़े ऊपर सवार देखा, और उसे “विश्वासयोग्य और सच्चा” कहा गया। यीशु ही युद्ध में ऐसा है जो कभी पक्ष नहीं बदलता । जब चलना कठिन हो जाता है – जब यह असंभव हो जाता है – यीशु विश्वासयोग्य रहता है।

जब आग की भट्ठी में गर्मी बढ़ जाती है तो यीशु आपको छोड़कर नहीं जाता । वह आग की भट्ठी में तीन यहूदी लडकों को बचाने के लिए आग में चला गया, चाहे वह कितनी  भी गर्मी हो । उसने उनका उद्धार किया। और यह कितना भी कठिन क्यों न हो, वह जीवन के उग्र परीक्षणों में हमारे साथ चलता है। उसका नाम “विश्वासयोग्य” है। वह कभी नहीं बदलता ।

वह जो कहता है उसे पूरा करता है। चाहे बम गिर रहे हों या भट्टी गर्म हो जाए वह आपको नहीं छोड़ता । उसकी विश्वासयोग्यता महान है, क्योंकि यीशु महान है। वह मानव इतिहास के समापन पर सफेद घोड़े पर आने वाला है । उसका नाम विश्वासयोग्य है। यही कारण है कि वह जयवंत है। जब आप जान लेते हैं कि वह कौन है, तो आप अपनी विजय के स्रोत को समझते हैं।

प्रकाशित वाक्य 21:1-7

1 फिर मैं ने नये आकाश और नयी पृथ्वी को देखा, क्योंकि पहिला आकाश और पहिली पृथ्वी जाती रही थी, और समुद्र भी न रहा।2 फिर मैं ने पवित्र नगर नये यरूशलेम को स्वर्ग पर से परमेश्वर के पास से उतरते देखा, और वह उस दुल्हिन के समान थी, जो अपने पति के लिये सिंगार किए हो।3 फिर मैं ने सिंहासन में से किसी को ऊंचे शब्द से यह कहते सुना, कि देख, परमेश्वर का डेरा मनुष्यों के बीच में है; वह उन के साथ डेरा करेगा, और वे उसके लोग होंगे, और परमेश्वर आप उन के साथ रहेगा; और उन का परमेश्वर होगा।4 और वह उन की आंखोंसे सब आंसू पोंछ डालेगा; और इस के बाद मृत्यु न रहेगी, और न शोक, न विलाप, न पीड़ा रहेगी; पहिली बातें जाती रहीं।5 और जो सिंहासन पर बैठा था, उस ने कहा, कि देख, मैं सब कुछ नया कर देता हूं: फिर उस ने कहा, कि लिख ले, क्योंकि ये वचन विश्वास के योग्य और सत्य हैं।6 फिर उस ने मुझ से कहा, ये बातें पूरी हो गई हैं, मैं अलफा और ओमिगा, आदि और अन्त हूं: मैं प्यासे को जीवन के जल के सोते में से सेंतमेंत पिलाऊंगा।7 जो जय पाए, वही इन वस्तुओं का वारिस होगा; और मैं उसका परमेश्वर होऊंगा, और वह मेरा पुत्र होगा।,

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित