Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

परमेश्वर के वचन को अपने हृदय में लेना

भजनकार ने सफल मसीही जीवन जीने के रहस्य का खुलासा किया जब उसने लिखा, “मैंने तेरे वचन को अपने हृदय में रख छोड़ा है ताकि मैं तेरे विरुद्ध पाप ना कर सकूं ” (119: 11)। यीशु ने उसी विश्वास को व्यक्त किया जब उसने अपने शिष्यों से कहा, “मनुष्य केवल रोटी से नहीं, बल्कि परमेश्वर के मुख से निकलने वाले हरेक वचन से जीवित रहता है” (मत्ती 4: 4)। हम में से हर एक के भीतर एक आंतरिक भूख है जो जीवन की रोटी के लिए तरसती है (युहन्ना 6:35)। वह भूख और प्यास तभी भरी जा सकती है, जब हम अपने हृदय की गहरी भूख के लिए परमेश्वर के प्रावधान में लगेंगे। अन्यथा, हम आत्मिक रूप से कमजोर हो जाते हैं और अंत में निराशा और हार में गिर जाते हैं। यदि हमें मसीह के साथ अपने दैनिक जीवन में विजय का अनुभव करना है, तो हमें परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

लेकिन एक व्यावहारिक स्तर पर, हम ऐसा कैसे करते हैं? मसीह के साथ चलने के मेरे वर्षों में, मैंने पाँच तरीके सीखे हैं जिनसे हम परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में उतार सकते हैं। सबसे पहले, हमें परमेश्वर के वचन को पढ़ने की आवश्यकता है। यीशु ने कहा, “तुम पहले से ही मेरे द्वारा बोले गए वचन के कारण शुद्ध हो” (यूहन्ना 15: 3)। जैसा कि हम इसे पढ़ते हैं, परमेश्वर के वचन का हमारे जीवन की शुद्धता पर प्रभाव पड़ता है। यह महत्वपूर्ण है कि हम धर्म शास्त्रों को नियमित और भक्तिपूर्वक पढ़ें। जैसे-जैसे हम बाइबल को पढ़ते हैं, हम परमेश्वर के स्वभाव को देखना शुरू करेंगे । हमें पता चलेगा कि उसके हृदय में क्या है। हम सीखेंगे कि वह कौन है और कैसे काम करता है।

हमें इसे नियमित रूप से पढ़ने की भी आवश्यकता है। यदि हम नियमित भोजन नहीं करते हैं तो हम शारीरिक रूप से जीवित नहीं रह सकते । तो हमें क्या लगता है कि यदि हम नियमित रूप से आत्मिक भोजन नहीं खाते, तो हम आत्मिक रीति से जीवित रह सकते हैं ?

इसके अतिरिक्त हमें बाइबल को भक्तिपूर्वक पढ़ने की आवश्यकता है। इसका मतलब है कि हम इस पर मनन करने के द्वारा वचन को अपने जीवन में लेते हैं। जैसा कि हम पवित्रशास्त्र को पढ़ते हैं, हमें उस पर सोचने की आवश्यकता है। बाइबल को किसी भी पुस्तक की तरह नहीं पढ़ा जा सकता है बाइबल परमेश्वर का वचन है। इसी तरह तो  परमेश्वर हमारे हृदयों से बात करता है। इसलिए हमने जो कुछ भी पढ़ा है  उसे अपने दिमाग, भावनाओं और कार्यों में आत्मसात करने का समय चाहिए। हमें यह सोचने की ज़रूरत है कि हम क्या पढ़ते हैं, फिर इसे अपने जीवन में लागू करें। अगर हम पवित्रशास्त्र को पढ़कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो यह मदद करता है। फिर जब हम दिन भर गाड़ी चलाते हैं, चलते हैं, काम करते हैं या अध्ययन करते हैं, तो हम इस बात पर ध्यान लगा सकते हैं कि परमेश्वर ने हमसे क्या कहा है।

तीसरा तरीका, हम परमेश्वर के वचन को सुनने के द्वारा अपने जीवन में ले सकते हैं। पौलुस ने लिखा, “विश्वास संदेश सुनने से आता है, और संदेश मसीह के वचन के द्वारा  जाता है” (रोमियों 10:17)। यह एक अद्भुत कथन है। क्या आपने कभी सोचा है कि आप कैसे अपने विश्वास को अधिक विकसित कर सकते हैं या अपने विश्वास में बढ़ सकते हैं? पौलुस स्पष्ट रूप से बताता है कि इस तरह की वृद्धि मसीह के वचन को सुनने से होती है।

कई साल पहले मैं पेरू में दो शहरों में प्रचार कर रहा था। पहले शहर में, खेल का मैदान लगभग दो-तिहाई भरा हुआ था। मैंने परमेश्वर के उद्धार की योजना के बारे में एक स्पष्ट और सरल संदेश का प्रचार किया। दूसरे शहर में लगभग इतनी ही संख्या में लोग उपस्थित थे, लेकिन एक बड़ा अंतर था। कई और लोगों ने मसीह को अपना हृदय  देने के संदेश का प्रतिउत्तर दिया। मुझे आश्चर्य हुआ कि ऐसा क्यों हुआ था। दोनों जगहों पर लोगों ने प्रार्थना की थी। दोनों शहरों में, लगभग समान गैर- मसीहियों ने भाग लिया। तब मुझे याद आया कि पहले शहर में हमें साउंड सिस्टम की समस्या थी। पहले शहर के लोग स्पष्ट रूप से घोषित किए गए परमेश्वर के वचन को सुन नहीं पाए । लेकिन दूसरे शहर में, बहुत अलग आवाज़ थी। उस क्षण मेरे लिए एक महान सत्य प्रकट हुआ। विश्वास तभी होता है जब हम परमेश्वर के वचन को विशेष और स्पष्ट रूप से सुनते हैं। हम परमेश्वर के वचन को कितनी अच्छी तरह से सुनते हैं, यह निर्धारित करता है कि हम विश्वास में जवाब देने में कितने सक्षम हैं।

चौथा तरीका ये है जिसके द्वारा हम पवित्रशास्त्र को अपने जीवन में ले सकते हैं: ये है परमेश्वर के वचन को याद करके। यह हमें कई तरीकों से विकसित करने में सक्षम बनाता है। पहला, जब हम पवित्रशास्त्र को हृदय से सीखते हैं, तो यह हमें आवश्यकता के क्षण में परमेश्वर के वचन को हमारे जीवन में लागू करने में सक्षम बनाता है। हमने इसे अपनी आत्मा के आंतरिक पाठों में शामिल कर लिया है। बस उस समय जब हमें एक वचन, एक आज्ञा या एक गवाही की आवश्यकता होती है, परमेश्वर के वचन के माध्यम से उसका प्रावधान हमारे दिमाग में आता है। इस प्रकार हम अपने मन को नया करने में सक्षम हैं। हम हर विचार को “मसीह की आज्ञा के अनुसार बंदी बना सकते हैं” (2 कुरिन्थियों 10: 5)। दूसरा, हम हर मौके पर अपनी आस्था के सवालों के जवाब देने में सक्षम हैं। इसलिए हम अपने विश्वास को साझा करने में अधिक साहसी बनते हैं।

अंत में, हमें परमेश्वर के वचन का अध्ययन करने की आवश्यकता है। प्रेरित पौलुस ने  युवा तीमुथियुस से कहा, “अपने आप को परमेश्वर का ग्रहणयोग्य और ऐसा काम करने वाला ठहराने का प्रयत्न कर, जो लज्ज़ित होने न पाए, और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो।” (2 तीमुथियुस 2:15)। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे हम बाइबल का अध्ययन कर सकते हैं। लेकिन ये बात महत्वपूर्ण नहीं है कि हम किस तरह से पवित्रशास्त्र का अध्ययन करते हैं, हमें हमेशा परमेश्वर का सामना करने का मन होना चाहिए। केवल बौद्धिक समझ पाने के लिए नहीं, बल्कि परमेश्वर को  बेहतर तरीके से जानने के लिए अध्ययन करें। व्यक्तिगत विकास का मेरा सबसे बड़ा समय मूसा के जीवन पर एक चरित्र अध्ययन करने से आया। मैं उस अध्ययन के दौरान परमेश्वर से मिला, और उसने मेरे जीवन की दिशा बदल दी।

अन्य प्रकार के अध्ययन हैं जो आप स्वंय को दे सकते हैं। आप  एक कविता पद  यां बाइबल पुस्तक के अध्ययन द्वारा व्याख्यात्मक  अध्ययन कर सकते हैं । या आप परमेश्वर की कृपा, प्रार्थना, या किसी अन्य विषय पर विचार करते हुए बाइबल का एक सामयिक अध्ययन कर सकते हैं। एक शब्द को लेकर अध्ययन करना दूसरा तरीका है जिसके द्वारा आप बाइबल का अध्ययन कर सकते हैं। बाइबल में प्रयुक्त शब्दों के मूल अर्थों में खोजो । इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप धर्म शास्त्र के अध्ययन के लिए किस तरह से आते हैं, सुनिश्चित करें कि आप इसे हृदय से करें जो परमेश्वर को जानने की भूख है।

बाइबल कहती है कि परमेश्वर ने मूसा से “आमने-सामने बात की, जैसे कि एक मनुष्य अपने दोस्त के साथ बोलता है” (निर्गमन 33:11)। परमेश्वर आपसे व्यक्तिगत रूप से बात करना चाहता है। वह अपने वचन के द्वारा ऐसा करता है । यदि आप चाहते हैं कि परमेश्वर आपके साथ अपने हृदय की बात साझा करे, तो आपको परमेश्वर के वचन को अपने जीवन में उतारना चाहिए। जब परमेश्वर बोलेगा तो वह आपको शुद्ध बना देगा, और आप विजय में चलना शुरू कर देंगे।

1 कुरिन्थियों 2:10-16

10 परन्तु परमेश्वर ने उन को अपने आत्मा के द्वारा हम पर प्रगट किया; क्योंकि आत्मा सब बातें, वरन परमेश्वर की गूढ़ बातें भी जांचता है। 11 मनुष्यों में से कौन किसी मनुष्य की बातें जानता है, केवल मनुष्य की आत्मा जो उस में है? वैसे ही परमेश्वर की बातें भी कोई नहीं जानता, केवल परमेश्वर का आत्मा 12 परन्तु हम ने संसार की आत्मा नहीं, परन्तु वह आत्मा पाया है, जो परमेश्वर की ओर से है, कि हम उन बातों को जानें, जो परमेश्वर ने हमें दी हैं। 13 जिन को हम मनुष्यों के ज्ञान की सिखाई हुई बातों में नहीं, परन्तु आत्मा की सिखाई हुई बातों में, आत्मिक बातें आत्मिक बातों से मिला मिला कर सुनाते हैं। 14 परन्तु शारीरिक मनुष्य परमेश्वर के आत्मा की बातें ग्रहण नहीं करता, क्योंकि वे उस की दृष्टि में मूर्खता की बातें हैं, और न वह उन्हें जान सकता है क्योंकि उन की जांच आत्मिक रीति से होती है। 15 आत्मिक जन सब कुछ जांचता है, परन्तु वह आप किसी से जांचा नहीं जाता। 16 क्योंकि प्रभु का मन किस ने जाना है, कि उसे सिखलाए? परन्तु हम में मसीह का मन है॥

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित