शिष्यता का दैनिक वीडियो
विनम्रता: पवित्रता का रहस्य
कभी-कभी मैं किसी को यह कहते हुए सुनता हूं, “वह तुम लोगों की तुलना में पवित्र है । जब लोग ऐसा बयान देते हैं, तो उन्हें पूर्ण विरोध का एहसास नहीं होता है।” एक पवित्र ह्रदय हमेशा एक विनम्र ह्रदय रहेगा। पवित्रता अपनी तुलना दूसरों से नहीं करती है । पवित्रता सिर्फ यीशु को देखती है। इसलिए “उससे अधिक पवित्र होना” असंभव है, जीवन की पवित्रता एक विनम्र ह्रदय की मिट्टी में बढ़ती है।
विनम्रता पवित्र जीवन का रहस्य है, इसके कई कारण हैं। पहला, नम्रता मसीह के जीवन का सार है। यीशु अनंत काल में परमेश्वर की तरह अस्तित्व में है । फिर भी उसने मनुष्य बनकर स्वयं को विनम्र बना लिया । उसने स्वयं को मानवीय शरीर से ढक लिया । वह हमारे जैसा बनने के लिए इतना नीचे झुक गया – ताकि हम उसे जान सकें। इतिहास में विनम्रता की ऐसी कोई मिसाल नहीं है । परमेश्वर मनुष्य बन गया। परमेश्वर मनुष्य है: जो यीशु है । यहां तक कि उसे नाम दिया गया, इमैनुएल, जिसका अर्थ है परमेश्वर हमारे साथ है ।
अगर पवित्रता का लक्ष्य मसीह जैसा बनना है, तो हमें विनम्रता के साथ अपने आप को ढकना होगा। इसलिए, हमें ह्रदय और जीवन में नम्र होना चाहिए। मसीह ने पूर्ण तौर पर पवित्र जीवन बिताया, जो विनम्रता का उत्तम चित्र है । इसलिए यदि हमें पवित्र बनना है, तो हमें भी परमेश्वर के सामर्थी हाथों में स्वयं को विनम्र करना होगा ।
लेकिन विनम्रता की पवित्रता के लिए एक और आवश्यकता है । हमारी अपनी सामर्थ से, जीवन की पवित्रता को प्राप्त करना असम्भव होगा । परमेश्वर के अनुग्रह से ही पवित्रता को वास्तविक बनाया जा सकता है। हम वही बनते हैं जो परमेश्वर चाहता है कि हम उसके अनुग्रह से बनें। और अनुग्रह सिर्फ विनम्र हृदय पर लागू होता है। बाइबल कहती है, ” परमेश्वर अभिमानियों से विरोध करता है, पर दीनों पर अनुग्रह करता है।” (याकूब 4: 6 NASB)।
एक पास्टर मित्र ने एक बार चालीस दिन प्रार्थना और उपवास में बिताए। बाद में, मैंने उनसे पूछा कि परमेश्वर को पाने के उस तीव्र समय के दौरान परमेश्वर ने क्या दिखाया है। उनका उत्तर काफी दिलचस्प था : “परमेश्वर ने मुझे दिखाया कि मैं फिर कभी नहीं कहूंगा, ‘मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। जब मैं किसी को व्यभिचार करते देखता, तो मैं कहता था,’ मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। लेकिन परमेश्वर ने मुझे दिखाया कि मेरे शरीर में कोई अच्छी बात नहीं है। मैं सिर्फ यह कह सकता हूं, ‘परमेश्वर के अनुग्रह से, मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा।’
परमेश्वर ने मेरे मित्र को जो दिखाया वो काफी सरल था, लेकिन गहरा और गंभीर था। कोई भी मसीही अपने जीवन में सिर्फ परमेश्वर के अनुग्रह से पापों पर विजय का दावा कर सकता है । हम वही हैं जो हम परमेश्वर के अनुग्रह से हैं। हम परमेश्वर के अनुग्रह के कारण मसीह के समान बनते हैं। हमारी इच्छाशक्ति से या अपनी योग्यता से हम बुराई पर विजय नहीं पाते हैं । यह परमेश्वर का अनुग्रह है कि हम जानते हैं और जीवन की विजय और आचरण की पवित्रता का अनुभव करते हैं।
जब हमारे ह्रदयों में विनम्रता का बीज बोया जाएगा, तो यह परमेश्वर के अनुग्रह से सींचा जाएगा । पवित्र आत्मा यह सुनिश्चित करेगी है कि यह बढ़े । जब विनम्रता पूर्ण परिपक्वता की ओर आती है, तो वह पवित्रता के एक सुंदर गुलदस्ते में खिल जाती है। हमारा जीवन और आचरण मसीह के चरित्र की सुंदरता को दर्शाता है। विनम्रता पवित्रता का रहस्य है।
यशायाह 35:5-105
तब अन्धों की आंखे खोली जाएंगी और बहिरों के कान भी खोले जाएंगे; 6 तब लंगड़ा हरिण की सी चौकडिय़ां भरेगा और गूंगे अपनी जीभ से जयजयकार करेंगे। क्योंकि जंगल में जल के सोते फूट निकलेंगे और मरूभूमि में नदियां बहने लगेंगी 7 मृगतृष्णा ताल बन जाएगी और सूखी भूमि में सोते फूटेंगे; और जिस स्थान में सियार बैठा करते हैं उस में घास और नरकट और सरकण्डे होंगे॥ 8 और वहां एक सड़क अर्थात राजमार्ग होगा, उसका नाम पवित्र मार्ग होगा; कोई अशुद्ध जन उस पर से न चलने पाएगा; वह तो उन्हीं के लिये रहेगा और उस मार्ग पर जो चलेंगे वह चाहे मूर्ख भी हों तौभी कभी न भटकेंगे। 9 वहां सिंह न होगा ओर न कोई हिंसक जन्तु उस पर न चढ़ेगा न वहां पाया जाएगा, परन्तु छुड़ाए हुए उस में नित चलेंगे। 10 और यहोवा के छुड़ाए हुए लोग लौटकर जयजयकार करते हुए सिय्योन में आएंगे; और उनके सिर पर सदा का आनन्द होगा; वे हर्ष और आनन्द पाएंगे और शोक और लम्बी सांस का लेना जाता रहेगा॥
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
