शिष्यता का दैनिक वीडियो
प्रार्थना की शक्ति
दुनिया भर में सुसमाचार प्रचार के लिए यात्रा करते हुए एक आम एहसास जो मुझे हुआ है वह है अपर्याप्तता का एहसास। मैं अक्सर यह महसूस करता हूँ कि जो कार्य मुझे दिया गया है वह अद्भुत है। परन्तु अपर्याप्तता का यह एहसास ही मुझे परमेश्वर के मुख को खोजने के लिए प्रेरित करता है। उसकी सामर्थ्य हमेशा हमारी निर्बलता में परिपूर्ण होती है (2 कुरिन्थियों 12:9)। रॉय हैसिन, जो एक महान प्रचारक था और परमेश्वर ने जिसे बड़ी सामर्थ्य के साथ इस्तेमाल किया, उसने कहा कि बेदारी के बारे में लोगों की धारणा आमतौर पर गलत है। “वे सोचते हैं इसका अर्थ है ऊपर से ढक्कन उड़ जाना परन्तु वास्तव में इसका अर्थ है नीचे से तला गिर जाना। जब नीचे से तला निकल जाता है तो हम केवल एक ही तरफ देख सकते हैं – ऊपर की तरफ।”
1999 में मुझे मेरी सेवाकाई में सुसमाचार प्रचार के लिए मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवसर मिला और और यह अवसर कारण बना कि मैं ऊपर देखूँ अर्थात परमेश्वर के मुख को खोज करूँ। मैं एक सुसमाचार प्रचार सभा के लिए इथोपिया की राजधानी आडिस अबाबा गया और वहाँ मैंने अपने जीवन में पहली बार इतनी विशाल भीड़ को प्रचार किया। चार दिनों के दौरान लगभग 3 लाख लोगों ने मुझे प्रचार करते सुना।
उस सुसमाचार प्रचार सभा के तीसरे दिन सुबह जब मैं उठा तो मैंने पाया कि मेरा गला बिल्कुल खराब था, अर्थात तला निकल गया था। मैं बहुत दुखी था। उस दोपहर मुझे लगभग 75000 लोगों को प्रचार करना था। परन्तु मेरे मुँह से आवाज़ ही नहीं निकल रही थी। मैंने प्रभु को पुकारा, “प्रभु आपने यह क्यों होने दिया? मैंने तो सोचा था कि आप ही तो मुझे इस कार्य के लिए यहाँ लेकर आए हैं। आपने मुझे दौड़ने के लिए एक दौड़ दी है और मैं इसे एक चैम्पियन के समान दौड़ना चाहता हूँ। परन्तु अब तो मैं दौड़ में शामिल भी नहीं हो सकता।”
उस दिन अपने हृदय में जो मुझे सुनाई दिया मैं उसे कभी नहीं भूल सकता। मुझे महसूस हुआ जैसे परमेश्वर का आत्मा मुझसे कहा रहा था, “मेरे राज्य में एक चैम्पियन ऐसे ही दौड़ता है। यह तेरी अपनी योग्यताओं से नहीं होता, अर्थात तेरी वाक्पटुता या तेरी अपनी शक्ति का इसमें कोई महत्व नहीं है। जरूरी है कि तू मेरी शक्ति में दौड़े।”
मैंने परमेश्वर से क्षमा माँगते हुए कहा, “हे परमेश्वर, मेरी सहायता कीजिए कि मैं हमेशा अपनी शक्ति के बजाय आपकी शक्ति में दौड़ूँ।” फिर उस दोपहर मैं उस स्टेडियम में गया जहाँ मुझे प्रचार करना था और बड़ी कठिनाई से अपना सन्देश सुनाया। तौभी, उस दोपहर हज़ारों लोगों ने मसीह को स्वीकार किया। यह एक अद्भुत क्षण था जिसमें परमेश्वर ने मुझे एक बहुमूल्य सबक सिखाया था। परमेश्वर की शक्ति हमारी योग्यताओं और क्षमताओं के द्वारा प्रकट नहीं होती। यह हमारी बड़ी-बड़ी कोशिशों और बड़े-बड़े कार्यों के द्वारा भी नहीं प्रकट होती। यह केवल प्रार्थना के द्वारा कार्य करती है।
प्रार्थना और परमेश्वर की शक्ति में एक अखण्डनीय कड़ी है। जिन पुरुष और स्त्रियों को परमेश्वर वर्षों से इस्तेमाल करता आ रहा है वे ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने जीवनों और सेवा का निर्माण प्रार्थना की शक्ति पर करना सीखा है। स्पर्जन को परमेश्वर इतनी अद्भुत रीति से इसलिए इस्तेमाल कर पाया क्योंकि स्पर्जन जहाँ प्रचार करता था वहाँ उस मंच के नीचे लोग प्रार्थना कर रहे होते थे। मूडी की सेवा पर YMCA में हुई एक प्रार्थना सभा ने प्रभाव डाला। व्हाइटफील्ड को सारी रात खेतों में प्रार्थना करने के बाद लौटते हुए देखा गया। जिन पात्रों को परमेश्वर ने इस्तेमाल किया वह इस्तेमाल किए जाने से पहले हमेशा प्रार्थना में सराबोर रहे। आज भी कुछ अलग नहीं है। परमेश्वर के नबी ज़कर्याह ने परमेश्वर को बोलते सुना और लिखा, “न बल से न शक्ति से पर मेरे आत्मा के द्वारा” (ज़कर्याह 4:6)। परमेश्वर का आत्मा ही परमेश्वर की शक्ति को उण्डेलता है और परमेश्वर का आत्मा परमेश्वर के लोगों की प्रार्थनाओं के द्वारा उतरता है।
परमेश्वर की शक्ति के विषय में आज बहुत कुछ कहा जाता है। परन्तु उसकी शक्ति उस हृदय में आती है जिसने उसकी उपस्थिति में आनन्दित रहना सीख लिया है। एक पुरानी कहावत है, “जितनी अधिक प्रार्थना उतनी अधिक शक्ति; जितनी कम प्रार्थना उतनी कम शक्ति।” आपके पास क्या है?
इफिसियों ३:१४-२२
14-15मैं उस पिता के सामने, जो स्वर्ग में और पृथ्वी पर प्रत्येक परिवार का मूल आधार है, घुटने टेक कर यह प्रार्थना करता हूँ 16कि वह अपने आत्मा के द्वारा आप लोगों को अपनी महिमामयी निधि में से आन्तरिक शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करे, 17जिससे विश्वास द्वारा मसीह आपके हृदय में निवास करें, प्रेम में आपकी जड़ें गहरी हों और नींव सुदृढ़ हो। 18इस तरह, आप लोग अन्य सभी सन्तों के साथ मसीह के प्रेम की चौड़ाई, लम्बाई, ऊंचाई और गहराई समझ सकेंगे।19आप लोगों को उनके प्रेम का ज्ञान प्राप्त होगा, यद्यपि वह ज्ञान से परे है। इस प्रकार आप लोग, परमेश्वर की समस्त पूर्णता तक पहुँच कर, स्वयं परिपूर्ण हो जायेंगे।
20जिसका सामर्थ्य हम में क्रियाशील है और जो वे सब कार्य सम्पन्न कर सकता है, जो हमारी प्रार्थना और कल्पना से अत्यधिक परे हैं, 21उसी की महिमा कलीसिया में और येशु मसीह में पीढ़ी-दर-पीढ़ी, युग-युगों तक होती रहे! आमेन!
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
