Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

विवाद का सामना करना

इफि. 5:21-22

हमारे यहां के अध्ययन में मैं आपके साथ शादीशुदा जीवन में विवाद के बारे में बात करना चाहता हूं |  अब मैं जानता हूं कि जब आपकी शादी हुई आपने सोचा होगा कि “अब तो सब कुछ बढिया ही होने वाला है” | आप एक दुसरे से प्यार करते थे, और एक दुसरे के लिए सर्वोत्तम करना चाहते थे ताकि एक दुसरे को प्रभावित कर सकें | जब आपकी शादी हुई उस समय ऐसे विवाद नहीं हुआ करते थे | जब आप एक सम्बन्ध में आ जाते हैं तो विवाद शुरू हो जाते हैं | आप विवाद का सामना कैसे करते हैं?

बाइबल 2 पत. 3:7 में बताती है कि हमें अपनी पत्नियों के साथ समझदारी के साथ रहना चाहिए क्योंकि आप दोनों अनंत जीवन के वारिस हैं मैंने दो सिध्दांतों को पाया जोकि मेरे शादीशुदा जीवन में से विवादों को सुलझाने में सहायक सिध्द हुए हैं | पहली बात थी अपनी पत्नी का सचमुच में आदर करना | अक्सर क्या होता है हम पुरुष होने के कारण सोच लेते हैं कि हम सही हैं | हम जानते हैं और इसे समझते हैं | हमारे पास सब कुछ है | यदि हम अपने आपके प्रति ईमानदार हैं तो हमें मानना पड़ेगा कि असल में उनका आदर नहीं करते | हम अपनी पत्नी के विचारों को उतना महत्व नहीं देते जितना कि देना चाहिए | परंतु 1  पत्र कहता है कि हम जीवन के अनुग्रह के सांझे  वारिस हैं |  इसका क्या अर्थ है?  इसका  अर्थ है ……….  सुनिए ……. उनकी कुछ विचार हैं जो हमसे बेहतर हैं |  उनके पास जीवन का अनुग्रह है उनके पास वह सब कुछ है जो परमेश्वर ने आपको दिया है   वह आपसे जो कुछ भी कहती है आपको उसका आदर करना चाहिए मैं सोचता हूं कि कई बार एक स्त्री को इसकी आवश्यकता होती है मेरे विवाहित जीवन में शुरू से ही एक समस्या रही थी मैं सोचता था कि मैं सब कुछ जानता हूं मैं घमंडी था मैं अंहकार करता था परमेश्वर को मुझे तोड़ना पड़ा परमेश्वर ने मुझे दिखाया कि मैं अपनी पत्नी का आदर नहीं करता था हम उस वचन को लेते हैं “ पत्नियां अपने पतियों के अधीन रहो”  परंतु इफि. 5 में  वह ये कहने से पहले  कि “ पत्नियों अपने पतियों के अधीन रहो” कहता है कि  मसीह का आदर करते हुए एक दूसरे के अधीन रहो,  ‘अधीन’ शब्द का अर्थ है आदर पूर्ण व्यवहार | आपको उसका आदर उसी रीति से करना चाहिए जैसे कि वह आप का आदर करती है | लेकिन आपको उसका आदर करना ही चाहिए उसके विचारों के लिए आपके जीवन में अपनी पत्नी के प्रति उच्च स्तर का आदर होना चाहिए |

दूसरी बात यह है कि आप उनके साथ समझदारी के साथ व्यवहार करें अब समझदारी के साथ व्यवहार करने का क्या अर्थ है? कई बार हम स्त्री और पुरुष होने के कारण हम सभी कार्यों को अलग अलग रीति से  करते हैं | क्या होता है कि कई बार हम सोचते हैं कि यह हमारे लिए बहुत आसान है ……… मेरा कहने का अर्थ है कि हमें इस पर कार्य करने की आवश्यकता है | क्योंकि स्त्रियां अलग रीति से सोचती हैं | हम में से कई पुरुषों को यह बात समझनी बहुत मुश्किल है परंतु हमें अपने आप को इस कार्य के लिए समर्पित कर देना चाहिए | मेरा अर्थ है कि यह कुछ ऐसा हो जिस में आप जाते हैं और आसानी के साथ वह कार्य हो जाता है | यही कुछ बातें हैं जिन पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है और आपको कहना पड़ता है “ मुझे इसकी व्याख्या दें मेरी सहायता कीजिए ताकि मैं इसे समझ सकूं कि आप ऐसा क्यों महसूस करते हैं?  किस बात के कारण यह सब हो रहा है…….?

कई बार यह भावनाएं होती हैं कई बार यह अतीत की बातें होती हैं | यह कई सारी बातें हो सकती हैं किसको पता है? परंतु आप को समझने की आवश्यकता है कि यह क्या है विशेष तौर पर जब एक विवाद होता है | इससे पहले कि आप अपने आत्मिक बॉक्स में कुछ लिखें आप को समझने की आवश्यकता है कि यह विचार कहां से आ रहा है यदि आप ऐसा करेंगे तो मैं विश्वास करता हूं कि परमेश्वर आपको आशीष देगा और परमेश्वर आपको वह क्षमता देगा कि आप उन समस्याओं में  रहकर भी कार्य कर सकें | वह आपको समझ लेगा वह आपको दिखाएगा कि आप अपनी पत्नी से कैसे प्यार कर सकते हैं जैसे की मसि अपनी कलीसिया से प्यार करता है |

इफ़सियों  5 :22-23

22हे पत्नियों, अपने अपने पति के ऐसे आधीन रहो, जैसे प्रभु के।

23क्योंकि पति पत्नी का सिर है जैसे कि मसीह कलीसिया का सिर है; और आप ही देह का उद्धारकर्ता है।

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित