शिष्यता का दैनिक वीडियो
एक दीया और एक ज्योति
जब मैं पूरी दुनिया में मसीह के संदेश का प्रचार करने के लिए यात्रा करता हूँ। मैंने यह पाया कि एक बहुत बड़ी जंग हैं जो कि इस पीढ़ी के दिल में चल रही हैं और उस जंग का केन्द्र है सच्चाई। दो राज्य में जंग है। परमेश्वर का राज्य परमेश्वर के वचन की सच्चाई के ऊपर बना हुआ हैं। जब कि शैतान का राज्य झूठ और धोखे से बना हुआ हैं।
इस का सबसे बड़ा प्रमाण पूर्वी युरोप में कामरेडो के अन्धकारमय दिनों में था। बहुत बार जब हम रोमियों की सीमा पर पहुंचते थे, तो हमें तीन प्रश्न पुछे जाते थे। पहिले “क्या तुम्हारें पास कोई हथियार हैं” दूसरे, “क्या तुम्हारे पास कोई अश्लील वस्तु हैं” और आखिर में क्या तुम्हारे पास बाइबल हैं और यह तीन प्रश्न कामरेडो के लिये बहुत ही जरूरी थे। हथियारों का इस्तेमाल तानाशाह की गद्दी पलटने के लिये किया जा सकता था। अश्लील वस्तुए परिवार की इकाई को खत्म कर सकती थी, जो कि एक बुनियादी था जिसके ऊपर कोई भी समाज बन सकता हैं। और बाइबल सब सच्चाई का सोता हैं, और यह अन्धेरे, झूठ और धोखे के राज्य को तोड़ देता हैं। निकोली कासाकू, जो कि रोमानिया का दुष्ट तानाशाह था, वह परमेश्वर के वचन की सच्चाई की ताकत से बहुत डरता था। इसलिए वह हर सीमा तक गया, कि वह बाइबल से छुटकारा पा सके। एक बार सीमा के सिपाहियों ने एक बडे़ बाइबल के भण्डार को देश में आते हुए पकड़ लिया और कासाकू ने आदेश दिया, कि उन बाइबलों को टाॅयलैट के पेपरों के तौर पर इस्तेमाल किया जाए। एक और घटना में कासाकू के कुछ सिपाहियों ने एक वैन में बाइबल के भण्डार को देख लिया था, उन्हों ने वैन को तोड़ दिया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिये। तुम क्या सोचते हों कि दुष्ट तानाशाह बाइबल से इतना क्यों डरते थे. मैं सोचता हूँ कि मन की गहराई से वह जानते थे कि यह बाइबल सच्चाई का सोता हैं। वह जानते थे कि सच्चाई की ज्योति एक राज्य के अन्धेरे को जो धोखे पर बना हुआ को भगा सकती हैं।
परन्तु मुझे आज्ञा दो कि मैं तुम से एक प्रशन पूछ सकू। यह क्यों हैं कि हम जो एक आजाद सामाज में रहते हैं और हमारी बाइबल तक पहुंच हैं, हम इतना कम समय इस महान पुस्तक को पढ़ने पर क्यों लगाते हैं गैल्प पोल जो अमेरिका में की गई थी, बहुत सारे चर्च जाने वाले लोंगो को यह भी मालुम नहीं था कि यह यीशु था जिसने पहाड़ी उपदेश दिया था। बहुत सारे मसीह लोग बहुत ही अनुशासनहीन हो गए थे, जब कि हम अपने जीवन के चलाने वाली ज्योति को खोने की हद पर हैं। जो हमारे परिवार और समाज के लिए हैं। भजन संहिता लिखने वाले ने कहा, “हे यहोवा, तेरा वचन मेरे मार्ग के लिए उजियाला के समान हैं” (भजन संहिता 119-105) क्या हमने अपना दीपक और अपने उजियाले को खो दिया हैं अभी यह समय हैं आग को जलाए और हमारे दिये जले और अभी यह चमके अभी यह चमके।
भजन संहिता 18 :28-36
28हां, तू ही मेरे दीपक को जलाता है; मेरा परमेश्वर यहोवा मेरे अन्धियारे को उजियाला कर देता है। 29क्योंकि तेरी सहायता से मैं सेना पर धावा करता हूं; और अपने परमेश्वर की सहायता से शहरपनाह को लांघ जाता हूं। 30ईश्वर का मार्ग सच्चाई; यहोवा का वचन ताया हुआ है; वह अपने सब शरणागतों की ढाल है॥ 31यहोवा को छोड़ क्या कोई ईश्वर है? हमारे परमेश्वर को छोड़ क्या और कोई चट्टान है? 32यह वही ईश्वर है, जो सामर्थ से मेरा कटिबन्ध बान्धता है, और मेरे मार्ग को सिद्ध करता है। 33वही मेरे पैरों को हरिणियों के पैरों के समान बनाता है, और मुझे मेरे ऊंचे स्थानों पर खड़ा करता है। 34वह मेरे हाथों को युद्ध करना सिखाता है, इसलिये मेरी बाहों से पीतल का धनुष झुक जाता है। 35तू ने मुझ को अपने बचाव की ढाल दी है, तू अपने दाहिने हाथ से मुझे सम्भाले हुए है, और मेरी नम्रता ने महत्व दिया है।
36तू ने मेरे पैरों के लिये स्थान चौड़ा कर दिया, और मेरे पैर नहीं फिसले।
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
