शिष्यता का दैनिक वीडियो
एक प्रचारक के साधन : युद्ध के हथियार
मैं तीसरे सप्ताह के चौथे दिन में आपका स्वागत करता हूं जोकी बेदारी और सुसमाचार के बारे में हमारा अध्ययन है |
पिछले सप्ताह मैंने आपके साथ हमारे पास जो हथियार है उनके बारे में बात की थी | हमने मेमने के लहू के बारे में, क्रूस के संदेश की सामर्थ और हमारी गवाही के वचन के बारे में बात की थी | और हमने प्रकाशितवाक्य 12:11 को लिया था और यहां पर वह कहता है “और वे मेम्ने के लोहू के कारण, और अपनी गवाही के वचन के कारण, उस पर जयवन्त हुए, और उन्होंने अपने प्राणों को प्रिय न जाना, यहां तक कि मृत्यु भी सह ली।”
और एक तीसरा हथियार जो परमेश्वर ने हमें दिया है – जीवन है – और यह जीवन एक ऐसा जीवन है जो पूर्ण रूप से परमेश्वर के प्रति समर्पित है | परमेश्वर एक ऐसे व्यक्ति को तलाश कर रहा है जिसने अपने आपको परमेश्वर के हाथों में सौंप दिया हो और वह व्यक्ति परमेश्वर के हाथों में एक हथियार बन जाता है |
आप भी एक हथियार बन सकते हैं- आपके पास नहीं है….. मैं यह नहीं कह रहा कि आप एक प्रचारक बने, शायद आप प्रचारक हो सकते हैं | परंतु आप परमेश्वर के हथियार बन सकते हैं वह आपको बिदारी का एक हथियार बनाना चाहता है जो दूसरों को मसीह के पास ला सके |
डी एल मुडी एक महान प्रचारक थे | उन्होंने सौ साल पहले स्कॉटलैंड में प्रचार किया- जब वह प्रचार करता तो परमेश्वर उसे इस्तेमाल कर रहा था | स्कॉटलैंड के एक व्यक्ति ने उससे कहा “ संसार ने अभी नहीं देखा है- कि परमेश्वर उस व्यक्ति के द्वारा क्या कर सकता है- जिस ने अपने आपको परमेश्वर के हाथों में समर्पित कर दिया है |
और मुडी ने कहा, “परमेश्वर के अनुग्रह के साथ- मैं वह व्यक्ति बनूंगा” और उसने एक पैर यूरोप में और दूसरा पैर उत्तरी अमेरिका में रखा उसने इन दोनों महाद्वीपों को परमेश्वर की महिमा के साथ हिला दिया |
परमेश्वर ऐसे लोगों को तलाश रहा है- पर जो कहे “ प्रभु मैंने अपने आप को पूर्ण रुप से तेरे आगे समर्पित कर दिया है” और जब परमेश्वर को ऐसा मनुष्य मिल जाता है तो वह उसे एक बड़े स्तर पर इस्तेमाल करता है |
मैं इस बात को कभी नहीं भूलूंगा जो कई साल पहले हुई, मैं चेकोस्लाविया में था अब यह देश दो हिस्सों में बढ़ चुका है | मैं वहां था और मैं एक बुजुर्ग आदमी से मिला, इस बुजुर्ग ने मसीह पर विश्वास करने के लिए 5 वर्ष जेल में बिताए थे और मैं उसके घर पर था | उस बुजुर्ग व्यक्ति ने कुछ ऐसी बात कही जो मैं कभी नहीं भूल पाया |
उसने कहा था “बहुत से लोग हमारे देश में आते हैं – और वे परमेश्वर के लिए एक बहुत बड़ी आग लगाना चाहते हैं” और फिर उसने कहा “ मैं परमेश्वर के लिए बड़ी आग नहीं लगाना चाहता” और उसने आगे कहा “ मैं परमेश्वर की आग के साथ भसम हो जाना चाहता हूं क्योंकि जब मैं भसम हो जाऊंगा तो परमेश्वर की महिमा को देखूंगा”
हम जर्मन भाषा में बात कर रहे थे और उसने कहा “ वरिस्तेहत सीन नचित – अर्थात “क्या आप मुझे समझते हैं ?”
और मैंने उसे उत्तर दिया “ हां मैं आपकी जर्मन भाषा समझता हूं”
उसने कहा “ नहीं मैं यह नहीं कह रहा कि क्या आप मेरी जर्मन भाषा समझते हैं ……. मैं पूछ रहा हूं कि मैं जो कह रहा हूं आप उसे समझ रहे हैं” … “ जब मैं कुछ नहीं होता तो परमेश्वर सब कुछ होता है- फिरमैं उस की महिमा को देखूंगा”
मैं आपको बताता हूं कि हम उस स्थान पर पहुंच जाते हैं जहां हम स्वयं के लिए समाप्त होकर परमेश्वर के हाथों में समर्पित हो जाते हैं …… वही सब कुछ है और वह हमें इस्तेमाल करेगा और यह एक अद्भुत हथियार है |
हमारे पास दो और हथियार हैं….. एक है प्रार्थना, मैंने इन अध्ययनों में प्रार्थना के बारे में बात की है- एक व्यक्ति जो कि परमेश्वर के प्रति समर्पित है, जब वह प्रार्थना शुरु करता है तो बाईबल बताती है कि यह प्रभावशाली प्रार्थना जो कि एक धर्मी व्यक्ति की है जोकि परमेश्वर के प्रति समर्पित है, यह बहुत ही प्रभावशाली है | यह परमेश्वर के हाथों में एक सामर्थी हथियार है | इसलिए जब आप प्रार्थना करेंगे तो परमेश्वर आप को इस्तेमाल करेगा |
और दूसरा हथियार है जोकि प्रार्थना के साथ है- ये हथियार परमेश्वर का वचन है | जब आप अपने आपको परमेश्वर और उसके वचन के प्रति समर्पित कर देते हैं – मैं यह नहीं कह रहा कि आप लोगों के सिर पर बाइबल मारो- मेरा कहने का अर्थ है कि आप दीनता के साथ पवित्र आत्मा की अधीनता में रहते हुए प्रेम पूर्वक व्यवहार के साथ लोगों को यीशु मसीह के साथ व्यक्तिगत संबंध में ले आए |
परमेश्वर आपको इस्तेमाल करेगा, वह आपको इस्तेमाल करना चाहता है | आप वह व्यक्ति बन सकते हैं जिसको वह इस्तेमाल करता है | क्या आप वह व्यक्ति बनेंगे क्या ? क्या ऐसा सब कुछ हो सकता है? यदि हां तो वह आपको इस्तेमाल करेगा |
1 पतरस 5 :5-11
5हे नवयुवकों, तुम भी प्राचीनों के आधीन रहो, वरन तुम सब के सब एक दूसरे की सेवा के लिये दीनता से कमर बान्धे रहो, क्योंकि परमेश्वर अभिमानियों का साम्हना करता है, परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है।
6इसलिये परमेश्वर के बलवन्त हाथ के नीचे दीनता से रहो, जिस से वह तुम्हें उचित समय पर बढ़ाए।
7और अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उस को तुम्हारा ध्यान है।
8सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जने वाले सिंह की नाईं इस खोज में रहता है, कि किस को फाड़ खाए।
9विश्वास में दृढ़ हो कर, और यह जान कर उसका साम्हना करो, कि तुम्हारे भाई जो संसार में हैं, ऐसे ही दुख भुगत रहे हैं।
10अब परमेश्वर जो सारे अनुग्रह का दाता है, जिस ने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिये बुलाया, तुम्हारे थोड़ी देर तक दुख उठाने के बाद आप ही तुम्हें सिद्ध और स्थिर और बलवन्त करेगा।
11उसी का साम्राज्य युगानुयुग रहे। आमीन॥
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
