Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

हमारे युद्ध के हथियार

जब भी मै सुसमाचार प्रचार के लिए जाता हूँ, मैं अच्छे से महसूस करता हूँ कि आत्मिक युद्ध छिड़ गया है. स्त्री और पुरुषों की आत्माओं के लिए युद्ध होता है. ये लहू और मांस के विरोध मे युद्ध नही है, लेकिन इस के बजाए “आकाश की प्रधानताएं और सामर्थी” से है. कई बार युद्ध बहुत हावी होते हुए दिखता है. हम महसूस कर सकते है कि हम परीक्षा और विरोध के बिच खड़े नही रह सकते हैं. लेकिन परमेश्वर ने हर परिस्थिति मे विजय का प्रयोजन किया है.

बाइबल मे शैतान को “गरजनेवाला सिह” कहा गया है. फिर भी हमें जानना होगा कि उस सिह के दांत नही हैं. यीशु, “यहूदा के गोत्र का सिह है.” और बिना दांत का सिह, यहूदा के गोत्र के सिह का सामना नही कर सकता है! इसलिए बाइबल कहती है कि हम मसीह के द्वारा “जयवंत से भी बढ़कर है.”

लेकिन ये प्रोत्साहन के लिए फूलोंवाले शब्द नही हैं. परमेश्वर ने हमें यूद्ध के हथियार दिए हैं, जो पवित्र आत्मा के द्वारा हमारी विजय निश्चित करने के लिए सामर्थी है. ये बहुत से हथियार हैं  जिस के बारे मे बाइबल बताती है. मै आपका ध्यान इन में से तीन हथियारों की ओर ले जाना चाहूँगा.

प्रकाशितवाक्य की किताब भविष्य मे शैतान पर अंतिम विजय के बारे मे बताती है. साथ ही ये भी बताती है कि विश्वासी इतिहास के सबसे मुश्किल समय में शैतान और नर्क की सारी शक्ति पर कैसे विजय पाएगे. ये कहती है, “वे मेमने के लहू के कारण और अपनी गवाही के वचन के कारण उस पर जयवन्त हुए, और उन्होंने अपने प्राणों को प्रिय न जाना, यहाँ तक कि मृत्यु भी सह ली” (प्रकाशितवाक्य १२:११).

शैतान के विरोध मे पहला हथियार “मेमने के लहू है.” जब यीशु क्रूस पर मरा, उसने शैतान की हार का खुल्लम-खुल्ला तमाशा बनाया. जब वो पुकार उठा, “पूरा हुआ” उसने पूरी और परिपूर्ण विजय की शाश्वती दी. हमारी विजय हमारी इच्छा-शक्ति मे नही है. वो हमारी भावनात्मक दशा मे नही है. वो हमारी बुद्धिमत्ता की योग्यता मे नही है. लेकिन मसीह ने क्रूस पर जो किया उस पर हमारी विजय १००% आधारित है. क्रूस ही हमारी विजय पूरी तरह से निश्चित करता है.

लेकिन हमारी विजय हमारे गवाही के वचन पर भी आधारित होती है. जब कोई गवाही देता है कि मसीह ने उनके लिए क्या किया तब शैतान कांपता है. वो इसलिए कांपता है क्योंकि वो उस व्यक्ति की स्पष्ट और सच्ची गवाही की सामर्थ जानता है जो क्रूस के पास गया था. मै अकसर मसीही अगुवों के बड़े समुह मे प्रकार करता हूँ. इन सभाओं मे हम हमेशा आत्मिक विरोध का सामना करते हैं. लेकिन विश्वासीयों के सभा मे प्रचार करने के लिए हम जिन आत्मिक समस्याओं का सामना करते हैं उनकी तुलना अविश्वासयों की सभा मे प्रचार करने के विरोध से कभी नही कर सकते है. शैतान उन व्यक्ति की गवाही सुनने से नफरत करता है जिसका जीवन सुसमाचार की सामर्थ से बदल गया है. ये हथियार अंधकार के दिल को सीधा भेदता है.

लेकिन परमेश्वर ने हमें एक सामर्थी हथियार दिया है – परमेश्वर को पूरा समर्पित जीवन. बाइबल कहती है, “देख यहोवा की दृष्टि सारी पृथ्वी पर इसलिए फिरती रहती है कि जिनका मन उसकी ओर निष्कपट रहता हैं उनकी सहायता में वह अपनी सामर्थ दिखाए…” (२ इतिहास १६:९). जब हमारा जीवन पूरी तरह से परमेश्वर के लिए उपलब्ध होगा, तब हम उसके हाथों में सामर्थी हथियार होगे. वो ऐसे लोगों को खोजता है. जब प्रभु को ऐसा व्यक्ति मिल जाएगा तब प्रभु क्या करेगा वो अद्भुत होगा. समर्पण करें और खोज निकाले.

2 कुरिन्थियों 10 :3-6

3क्योंकि यद्यपि हम शरीर में चलते फिरते हैं, तौभी शरीर के अनुसार नहीं लड़ते। 4क्योंकि हमारी लड़ाई के हथियार शारीरिक नहीं, पर गढ़ों को ढा देने के लिये परमेश्वर के द्वारा सामर्थी हैं। 5सो हम कल्पनाओं को, और हर एक ऊंची बात को, जो परमेश्वर की पहिचान के विरोध में उठती है, खण्डन करते हैं; और हर एक भावना को कैद करके मसीह का आज्ञाकारी बना देते हैं। 6और तैयार रहते हैं कि जब तुम्हारा आज्ञा मानना पूरा हो जाए, तो हर एक प्रकार के आज्ञा न मानने का पलटा लें।

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित