शिष्यता का दैनिक वीडियो
आत्मिक तंदुरुस्ती और आराम
सैमी : जब हम कॉन्फ्रेंस में थे तो हमारे पास अवसर था कि हम डॉक्टर वाल्ट को यहां पर आमंत्रित कर सकें | उन्होंने हमें तंदुरुस्ती के बारे में बहुत ही उत्साहनापूर्ण बातें बताईं और अब वह हमें बहुत ही गहराई में बताने जा रहे हैं | वाल्ट आपका बहुत बहुत धंयवाद !
वाल्ट : मेहरबानी
सैमी : आइए अब हम बात करते हैं, जब हम पिछली बार बात कर रहे थे कि मोटापा अमेरिका में एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है | मुझे बताइए यह कितनी बड़ी समस्या है और हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं ?
वाल्ट : यह समस्या बहुत बढ़ चुकी है | परिणामस्वरुप जवान लोगों की उम्र बहुत कम हो चुकी है | अमेरिका के इतिहास में शायद यह पहली बार हुआ है कि बच्चों की उम्र उनके माता-पिता से कम हो रही है | अब हम बच्चों में भी उन बीमारियों को देख रहे हैं जो जवान लोगों में हुआ करती थी; उच्च रक्तचाप, हृदयाघात, बच्चों में मधुमेह की बीमारी | जिन बच्चों पर मोटापा हैं वे मानसिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं | वे निराश और चिंतित हैं | उनका मजाक उड़ाया जाता है |
सैमी : मोटापे का क्या किया जा सकता है | इसके लिए मुझे अपने साथ ईमानदार रहना होगा मुझे भी मोटापे की समस्या थी | मेरा वजन भी थोड़ा ज्यादा था, तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से मुझे मोटापा था | परंतु एक व्यक्ति कैसे जान सकता है कि उसे मोटापे की बीमारी है? देखिए मैं इस बात को स्वीकार नहीं कर रहा था परंतु मुझे भी मोटापे की बीमारी थी |
वाल्ट : आपको कुछ जानकारी ढूंढनी होगी बच्चों के लिए इसे बॉडी मासक इंडेक्स कहते हैं, जवान लोगों के लिए जो कि 18 वर्ष से ऊपर हैं उनके लिए इसे बॉडी कैलकुलेटर कहते हैं | यह कंप्यूटर पर आधारित एक प्रोग्राम है आप अपनी उम्र, लंबाई और वजन को उसमें भरें, वह आपको बताएगा कि आप मोटे, बहुत मोटे यां बहुत ज्यादा मोटे है | जब आपके पास यह जानकारी आ जाए तब आप इस पर कार्य कर सकते हैं |
सैमी : आपने क्या किया, मुझे याद है डॉक्टरों ने मुझसे पूछा था कि मैं यह सब कैसे किया कि मुझे कैंसर था | मैंने इस बात को मान लिया कि मेरा शरीर पवित्र आत्मा का मंदिर है | मैं अपने शरीर के साथ इस प्रकार का व्यवहार नहीं करता था जैसा मुझे करना चाहिए था | एक सामान्य मनुष्य के लिए आप क्या सोचते हैं कि उसे क्या करने की आवश्यकता है |
वाल्ट : हमने फ्लोरिडा ऑरलैंडो मैं एक अनुसंधान किया और हमने एक निष्कर्ष निकाला कि यह तभी प्रभावशाली हो सकता है यदि पूरा परिवार इसके बारे में फैसला करें कि वे तंदुरुस्त बने रहने की आदत बनाएं जैसे की कसरत करना | यह खाने और सोने के बारे में भी है | जब पूरा परिवार मिलकर इसे एक साथ करता है तो यह अच्छा परिणाम लेकर आता है | हमने एक 8 सप्ताह का प्रोग्राम बनाया है जोकि बिल्कुल निशुल्क है और हमारे श्रोता जो अकेले रहते हैं और उनका कोई परिवार नहीं है वे इसे संडे स्कूल में कर सकते हैं | एक समूह के रूप में कर सकते हैं क्योंकि समूह के रूप में यह है अधिक प्रभावशाली होगा |
सैमी : जो आपने यह प्रोग्राम बनाया है यह कहां से मिल सकता है ?
वाल्ट : सैमी हम इसे आपकी वेबसाइट पर डाल सकते हैं यह 8 सप्ताह का प्रोग्राम दो हिस्सों में बटा हुआ है प्रथम सप्ताह आसान है और फिर दूसरा भाग आता है दूसरा भाग थोड़ा कठिन है लेकिन यह पहले कदम के साथ शुरू करना होता है | इसमें आप के पास विकल्प है कि आप इसे परिवार के साथ या समूह के साथ करना चाहते हैं | जब आप छोटे कदम उठाते हैं तो इसकी सफलता फल लेकर आती है |
सैमी : आप छोटे कदम उठाते हैं और बाद में उन्हें बढ़ा लेते हैं
वाल्ट : शुरू करें
सैमी : धन्यवाद
वाल्ट : मुझे बहुत अच्छा लगा
1 कुरिन्थियों 3 :9-17
9क्योंकि हम परमेश्वर के सहकर्मी हैं; तुम परमेश्वर की खेती और परमेश्वर की रचना हो।
10परमेश्वर के उस अनुग्रह के अनुसार, जो मुझे दिया गया, मैं ने बुद्धिमान राजमिस्री की नाईं नेव डाली, और दूसरा उस पर रद्दा रखता है; परन्तु हर एक मनुष्य चौकस रहे, कि वह उस पर कैसा रद्दा रखता है।
11क्योंकि उस नेव को छोड़ जो पड़ी है, और वह यीशु मसीह है कोई दूसरी नेव नहीं डाल सकता।
12और यदि कोई इस नेव पर सोना या चान्दी या बहुमोल पत्थर या काठ या घास या फूस का रद्दा रखता है।
13तो हर एक का काम प्रगट हो जाएगा; क्योंकि वह दिन उसे बताएगा; इसलिये कि आग के साथ प्रगट होगा: और वह आग हर एक का काम परखेगी कि कैसा है।
14जिस का काम उस पर बना हुआ स्थिर रहेगा, वह मजदूरी पाएगा।
15और यदि किसी का काम जल जाएगा, तो हानि उठाएगा; पर वह आप बच जाएगा परन्तु जलते जलते॥
16क्या तुम नहीं जानते, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है?
17यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को नाश करेगा तो परमेश्वर उसे नाश करेगा; क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर पवित्र है, और वह तुम हो।
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
