Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

प्रार्थना जो भविष्य की पीढ़ी पर असर डालती है

एक प्रिय भक्तिपूर्ण बहन जैसे मझे अपनी कहानी बता रही थी, उसकी आखों मे आसूं भर आए, “मेरे माता और पिता को बंदी बनाकर सायबेरिया के जेल में भेजा गया.” उसने कहा, “मैं एक छोटी बच्ची थी, और अधिकारीयों ने मुझे भी ट्रेन मे चढा दिया ताकि मुझे ही सायबेरिया के एक शहर में भेज दे. मैं वहाँ किसी को नही जानती थी और नही जानती थी कि मै क्या करूंगी. जब ट्रेन शहर पहुंची, मैं नीचे उतरी, वही मैं किसी को नही जानती थी.”

एक बहन मेरे पास आई और उसने मुझ से पूछा कि क्या मुझे मदत चाहिए. वो मुझे अपने घर ले गई और उसने मुझे बताया कि क्या हुआ. वो ऑर्थडॉक्स विश्वासी थी और उसने एक रात पहले ही सपना देखा था कि एक छोटी बच्ची को घर चाहिए. उसने सपने मे देखा कि बच्ची ट्रेन स्टेशन पर है. इसलिए वो अगली सुबह ही ट्रेन स्टेशन पर आई और मुझे वहाँ पाया. जब तब मै बड़ी नही होती तब तक उसने मेरी अपने ही बच्चे जैसे ही परवरिश की. जब मै लगभग २० साल की हुई तब यूक्रेन लौट आई. मेरी माँ जेल से आज़ाद हो चुकी थी, जब मै लगभग २० की हो चुकी थी तब मैंने उसे पहली बार देखा. मेरे पिताजी जेल मे ही गुज़र गए. मैंने उन्हें कभी नही देखा.

मै उनकी अद्भुत गवाही से रोमांचित हो गया. क्या आप कल्पना कर सकते है कि जब उन भक्तिपूर्ण माता-पिता को मसीह में उनके विश्वास के कारण सायबेरिया की जेल मे भेजा गया तो उन्होंने क्या महसूस किया होगा. परीक्षा के समय पूर्व यूरोप के विश्वासियों के बारे में निश्चय ही मै इतना जानता हूँ कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी के लिए प्रार्थना की होगी. उन्होंने अवश्य ही प्रभु से प्रार्थना की होगी वो इसकी देखभाल करे और एक दिन अपनी महिमा के लिए इसका उपयोग करे.

उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर अवश्य ही एक प्रिय ऑरथोडॉक्स विश्वासी बहन के सपने के द्वारा मिला. लेकिन परमेश्वर ने इससे भी बढ़कर किया. ये प्रिय बहन यूक्रेन के Chernovtsy क्षेत्र के बैपटिस्ट और एवेंज्लिक्ल चर्चेस के सुप्रिटेनडंट की पत्नी हैं. उस क्षेत्र की स्त्रीयों के बीच प्रभु ने इनका सामर्थी उपयोग किया है. हालाँकि लोगों ने माँ के परिवार और विश्वास को नाश करने की कोशिश की थी, वो नाश नही कर पाएं. कोई व्यक्ति – कोई परिस्थिति – ना कोई प्रधानताएं या सामर्थ भक्तिपूर्ण माता-पिता की प्रार्थना का समाना नही कर सकते हैं.

बहुत से माता-पिता सोचते हैं कि उन्होंने अपने बच्चों पर से नियंत्रण खो दिया हैं. वो सोचते हैं कि परिस्थितियाँ, दोस्त, या अन्याय ने उनके बच्चों के अनंतकाल का भविष्य लूट लिया है. लेकिन हमें कभी नही भूलना चाहिए कि स्वर्ग भक्तिपूर्ण माता-पिता के प्रार्थनाओं के उत्तर से भरा है, जो अपने बच्चों के लिए रोते थे.

हन्ना ऐसी ही स्त्री थी. उसने परमेश्वर को खोजा ताकि उसे एक बच्चा हो सकें. परिस्थिती असंभव दिखाई देती थी. लेकिन परमेश्वर ने उसकी प्रार्थना सुनी और उसे उत्तर दिया. उसने कहा, “हे मेरे प्रभु, तेरे जीवन की शपथ, हे मेरे प्रभु, मैं वही स्त्री हूँ जो तेरे पास यहीं खड़ी होकर यहोवा से प्रार्थना करती थी. यह वही बालक है जिसके लिए मैंने प्रार्थना की थी, और यहोवा ने मुझे मुँह माँगा वर दिया है. इसी लिए मैं भी उसे यहोवा को अर्पण कर देती हूं. की यह अपने जीवन भर यहोवा ही का बना रहें”(१ शमूएल १:२६-२८). परमेश्वर ने सामर्थी रूप मे शमूएल का उपयोग किया. हन्ना की प्रार्थना ने उस छोटे बच्चे पर प्रभाव डाला और अंत में, इस्राएल के भविष्य पर भी.

कई बार प्रभु हमारे बच्चों को स्पर्श करेगा ये विश्वास करने के बजाए, ये विश्वास करना आसान होता है कि प्रभु उन लोगों को स्पर्श करे जिन्हें हमने कभी देखा भी नही. ये इसलिए है क्योंकि हम उनकी परिस्थितियों से बहुत परिचित होते हैं. लेकिन हमें वही करना चाहिए जो हन्ना ने किया था, उसने अपनी नजर परिस्थिति से हटकर उसे परमेश्वर पर लगा दी. उसने उसे खोजा और परमेश्वर ने उसे उत्तर दिया. उसकी प्रार्थनाओं और आसुंओं के कारण भविष्य की पीढ़ी पर प्रभाव हुआ. क्या आप की प्रार्थनाओं और आसुंओं के कारण भविष्य की पीढ़ी पर प्रभाव डाला जाएगा?

1 शमूएल 1 :21-28

21फिर एल्काना अपने पूरे घराने समेत यहोवा के साम्हने प्रति वर्ष की मेलबलि चढ़ाने और अपनी मन्नत पूरी करने के लिये गया।

22परन्तु हन्ना अपने पति से यह कहकर घर में रह गई, कि जब बालक का दूध छूट जाएगा तब मैं उसको ले जाऊंगी, कि वह यहोवा को मुंह दिखाए, और वहां सदा बना रहे।23उसके पति एलकाना ने उस से कहा, जो तुझे भला लगे वही कर, जब तक तू उसका दूध न छुड़ाए तब तक यहीं ठहरी रह; केवल इतना हो कि यहोवा अपना वचन पूरा करे। इसलिये वह स्त्री वहीं घर पर रह गई और अपने पुत्र के दूध छुटने के समय तक उसको पिलाती रही। 24जब उसने उसका दूध छुड़ाया तब वह उसको संग ले गई, और तीन बछड़े, और एपा भर आटा, और कुप्पी भर दाखमधु भी ले गई, और उस लड़के को शीलो में यहोवा के भवन में पहुंचा दिया; उस समय वह लड़का ही था।

25और उन्होंने बछड़ा बलि करके बालक को एली के पास पहुंचा दिया।

26तब हन्ना ने कहा, हे मेरे प्रभु, तेरे जीवन की शपथ, हे मेरे प्रभु, मैं वही स्त्री हूं जो तेरे पास यहीं खड़ी हो कर यहोवा से प्रार्थना करती थी।

27यह वही बालक है जिसके लिये मैं ने प्रार्थना की थी; और यहोवा ने मुझे मुंह मांगा वर दिया है।28इसी लिये मैं भी उसे यहोवा को अर्पण कर देती हूं; कि यह अपने जीवन भर यहोवा ही का बना रहे। तब उसने वहीं यहोवा को दण्डवत किया॥

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित