Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

जीवन का उद्देश्य

विजयी मसीही जीवन का अंतिम परीक्षण यह है कि क्या किसी व्यक्ति ने अपने जीवन के साथ वह किया है जो वह करने के लिए बनाया गया था। विजय का प्रमाण तब मिलता है जब हम जीवन की समापन रेखा को पार करते हैं और शाश्वतता में कदम रखते हैं। जब हम स्वर्ग से ये शब्द सुनते हैं: “हे अच्छे और विश्वासयोग्य दास” (मत्ती 25:21)। विजयी मसीही जीवन जीना हमेशा हमरे जीवन के उदेश्य से जुड़ा होता है ।

दुर्भाग्य से, कई लोगों को पता नहीं है कि जीवन में उनका उद्देश्य क्या होना चाहिए। जब सोवियत संघ का पतन हुआ, मैं और मेरी पत्नी साइबेरिया की यात्रा कर रहे थे और मॉस्को में रात भर रुकना था। हमने एक महिला के घर में निवास किया जो नास्तिक थी, विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थी। उसने पूछा कि हम साइबेरिया में क्या करते हैं । जब मैंने उसे बताया कि हम लोगों को मसीह के बारे में बताने जा रहें हैं, तो उसने पूछा कि मैं किस विषय पर बोलूँगा। मैंने उसे बताया कि मैं पहले दिन जीवन के उद्देश्य पर बोलने जा रहा हूँ। वह बहुत व्यंगात्मक हो गई। “ओह, काश मैं तुम्हें सुनने के लिए जा सकती,” उसने कहा। “मेरे जीवन में कोई उद्देश्य नहीं है।”

वह उन लोगों की तरह हैं जिनसे मैं मिला हूं। उन्हें पता नहीं है कि उन्हें क्यों बनाया गया था। वे पैदा हुए, बड़े हुए, नौकरी की, विवाह हुआ, बच्चे हुए, बूढ़े हुए और मर गए। तो भी बहुतों ने कभी इस बात पर विचार नहीं किया कि उन्हें क्यों बनाया गया। वे सबसे ज्यादा मोहभंग लोगों में से कुछ हैं। वे न्यूयॉर्क शहर के केंद्र में एक आदमी के बारे में कहानी की तरह हैं जो खो गया है। वह एक पुलिसकर्मी के पास जाता है और सहायता मांगता है। पुलिस वाला पूछता है कि वह कहां जाना चाहता है। आदमी उत्तर देता है, “मैं नहीं जानता।” बहुत से लोग ऐसे ही हैं। उन्हें नहीं पता कि वे कहाँ हैं।

दूसरों के पास उद्देश्य है। यह सिर्फ गलत है। वे सफलता, लोकप्रियता या शक्ति की सीढ़ी पर चढ़ने का प्रयास करते हैं। वे सोचते हैं कि धन, प्रसिद्धि या स्थिति का संचय जीवन का असली उद्देश्य है। लेकिन वे सबसे अधिक निराश होंगे। वे अपने पैसे, मकान, कार, या प्रभाव को शाश्वतता में ले जाने में सक्षम नहीं होंगे । वे उस व्यक्ति की तरह हैं जिसके पास एक सीढ़ी है, इसे एक दीवार पर लगता है, और वह उतनी तेजी से चढ़ता है जितना वह चढ़ सकता है। लेकिन जब वह शीर्ष पर पहुंच जाता है, तो उसे पता चलता है कि उसने अपनी सीढ़ी गलत दीवार पर लगाई थी।

लेकिन जीवन के उद्देश्य के लिए एक तीसरे प्रकार का व्यक्ति होता है। इस व्यक्ति ने जीवन का सही उद्देश्य पाया है। इसलिए, यह व्यक्ति सबसे अधिक पूर्ण है। लेकिन यह एक महत्वपूर्ण सवाल है: जीवन का वास्तविक उद्देश्य क्या है? जब जीवन समाप्त हो जाता है, तो हमें क्या प्राप्त करना चाहिए ? यीशु ने सरल लेकिन गहरा उत्तर दिया: “उस ने उस से कहा, तू परमेश्वर अपने प्रभु से अपने सारे मन और अपने सारे प्राण और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रख। बड़ी और मुख्य आज्ञा तो यही है। और उसी के समान यह दूसरी भी है, कि तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।”(मत्ती 22: 37-39)।

जीवन का वास्तविक उद्देश्य उतना ही सरल है: अपने पूरे ह्रदय से परमेश्वर से प्रेम कर और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम कर। यदि हर कोई उन दो चीजों को करे तो यह दुनिया एक बहतर स्थान बन जाएगी । अंत में, विजयी मसीही जीवन का अनुमान इस बात से लगाया जाएगा कि हम परमेश्वर से और दूसरों से कैसे प्रेम करते हैं। यह उदेश्य ही होता है जिस में से हमारी विजय बहती है ।

मत्ती  25:14 -21.

14 क्योंकि यह उस मनुष्य की सी दशा है जिस ने परदेश को जाते समय अपने दासों को बुलाकर, अपनी संपत्ति उन को सौंप दी। 15 उस ने एक को पांच तोड़, दूसरे को दो, और तीसरे को एक; अर्थात हर एक को उस की सामर्थ के अनुसार दिया, और तब पर देश चला गया। 16 तब जिस को पांच तोड़े मिले थे, उस ने तुरन्त जाकर उन से लेन देन किया, और पांच तोड़े और कमाए। 17 इसी रीति से जिस को दो मिले थे, उस ने भी दो और कमाए। 18 परन्तु जिस को एक मिला था, उस ने जाकर मिट्टी खोदी, और अपने स्वामी के रुपये छिपा दिए। 19 बहुत दिनों के बाद उन दासों का स्वामी आकर उन से लेखा लेने लगा। 20 जिस को पांच तोड़े मिले थे, उस ने पांच तोड़े और लाकर कहा; हे स्वामी, तू ने मुझे पांच तोड़े सौंपे थे, देख मैं ने पांच तोड़े और कमाए हैं। 21 उसके स्वामी ने उससे कहा, धन्य हे अच्छे और विश्वासयोग्य दास, तू थोड़े में विश्वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्तुओं का अधिकारी बनाऊंगा अपने स्वामी के आनन्द में सम्भागी हो।

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित