Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

प्रार्थना जो परिवारों को प्रभावित करती है

विवाहित जोड़े के जीवन में सबसे महान क्षणों में से एक वो है जब उन्हें पता चलता है कि वे एक बच्चे की अपेक्षा कर रहे हैं। मां के गर्भ में एक नन्ही सी जान का ख्याल ही आनंद और भय से हृदय को भर देता है । उसी समय एक और विचार उन्हें सकून देता है जोकि परमेश्वर द्वारा उनके बच्चों को दी गई प्रतिज्ञा है “प्रभु यीशु पर विश्वास कर, तु और तेरा घराना उद्धार पायेगा ” (प्रेरितों के काम 16:31)।

दोनों उदाहरणों में जब मुझे और पत्नी, टेक्स,को पता चला कि वह गर्भवती थी, हमने तुरंत प्रार्थना की। हमने उसके गर्भ पर हाथ रखा और हमारे बच्चों को प्रभु के लिए समर्पित किया । हमने उन दोनों के लिए प्रार्थना की कि वे दोनों प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करने के अद्भुत ज्ञान को प्राप्त करें । हम प्रेरितों के काम के उस वायदे पर खड़े थे। हमने सिर्फ एक दिन, सप्ताह या बच्चों के जन्म तक प्रार्थना नहीं की थी। हमने सप्ताह दर सप्ताह, महीने के बाद महीना और वर्ष के बाद वर्ष प्रार्थना की। हमने उनके लिए प्रार्थना की, और बस प्रार्थना की। हालाँकि हम अक्सर असफल रहे, फिर भी हमने उनके सामने मसीह के प्रति अपना विश्वास जगाने का प्रयास किया।

हमारे दोनों बच्चों ने हमारे पारिवारिक भक्ति के दौरान मसीह को स्वीकार करने की प्रार्थना की। उस समय से, हमने उन्हें बढ़ते हुए देखा – फिर संघर्ष आया … और अधिक बढ़ो और अधिक संघर्ष करो । फिर हमने उन्हें उन बातों से भटकते देखा जो हमने उन्हें सिखाई थीं, और फिर उन्हें वापिस लौटते भी देखा । हम खुशी के मारे रोए और चिल्लाए। लेकिन इन सब बातों को देखकर हम सिर्फ यह कह सकते हैं, “उसकी विश्वासयोग्यता महान है!” वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर देने के लिए विश्वासयोग्य रहा है।

डेव (हमारा बेटा) और रेनी (हमारी बेटी) दोनों ही वयस्क के रूप में प्रभु की सेवा कर रहे हैं। डेव वर्तमान में eternal concept (पहले मसीह के राजदूत ) में निर्देशक, जोकि अंतर्राष्ट्रीय मिशन और चेलेपन से सम्बन्धित है, रेनी उसके साथ सहयोगी है । डेव और उसकी पत्नी केली के अब तीन बच्चे हैं: टेलर, राईली और ब्रैडेन। रेनी और उनके पति, पॉल की अब दो लड़कियां हैं: केंडल और मिया। परमेश्वर ने उनके जीवन में जो काम किया है, उसे देखना एक आशीष है ।

लेकिन हमारे बच्चों का परमेश्वर के साथ चलना हमेशा अच्छी तस्वीर नहीं रहा है । जब वे दोनों यूनिवर्सिटी में थे तो उन्होंने कुछ ऐसे निर्णय लिए जो उन्हें उनकी आत्मिक विरासत से दूर ले गए। टेक्स और मैं उनके हृदयों में जी कुछ रेंग रहा था उसे बदलने में अयोग्य थे । हमें केवल एक ही उम्मीद थी: कि परमेश्वर अपने लोगों की प्रार्थनाओं को सुनेगा और उनका उत्तर देगा । हम प्रेरितों के काम 16:31 के वायदे पर खड़े थे और परमेश्वर ने कुछ वचन भी हमें दिए थे। और परमेश्वर ने विश्वासयोग्यता  को प्रमाणित किया । मुझे यकीन है कि और भी परिक्षण होंगे जिनका हमें सामना करना होगा लेकिन हमने सीखा है कि परमेश्वर हमारे परिवारों से बहुत अधिक प्रेम  करता है । हम उसके पास आ सकते हैं, और वह हमारे परिवार की सभी जरूरतों को समझता है। वह सुनेगा और उत्तर देगा ।

प्रार्थना का सबसे बड़ा सुअवसर ये है कि इसमें परमेश्वर हमें अपने हृदयों की बातें सांझी करने के लिए कहता है । हमारे हृदयों का सबसे गहरा और सबसे कोमल हिस्सा अक्सर हमारे परिवारों के लिए आरक्षित होता है। हमें दुख होता है जब वे आहत होते हैं। जब हम उनके जीवन में आशीष देखते हैं तो हम उत्साहित होते हैं। हम उनसे प्रेम करते हैं, उनके साथ रहते हैं और हमें उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए। हमें यह समझने की ज़रूरत है कि हम अपनी प्रार्थनाओं के माध्यम से उनके जीवन में भाग ले सकते हैं।

मुझे यकीन है कि जब हम स्वर्ग में पहुंचेंगे, तो हमें पता चलेगा कि धर्मी माता-पिता की प्रार्थना उनके बच्चों के जीवन में कितनी प्रभावशाली होती है । हम अपने स्वयं के परिवारों में परमेश्वर के वायदों की पूरी शक्ति को समझेंगे। शायद आपके परिवार में अवस्थाएं ज्यादा अच्छी ना हों लेकिन निराश ना हों । अपनी परिस्थितियों पर भरोसा मत करें । बल्कि, परमेश्वर के वायदों पर खड़े रहें । वह विश्वासयोग्य रहेगा।

प्रेरितों के काम 16:11 -15.

11 सो त्रोआस से जहाज खोलकर हम सीधे सुमात्राके और दूसरे दिन नियापुलिस में आए। 12 वहां से हम फिलिप्पी में पहुंचे, जो मकिदुनिया प्रान्त का मुख्य नगर, और रोमियों की बस्ती है; और हम उस नगर में कुछ दिन तक रहे। 13 सब्त के दिन हम नगर के फाटक के बाहर नदी के किनारे यह समझकर गए, कि वहां प्रार्थना करने का स्थान होगा; और बैठकर उन स्त्रियों से जो इकट्ठी हुई थीं, बातें करने लगे। 14 और लुदिया नाम थुआथीरा नगर की बैंजनी कपड़े बेचने वाली एक भक्त स्त्री सुनती थी, और प्रभु ने उसका मन खोला, ताकि पौलुस की बातों पर चित्त लगाए। 15 और जब उस ने अपने घराने समेत बपतिस्मा लिया, तो उस ने बिनती की, कि यदि तुम मुझे प्रभु की विश्वासिनी समझते हो, तो चलकर मेरे घर में रहो; और वह हमें मनाकर ले गई॥

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित