शिष्यता का दैनिक वीडियो
दाउद की जड़
तब उन प्राचीनों में से एक ने मुझे से कहा, मत रो; देख, यहूदा के गोत्र का वह सिंह, जो दाऊद का मूल है, उस पुस्तक को खोलने और उसकी सातों मुहरें तोड़ने के लिये जयवन्त हुआ है। (प्रकाशितवाक्य 5:5)
सुसमाचार के लेखक यीशु, हमारे मसीहा के स्वभाव और चरित्र का अद्भुत वर्णन करते हैं। युहन्ना यीशु को परमेश्वर का पुत्र बताता है, जबकि लूका उसे मनुष्य के पुत्र के रूप में प्रस्तुत करता है। मत्ती यीशु को इज़राइल के राजा के रूप में लिखता है, और मरकुस उसे सभी के सेवक के रूप में लिखता है । जब आप इन सभी विवरणों को एक साथ रखते हैं, तो वे कला का एक सुंदर टुकड़ा बनाते हैं जो यीशु का अद्भुत वर्णन करता है। वह परमेश्वर है जो एक मनुष्य बन गया, वह राजा है जो सेवक बन गया।
ओह, क्या ही अद्भुत उद्धारकर्ता है ! मानव इतिहास में उसके जैसा कोई नहीं है। वास्तव में, वह सारे इतिहास का सच्चा लेखक है । यदि कोई व्यक्ति इस संसार में कोई महान खोज कर सकता है तो वह उसके जीवन की कहानी को जानना है । यीशु अल्फा और ओमेगा है, वह आदि और अंत है । वह एक, सच्चा, महान अगुवा है । ये वही है जिससे हमें जीवन मिलता है और हम साँस लेने की शक्ति पाते हैं ।
जब हम परमेश्वर के प्राचीन लोग यहूदियों के मध्य नेतृत्व के बारे में सोचते हैं, तो हमारा ध्यान राजा दाउद की ओर चला जाता है। उसने बहुत काम किया। उसका वर्णन “परमेश्वर के हृदय” के व्यक्ति के रूप में किया जाता है । फिर भी प्रकाशित वाक्य की पुस्तक यीशु को “दाउद की जड़” नाम से बताती है। दाउद की उत्पति यीशु में हुई थी। यीशु दाउद से पहले था । दाउद को राजा और नेतृत्व यीशु से प्राप्त हुए थे, क्योंकि यीशु राजाओं का राजा और प्रभुओं का राजा है।
एक दिन, हर पुरष और महिला जो कभी जीवत रहा है यीशु को उसी रूप में पहचानेगा जो वह है । उसे राजाओं के राजा और प्रभुओं के प्रभु का ताज पहनाया जाएगा। लेकिन अच्छी खबर यह है कि हमें यीशु को राजा के रूप में ताज देने के लिए अनंत काल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हम अभी ऐसा कर सकते हैं। जैसा कि हम पहचानते हैं कि वह कौन है, हम उसके सामने झुक सकते हैं और उसकी आराधना कर सकते हैं।
मैं उस रात को कभी नहीं भूलूंगा जब मुझे उद्धारकर्ता के बारे में पता चला। यह बहुत धन्य समय था। यीशु ने अपनी आत्मा के द्वारा मेरे हृदय में वास किया। उसने मेरे पापों को क्षमा कर दिया और मेरा जीवन बदल दिया। उस रात मुझे पहली बार एहसास हुआ कि किसने मेरे लिए इतना कुछ किया है। यह मेरे लिए किसी भी साधारण मनुष्य की मृत्यु नहीं थी। वह महिमा का राजा था। वह “दाउद की जड़” था।
जब मैंने उस बात को समझा जो घटित हुई थी और जिसने यह किया था तो मैं सिर्फ रो ही सकता था । मैंने उस रात प्रार्थना की और कहा, “परमेश्वर मैं वहीं जाऊँगा जहां आप मुझे भेजना चाहते हैं और मैं वही करूंगा जो आप चहते हैं कि मैं करूं । मैं वह सब बनूंगा जो आप मुझसे चाहते हैं। “मुझे उस प्रार्थना पर कभी पछतावा नहीं है। मसीह के पीछे चलना एक साहसिक कार्य रहा है। उसे राजा के रूप में जानने और उसकी आराधना करने में खुशी मिलती है ।
वह राजा है जो दयालु है – वह राजा जो बुद्धिमान है। वह राजा है जो हमेशा हमें विजय दिलाता है। वह राजा है जो आपसे बहुत प्रेम करता है, वह आपके लिए मर गया | क्यों ना आज आप उसके आगे झुक जाएं और उसकी आराधना करें ? ऐसी आरधना से ही विजय प्राप्त होती है। हालेलुयाह ! वह “दाउद की जड़” है। वह राजा है जो एक सेवक बन गया ।
प्रकाशित वाक्य 5:1 – 5.
1 और जो सिंहासन पर बैठा था, मैं ने उसके दाहिने हाथ में एक पुस्तक देखी, जो भीतर और बाहर लिखी हुई भी, और वह सात मुहर लगा कर बन्द की गई थी। 2 फिर मैं ने एक बलवन्त स्वर्गदूत को देखा जो ऊंचे शब्द से यह प्रचार करता था कि इस पुस्तक के खोलने और उस की मुहरें तोड़ने के योग्य कौन है? 3 और न स्वर्ग में, न पृथ्वी पर, न पृथ्वी के नीचे कोई उस पुस्तक को खोलने या उस पर दृष्टि डालने के योग्य निकला। 4 और मैं फूट फूटकर रोने लगा, क्योंकि उस पुस्तक के खोलने, या उस पर दृष्टि करने के योग्य कोई न मिला। 5 तब उन प्राचीनों में से एक ने मुझे से कहा, मत रो; देख, यहूदा के गोत्र का वह सिंह, जो दाऊद का मूल है, उस पुस्तक को खोलने और उसकी सातों मुहरें तोड़ने के लिये जयवन्त हुआ है।
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
