शिष्यता का दैनिक वीडियो
एल एलियोन (परम प्रधान परमेश्वर)
अब्राम ने सदोम के राजा से कहा, परमप्रधान ईश्वर यहोवा, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, (उत्पति 14:22)
मेरी पत्नी और मेरी शादी हुए कुछ साल हुए थे कि हम शिकागो के सबसे बड़े अपराधिक क्षेत्र में आ बसे । हमारे पास उन लोगों तक पहुंचने का बोझ था जिनकी चिंता कोई और नहीं करता था । हम गली के गुंडों, वेश्याओं, भगौड़ों, और नशेड़ियों के मध्य काम रहे थे । कभी-कभी हम शहर के ओल्ड टाउन नामक स्थान पर हिप्पी लोगों में सेवा करने जाया करते थे । 1970 के दशक के दौरान कुछ युवा लोग आम जीवन को छोड़कर सप्ताहांत पर पुराने शहर में आते और अच्छा महसूस करने की कोशिश करते ।
उन दिनों, ओल्ड टाउन में लगभग सब कुछ पाया जा सकता था: सप्ताहांत हिप्पी, वास्तविक हिप्पी, वेश्याएं, नाइटक्लब और झूठे मत। एक क्लब था जिसके सामने वाले एक व्यक्ति ने अपने आपको शैतानी कलीसिया का अगुवा होने का दावा किया । एक रात जब मैं और मेरी पत्नी सुसमाचार पर्चे बाँट रहे थे, तो उन्होंने मुझे चुनौती देते हुए कहा, “जितनी सामर्थ शिकागो के सभी मसीही लोगों को मिलाकर बंटी है उतनी मेरी अकेली छोटी अंगुली में है ”
मैंने सीधे उसकी आँखों में देखा और कहा, “साबित करो। आगे बढ़ो और इसे साबित करो। मैं सिर्फ एक मसीही हूँ, और तुम मुझे जरा सा भी नहीं डरा सकते । मुझे साबित करके दिखाओ कि तुम्हारे पास ऐसी शक्ति है। मैं तुम्हें यीशु के नाम में चुनौती देता हूं।
“पीछे हटाए जाने पर, वह सिर्फ हंसा और बोला “तुम देखोगे । चिंता मत करो। तुम जल्द ही समझ जाओगे कि मेरे पास किस तरह की शक्ति है। ”
मैंने और मेरी पत्नी ने बाकी की शाम गली में घूमने और प्रार्थना करने में बिताई। हमने पवित्र आत्मा की सामर्थ का दावा किया। हमने प्रार्थना की कि परमेश्वर अपने आप को सर्वोच्च परमेश्वर के रूप में गलियों में प्रकट करे ताकि वे सब लोग उसे जान सकें । जब हम अगली शाम ओल्ड टाउन लौटे, तो शैतान के चर्च का कथित अगुवा कहीं नहीं था । हमने उसे फिर कभी सड़क पर नहीं देखा। इसके अलावा, शैतानी पंथ समूह द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला कॉफी हाउस दो सप्ताह के भीतर पूरा जल गया। और मेरा विश्वास करो, हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं था! परमेश्वर ने खुद को शक्तिशाली दिखाया – कि वह सभी देवताओं से ऊपर है।
वह एल एलियोन, परम प्रधान परमेश्वर है । उत्पत्ति 14:22 में एल एलियोन नाम पहली बार इस्तेमाल किया गया है । यह ब्रह्मांड में उसकी प्रमुखता की बात करता है। उसके जैसा कोई नहीं है। वह अपनी खुद की एक श्रेणी में है। पुरुष शायद पुरुष को ऊंचा उठा सकते हैं। अन्य लोग पत्थर से बने देवताओं की पूजा कर सकते हैं। कुछ दुष्ट शक्तियों द्वारा भी चमत्कार कर सकते हैं। लेकिन कोई दूसरा “देवता” हमारे परमेश्वर की तुलना नहीं कर सकता है। वह एल एलियोन, परम प्रधान परमेश्वर है । वह सब से ऊपर है।
जब हम समझ लेते हैं कि हमारे परमेश्वर को एल एलियोन कहा जाता है, तो हम विजय के मार्ग पर हैं। आकाश और पृथ्वी पर कोई भी ऐसा नहीं है जिसकी तुलना हमारे परमेश्वर से की जा सकी । जब हम परमेश्वर को एल एलियोन के रूप में जान लेते हैं, तो हम सुरक्षित स्थान पर रहते हैं। शैतान का परमेश्वर से कोई मुकाबला नहीं है। कोई भी तानाशाह उसके नाम को प्रचारित होने से नहीं रोक सकता। कोई भी सरकार हमारे परमेश्वर के लिए बहुत शक्तिशाली नहीं है। वह सबसे ऊंचा परमेश्वर है । पत्थर या लकड़ी से बने किसी भी देवता की तुलना एल एलियोन से नहीं की जा सकती । उस पर भरोसा रखें, और आप विजय का अनुभव करेंगे – परमप्रधान परमेश्वर की विजय ।
उत्पत्ति 14:18-24
18 जब शालेम का राजा मेल्कीसेदेक, जो परमप्रधान ईश्वर का याजक था, रोटी और दाखमधु ले आया। 19 और उसने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया, कि परमप्रधान ईश्वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, तू धन्य हो। 20 और धन्य है परमप्रधान ईश्वर, जिसने तेरे द्रोहियों को तेरे वश में कर दिया है। तब अब्राम ने उसको सब का दशमांश दिया। 21 जब सदोम के राजा ने अब्राम से कहा, प्राणियों को तो मुझे दे, और धन को अपने पास रख। 22 अब्राम ने सदोम के राजा से कहा, परमप्रधान ईश्वर यहोवा, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, 23 उसकी मैं यह शपथ खाता हूं, कि जो कुछ तेरा है उस में से न तो मैं एक सूत, और न जूती का बन्धन, न कोई और वस्तु लूंगा; कि तू ऐसा न कहने पाए, कि अब्राम मेरे ही कारण धनी हुआ। 24 पर जो कुछ इन जवानों ने खा लिया है और उनका भाग जो मेरे साथ गए थे; अर्थात आनेर, एश्कोल, और माम्रे मैं नहीं लौटाऊंगा वे तो अपना अपना भाग रख लें॥
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
