शिष्यता का दैनिक वीडियो
आत्मा में चलना
किसी ने कहा है कि “मसीह में आने के पश्चात यह बात महत्वपूर्ण नहीं है कि आप कितनी ऊँची छलांग लगा सकते हैं कि बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आप कितना सीधा चल सकते हैं । यह पवित्र आत्मा की भरपूरी के साथ सत्य है ” मैंने कई अच्छे और विश्वासयोग्य लोगों को बहस करते हुए सुना है कि पवित्र आत्मा से भरे जाने का क्या अर्थ है। लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि हमने उस वायदे को भूला दिया है जो परमेश्वर ने पवित्र आत्मा के बारे में बताया है । इसलिए यह जरूरी नहीं है कि हम पवित्र आत्मा की सामर्थ में कितना उंचा छलांग लगा सकते हैं बल्कि यह जरूरी है हम इस भ्रष्ट संसार में कितना सीधा चल सकते हैं |
प्रेरित पौलुस ने गलातिया की कलीसिया को लिखा कि पवित्र आत्मा से भरे जाने का वास्तविक अर्थ क्या है। उसने पवित्र आत्मा से भरे जीवन की विशेषता बताते हुए आत्मा के फल के बारे में लिखा । इसके बाद वह गलातियों 5:16 में कहता है, “लेकिन मैं तुमसे कहता हूं, आत्मा द्वारा चलो और तुम शरीर की इच्छा पूरी नहीं करोगे।” वह इस महान आवश्यकता को यह कहते हुए दोहराता है, “यदि हम आत्मा द्वारा जीते हैं, तो चलो हम आत्मा से चलते भी हैं ”(5:25)। वह जानता था कि जिस तरह से हम बात करते हैं उससे ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि हम कैसे चलते हैं । न केवल पवित्र आत्मा की शक्ति के बारे में बात करने की बहुत आवश्यकता थी, बल्कि विशेष रूप से पवित्र आत्मा के नियंत्रण में जीवन बिताना जरूरी था ।
यह मेरा अनुभव है कि मसीही लोग आज पवित्र आत्मा की शक्ति द्वारा दैनिक जीवन में चलने की बजाए पवित्र आत्मा के बारे में बात करना बेहतर समझते हैं । हमें आत्मा द्वारा चलना सीखना चाहिए। यह दिलचस्प है कि जब पौलुस ने इफिसुस की कलीसिया को लिखा, तो उसने पवित्र आत्मा के नशे के साथ भरने की बात है । मुझे इस बात पर गर्व नहीं है कि मैं मसीही बनने से पहले कई मौकों पर नशे में चूर रहा हूँ । पहली बात जब मैंने अत्यधिक पी हुई थी हजार कोशिश करने के बावजूद भी मैं सीधा नहीं चल पा रहा था ।
जब हम पवित्र आत्मा से भरे होते हैं तो एक विपरीत सच्चाई है । हम आत्मिक रूप से सीधे चलते हैं और कोई अधिक प्रयास नहीं करना पड़ता | अब हम अपनी शक्ति में नहीं रहते बल्कि हम पवित्र आत्मा के प्रभाव में चलते हैं। जिस मार्ग वह चलता है वह संकीर्ण और सीधा है। वह शुद्धता और पवित्रता के मार्ग पर चलता है। वह ईमानदारी के मार्ग पर चलता है। जब हम पवित्र आत्मा द्वारा नियंत्रित होते हैं, तो हम भी पवित्रता, शुद्धता और ईमानदारी के मार्ग पर चलेंगे।
कई लोग मसीही जीवन में अच्छी शुरुआत करते हैं लेकिन अच्छी तरह से समापन नहीं कर पाते । अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्होंने जीवित जल को अपने गहराई से गहरे से खींचना नहीं सीखा। हमें अपने जीवन में पवित्र आत्मा की पूर्णता को प्रतिदिन उपयुक्त करना चाहिए। वह हमारा सक्षमकर्ता है। वह जीवन का सोता है । वह परमेश्वर के साथ हमारे चलने में हर कमजोरी और बाधा को पार करता है। और वह हमें अंत तक सम्भालेगा । जो कार्य हमने शुरू किया है वह उसे पूरा कने में सक्षम बनाता है ।
हमारे जीवन की सारी शक्ति के लिए हम पवित्र आत्मा पर निर्भर हैं। इसलिए हमें प्रतिदिन उस पर निर्भर रहना चाहिए। फिर हम दिव्य रूप से स्वभाविक और जीवन की पवित्रता में चल पायेंगे । आज, मैं आपसे पूछता हूं: आप कितने सीधे चल रहे हैं? आपका उत्तर बोलता है कि आप पवित्र आत्मा की परिपूर्णता के बारे में कितना जानते हैं।
इफिसियों 5:1-10
1 इसलिये प्रिय, बालकों की नाईं परमेश्वर के सदृश बनो। 2 और प्रेम में चलो; जैसे मसीह ने भी तुम से प्रेम किया; और हमारे लिये अपने आप को सुखदायक सुगन्ध के लिये परमेश्वर के आगे भेंट करके बलिदान कर दिया। 3 और जैसा पवित्र लोगों के योग्य है, वैसा तुम में व्यभिचार, और किसी प्रकार अशुद्ध काम, या लोभ की चर्चा तक न हो। 4 और न निर्लज्ज़ता, न मूढ़ता की बातचीत की, न ठट्ठे की, क्योंकि ये बातें सोहती नहीं, वरन धन्यवाद ही सुना जाएं। 5 क्योंकि तुम यह जानते हो, कि किसी व्यभिचारी, या अशुद्ध जन, या लोभी मनुष्य की, जो मूरत पूजने वाले के बराबर है, मसीह और परमेश्वर के राज्य में मीरास नहीं। 6 कोई तुम्हें व्यर्थ बातों से धोखा न दे; क्योंकि इन ही कामों के कारण परमेश्वर का क्रोध आज्ञा ने मानने वालों पर भड़कता है। 7 इसलिये तुम उन के सहभागी न हो। 8 क्योंकि तुम तो पहले अन्धकार थे परन्तु अब प्रभु में ज्योति हो, सो ज्योति की सन्तान की नाईं चलो। 9 (क्योंकि ज्योति का फल सब प्रकार की भलाई, और धामिर्कता, और सत्य है)। 10 और यह परखो, कि प्रभु को क्या भाता है
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
