शिष्यता का दैनिक वीडियो
मैं बेदारी और सुसमाचार के पहले अध्ययन में आपका स्वागत करना चाहता हूं | परमेश्वर ने एक अनुभव मेरे हृदय में दिया है | क्योंकि मेरी शुरुआत में ही मैंने एक महान बेदारी का अनुभव किया है और उस बेदारी में हम बहुत से लोगों तक पहुंच पाए | यह मुनरो लुजियाना में था; जहां पर एक छोटी-सी कलीसिया थी; जिसमें बहुत ही कम लोग थे | यह कार्य आरंभ हुआ और हमने देखा कि परमेश्वर ने इस कार्य को बढ़ाया और हमने हजारों लोगों को यीशु मसीह को अपना प्रभु और मुक्तिदाता के रुप में स्वीकार करते हुए देखा | पिछले कई वर्षों से यह एक उत्साहना भरी यात्रा रही है | मैंने सुसमाचार प्रचार कार्य के लिए एक संस्था का गठन किया – मसीह के लिए लोगों तक पहुंचना |
और परमेश्वर ने मेरे हृदय में बोझ दिया कि मैं मसीही समाज के लोगों को बताऊं कि बेदारी और सुसमाचार प्रचार एक साथ मिलकर कैसे कार्य करते हैं और जब हमारे हृदय में बेदारी आ जाती है तो वह किस प्रकार कार्य करते हैं | वह किस प्रकार हमारे अंदर कार्य करता है और हमारे द्वारा किस रीति से वह दूसरे लोगों तक पहुंचने में सहायक होता है |
मैं सबसे पहले कहना चाहूंगा कि जब हम शुरूआत करते हैं तो बेदारी परमेश्वर का वह कार्य है जो कि वह एक मसीही व्यक्ति के हृदय में करता है | सुसमाचार परमेश्वर का वह कार्य है जो कि परमेश्वर एक मसीही व्यक्ति के जीवन के द्वारा करता है, ताकि वह दूसरे लोगों तक पहुंच सके | परमेश्वर हमारे अंदर कार्य करना चाहते हैं ताकि वह हमारे द्वारा कार्य कर सके | अब बेदारी बहुत आवश्यक है क्योंकि बेदारी परमेश्वर की उपस्थिति को जो कि हमारे अंदर हैं का एहसास करवाती है | उसको समझ रहे हैं………. हम सचमुच उसके साथ चल रहे हैं और उसे पहचान रहे हैं | जब हम परमेश्वर को पहचानते हैं तो वह हमारे हृदय में आ जाता है जोकि उसके हृदय में है और जब आप परमेश्वर को पहचानेगे और जब आप परमेश्वर को पहचान लेते हैं तो आप परमेश्वर के ज्ञान में बढ़ जाते हैं | आप समझ जाएंगे कि परमेश्वर प्रेम है और वह लोगों से प्रेम करता है | उसके चरित्र का असली स्वभाव ही प्रेम है | वह लोगों से प्रेम करता है | इस प्रकार आप बेदार हो जाते हैं और उसको पहचानने लगते हैं | जब आप उसकी कृपा और उसके ज्ञान में बढ़ते हैं और आप परमेश्वर से उसी रीति से प्रेम करते हैं जैसा कि वह आप के साथ करता है | आप लोगों से प्रेम करेंगे मुझे अपने जीवन में अभी भी समय है कि मैं एक आदमी से मिला इसका नाम ल्यु हैमफ्री था और वह न्यू औरलिन में फ्रेंच लोगों की बस्ती में रहा करता था | वह उस स्थान पर एक बाइबल कॉलेज में पढ़ रहा था | ल्यु का हृदय लोगों के लिए धड़कता था | जब मैं बर्बन स्ट्रीट में जाया करता था तो उस फ्रेंच बस्ती में मैं लियू के साथ काम किया करता था | परमेश्वर ने मेरे ह्रदय को बहुत गहराई से स्पर्श किया, क्योंकि मैं ल्यु को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा करता था, जिसका हृदय परमेश्वर और उसके लोगों के लिए समर्पित था | मुझे स्मरण है हम सड़कों पर प्रचार करने से पहले प्रार्थना किया करते थे और ल्यु उन लोगों की भी चिंता करता था जिनकी कोई चिंता नहीं करता | मेरा कहने का अर्थ है कि जब हम सड़कों पर प्रचार करने से पहले प्रार्थना किया करते थे और परमेश्वर मेरे हृदय को इस प्रकार स्पर्श करता था क्योंकि जैसे ही ल्यु रोता था मेरा मतलब है कि उसके आंसू उसके गालों पर से होते हुए धरती पर गिरते थे और जब उसके आंसू धरती पर गिरते तो परमेश्वर मेरे दिल ह्रदय को स्पर्श करता | मैंने एक व्यक्ति को देखा जो परमेश्वर से प्रेम करता था और परमेश्वर मेरे हृदय को बेदार करना शुरु कर दिया और परमेश्वर ने मुझे लोगों तक पहुंचने के लिए एक जुनून दिया | परमेश्वर का वचन सत्य हैं वह कभी नहीं बदलता क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नाश ना हो बल्कि हमेशा का जीवन पाए और जहाँ परमेश्वर के हृदय को ले लेते हैं तो उसका प्रेम आपके हृदय में आ जाता है और आप लोगों से प्रेम करना शुरु कर देते हैं | थोड़ा समय पहले मुझे सेवकाई में आए हुए 40 वर्ष हो गए हैं और मैं कुछ लेखकों के साथ एक सभा में था यह लोग मसीही लेखक नहीं थे परंतु उनमें से कुछ छुड़ाने वाले लोग थे | वह मसीहत से नफरत करते थे और उनमें से कुछ लोग तो मेरे कट्टर विरोधी हैं पर जब मैं वापस गया तो मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं वापस नहीं जा रहा, उन्होंने पूछा क्यों नहीं जा रहे, तो मैंने कहा कि यह लोग मुझे पसंद नहीं करते और अब मैं आपसे कहता हूं कि जब मैं प्रार्थना कर रहा था तो परमेश्वर ने मुझे हिला दिया उसने कहा पुत्र शायद आप इन लोगों को पसंद ना करें परंतु मैं इन से प्रेम करता हूं | मैं इनसे इतना प्रेम करता हूं कि मैंने अपना एकलौता पुत्र इन के लिए दे दिया | अब देखिए बेदारी हमें उस स्थान पर ले आती है जहां पर हम वापस आते हैं और जहां पर हम लोगों को उस रीति से देखना शुरू कर देते हैं जैसे कि वह हैं राजनैतिक विज्ञान धार्मिक शत्रु के रुप में नहीं | हम उन्हें उन लोगों के रूप में देखते हैं जिनसे परमेश्वर प्रेम करता है और बेदारी हमें उस स्थान पर जहां पर हम लोगों को उसी रीति से प्रेम करते हैं जैसा कि परमेश्वर उन से प्रेम करता है | इसलिए मेरी प्रार्थना है कि आप परमेश्वर को अनुमति दें कि वह आप को स्पर्श करें और वह लोगों के लिए आपके हृदय में और अधिक प्रेम दे |
रोमियो 5 :1-11
1 सो जब हम विश्वास से धर्मी ठहरे, तो अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर के साथ मेल रखें।
2जिस के द्वारा विश्वास के कारण उस अनुग्रह तक, जिस में हम बने हैं, हमारी पहुंच भी हुई, और परमेश्वर की महिमा की आशा पर घमण्ड करें।
3केवल यही नहीं, वरन हम क्लेशों में भी घमण्ड करें, यही जानकर कि क्लेश से धीरज।
4ओर धीरज से खरा निकलना, और खरे निकलने से आशा उत्पन्न होती है।
5और आशा से लज्ज़ा नहीं होती, क्योंकि पवित्र आत्मा जो हमें दिया गया है उसके द्वारा परमेश्वर का प्रेम हमारे मन में डाला गया है।
6क्योंकि जब हम निर्बल ही थे, तो मसीह ठीक समय पर भक्तिहीनों के लिये मरा।
7किसी धर्मी जन के लिये कोई मरे, यह तो र्दुलभ है, परन्तु क्या जाने किसी भले मनुष्य के लिये कोई मरने का भी हियाव करे।
8परन्तु परमेश्वर हम पर अपने प्रेम की भलाई इस रीति से प्रगट करता है, कि जब हम पापी ही थे तभी मसीह हमारे लिये मरा।
9सो जब कि हम, अब उसके लोहू के कारण धर्मी ठहरे, तो उसके द्वारा क्रोध से क्यों न बचेंगे?
10क्योंकि बैरी होने की दशा में तो उसके पुत्र की मृत्यु के द्वारा हमारा मेल परमेश्वर के साथ हुआ फिर मेल हो जाने पर उसके जीवन के कारण हम उद्धार क्यों न पाएंगे?
11और केवल यही नहीं, परन्तु हम अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जिस के द्वारा हमारा मेल हुआ है, परमेश्वर के विषय में घमण्ड भी करते हैं॥
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
