Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

संपूर्ण सच्चाई

जब मैंने मसीह को जाना, उस समय मैं अपने मित्रों को उस शांति के विषय बता रहा था, जो शांति मुझे मिली हुई थी। कुछ मेरे मित्र थे, जो (वियतनम) से आए हुए थे और उनके मन उलझे हुए थे, कुछ विकलांग बनकर आए हुए थे यह बहुत ही कठिन समय था। मेरे बहुत से मित्र थे जो रीति-रिवाज को और बाइबल के नैतिक सिधान्तों को बाहर फैंक रहे थे इन्हीं के ऊपर अमेरिका की नींव रखी हुई थी। उन में कुछ नास्तिक बन गए थे। मैं भी शायद उसी दिशा में चला जाता, यदि मेरा सामना परमेश्वर के वचन की सच्चाई से न हुआ होता।

जब मैंने मसीह पर विश्वास किया, तब मुझे जीवन बदलने वाला अनुभव हुआ। मैंने देखा, कि मेरा विश्वासी जीवन युनिवर्सिटी के कुछ प्रोफेसरों के द्वारा चुनौंती पा रहा था, उन में से एक तो ऐसे लगता था, जैसे के उस की यह जिम्मेवारी हो कि वह बाइबल और मसीही विश्वास को गलत साबित करे। वह हर रोज बाइबल में से कुछ बताकर मसीही लोंगो की अपमानित करता था। मैं अपने आप को लाईबे्ररी में पाता था। जहां मैं बाइबल पढ़ता था, कि मैं उन बातों का शोध करू जो बातें प्रोफेसर ने कही थी। हर एक उदाहरण में, मैं देखता था कि वह वचन को गलत तरीके से पेश करता था या उसने अध्याय के सन्र्दभ को बाहर से लिया होता था या फिर वह बाइबल के वचन के अर्थ को अपने मकसद के लिए घुमा-फिराकर पेश करता था।

मैं एक नया मसीही था और मैं सच्चाई को जानना चाहता था जितनी ज्यादा मुझे चुनौती मिलती थी, उतनी ही जल्दी मैं एक बड़े परिणाम पर पहुंच जाता था। – कि बाइबल सत्य हैं। इस पर विश्वास किया जा सकता हैं यह इतिहासिक तौर पर सही, प्रेरित और नैतिक तौर पर सही हैं। इसके सिधान्तों में संस्कृति को बदलने की जाति को बदलने की और देशों की भाषाओं की रूकावटों को बदलने की शक्ति हैं। बाइबल मनुष्य के दिल की गहरी जरूरत को पूरा करती हैं। मैंने विवाह शादियों को सम्पूर्ण होते हुए देखा, टूटे हुए दिलों को जुड़ते देखा हैं और नैतिक वातावरणों को बाइबल के वचनों के द्वारा बदलते हुए देखा। मैंने ऐशियाई लोंगो को, योरिपी लोंगो को, अफ्रीकी लोंगो को, अस्टेªलियाई लोंगो को ऊतरी और दक्षिणी अमेरिकी लोंगो को देखा हैं। जिन्हों ने बाइबल, जो कि चट्टान हैं उस पर अपने घरों को बनाया हैं।

बहुत समय पहिलें (भजन संहिता) लिखने वाले ने कहा था, ”तेरा वचन सच्चा हैं यह वाक्य आज भी 21 वीं सदी में प्रभावशाली हैं। कुछ लोग कहेंगे कि सब कुछ सामान्य हैं इसकी कोई परवाह नहीं, कि तुम क्या विश्वास करते हो, जब तक तुम किसी बात पर विश्वास करते हो। पर मैं चाहता हंू, कि तुम जानों एक पुस्तक हैं जिस पर विश्वास किया जा सकता हैं। इस की प्रवाह हैं कि तुम क्या विश्वास करते हो। समाज और हर एक मनुष्य का रिश्ता विश्वास से बनता हैं और विश्वास सच्चाई पर बनता हैं। तुम अपनी बाइबल को आज खोल कर देखो और अपने लिए सम्पूर्ण सच्चाई को खोजो।

भजन संहिता ‘103-107

103तेरे वचन मुझ को कैसे मीठे लगते हैं, वे मेरे मुंह में मधु से भी मीठे हैं! 104तेरे उपदेशों के कारण मैं समझदार हो जाता हूं, इसलिये मैं सब मिथ्या मार्गों से बैर रखता हूं॥ 105तेरा वचन मेरे पांव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है। 106मैं ने शपथ खाई, और ठाना भी है कि मैं तेरे धर्ममय नियमों के अनुसार चलूंगा। 107मैं अत्यन्त दु:ख में पड़ा हूं; हे यहोवा, अपने वचन के अनुसार मुझे जिला।

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित