शिष्यता का दैनिक वीडियो
प्रार्थना और परमेश्वर का सामर्थी हथियार
शैतान अपनी शक्ति में हर कोशिश करेगा कि विश्वासी को प्रार्थना करने से रोके. वो जानता है कि प्रार्थना करनेवाले विश्वासी से व्यवहार करना खतरनाक है. वो समझता है कि प्रार्थना करनेवाले नम्र, पवित्र स्त्री और पुरुष परमेश्वर के हाथ मे सामर्थी हथियार हैं. इसलिए, वो विश्वासियों को परमेश्वर के सिंहासन से दूर रखेने की कोशिश करता है. वो विश्वासी की मदत करता है कि वो इतना व्यस्त हो जाएं कि उसके पास प्रार्थना करने के लिए समय ही न हो. या वो प्रार्थना करनेवाले विश्वासी को पवित्रता के महामार्ग से हटाने के लिए उसकी परीक्षा लेगा.
जबकि दूसरी ओर, परमेश्वर प्रार्थना करनेवाले स्त्री और पुरुषों को खोज रहा है – ऐसे स्त्री और पुरष जिनका जीवन उसे पूरी तरह से समर्पित हैं. जब परमेश्वर को ऐसा व्यक्ति मिल जाता है, वो उस व्यक्ति के लाभ के लिए और अपनी इच्छा पूरी करने के लिए स्वर्ग को पृथ्वी पर लाएगा. बाइबल कहती है कि विश्वासी शैतान पर जय पाते हैं “मेमने के लहू और अपनी गवाही के वचन के द्वारा और वो मृत्यु तक अपने जीवन से प्यार नही करते हैं” (प्रकाशितवाक्य १२:११).
मेरी सेवकाई की शुरवात में, मेरी मुलाकात ऐसे भक्तिपूर्ण प्रिय व्यक्ति से हुई जो इस महान सच्चाई को जानते थे. यीशु मे उनके विशवास के कारण उन्हें कम्युनिस्ट चेक्लोसवाकिया के जेल में ५ साल तक रखा गया. वो उस परीक्षा में मजबूती से खड़े रहें और प्रार्थना करनेवाले व्यक्ति हो गए. मसीह मे इस प्रिय भाई के साथ मेरी मुलाकात मै कभी नही भूलूंगा. उनके अपार्टमेंट मे होते हुए, वो उस खिडकी की ओर गए जिससे फुटबाल स्टेडियम दिखता था उसे देखकर उन्होंने कहा, “हर हफ्ते उस स्टेडियम में हजारों लोग अपनी पसंद की फुटबाल टीम को चेअर करने के लिए आते हैं. लेकिन मै विश्वास करता हूँ कि एक दिन वो स्टेडियम परमेश्वर की आराधना करनेवाले लोगों से भर जाएगा.
मुझे अंगीकार करना होगा की मेरा दिल शक से भर गया. लेकिन फिर उस प्रिय बूढ़े संत ने अपने दिल का द्वार खोला और मुझे उनके दिल की गहरी इच्छा देखने की अनुमति दी कि वो पुकार रहें हैं. उन्होंने कहा, “मेरे देश मे बहुत से लोग आएं. और वो परमेश्वर के लिए बड़ी आग जलाना चाहते थे. मै परमेश्वर की आग के द्वारा जलाना चाहता हूं – जब तक कि मै राख न हो जाऊँ. और जब मै राख हो जाऊंगा, तब मै प्रभु की महिमा देख पाउँगा.” उन्होंने फिर मेरी ओर देखकर कहा, “मै क्या कह रहा हूं आप समझ रहें हैं?”
मैंने सोचा कि वो मेरे जर्मन दोस्त से बात कर रहें हैं, क्योंकि हम आपस मे जर्मन मे बात कर रहें थे. तो मैंने जल्दी ही उत्तर दिया, “जी, मै समझता हूं.”
उन्होंने जल्दी ही कहा, “नही.” “क्या आप सच मे समझ रहें हैं कि मैं क्या कह रहा हूं? जब कि मै कुछ नही हूँ, और प्रभू सबकुछ है, तब मै प्रभु की महिमा देख पाउँगा.”
तब मैं समझ गया. ये व्यक्ति परमेश्वर का गुप्त हथियार बन गया था. परमेश्वर को पूरी तरह समर्पित जीवन पवित्र आत्मा के हाथ में सामर्थी हथियार है.
प्रकाशित वाक्य 12 :7-11
7फिर स्वर्ग पर लड़ाई हुई, मीकाईल और उसके स्वर्गदूत अजगर से लड़ने को निकले, और अजगर ओर उसके दूत उस से लड़े। 8परन्तु प्रबल न हुए, और स्वर्ग में उन के लिये फिर जगह न रही। 9और वह बड़ा अजगर अर्थात वही पुराना सांप, जो इब्लीस और शैतान कहलाता है, और सारे संसार का भरमाने वाला है, पृथ्वी पर गिरा दिया गया; और उसके दूत उसके साथ गिरा दिए गए। 10फिर मैं ने स्वर्ग पर से यह बड़ा शब्द आते हुए सुना, कि अब हमारे परमेश्वर का उद्धार, और सामर्थ, और राज्य, और उसके मसीह का अधिकार प्रगट हुआ है; क्योंकि हमारे भाइयों पर दोष लगाने वाला, जो रात दिन हमारे परमेश्वर के साम्हने उन पर दोष लगाया करता था, गिरा दिया गया। 11और वे मेम्ने के लोहू के कारण, और अपनी गवाही के वचन के कारण, उस पर जयवन्त हुए, और उन्होंने अपने प्राणों को प्रिय न जाना, यहां तक कि मृत्यु भी सह ली।
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
