शिष्यता का दैनिक वीडियो
प्रार्थना और दुष्ट पर विजय
कई साल पहले अमेरिका में, एक पास्टर किसी बड़े शहर के सबसे खतरनाक क्षेत्र मे काम करते थे. वो अपनी सुरक्षा के बारे में बहुत चिन्तित थे. उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए कराटे सीखना शुरू किया. एक दिन, एक वयस्क मिशनरी उनके चर्च मे प्रकार करने आई थी. जब उसने जाना कि पास्टर कराटे में प्रशिक्षित हैं, उसने पास्टर से पूछा कि वो ऐसा क्यों कर रहें हैं.
पास्टर ने कहा, “आपको ये जानना होगा कि ये शहर का सबस खतरनाक क्षेत्र है. यहाँ बहुतसी गेंग हैं. इसलिए मुझे खुद की सुरक्षा करने योग्य होना होगा.”
भक्तिपूर्ण बूढी स्त्री ने कहा, “आप सच मे नही समझते हैं, है ना?”
“क्या नही समझता?”
बूढी मिशनरी ने जवाब दिया, “मसीह मे अपना स्थान, आप नही समझते कि मसीह में आप कितने सुरक्षित हैं.” फिर वो गोल बनाने लगी, “पहला गोल आपके जीवन को दर्शाता है” उसने कहा और फिर वो और बड़ा गोल बनाकर कहा, “ये बड़ा गोल मसीह को दर्शाता है, और बाइबल कहती कि आप मसीह में है.” फिर उन्होंने एक और बड़ा गोल बनाया. “ये पिता को दर्शाता है, आप मसीह में हैं और मसीह पिता मे है.” उसने आगे कहा.
अंत मे इस प्रिय मिशनरी ने पास्टर के जीवन को दर्शानेवाले गोल मे एक और गोल बनाया. “ये गोल पवित्र आत्मा को दर्शता है. ये तुम मे वास करता है. आप मसीह मे हैं. मसीह पिता मे है,और धन्य पवित्र आत्मा आप मे वास करता है. इसके पहले कि शैतान और उसकी दुष्टा की कोई भी शक्ति आपको नुकसान पहुचाने के लिए कुछ भी करे, उन्हें पहले पिता से अनुमति लेनी होगी. यदि पिता अनुमति दे दे, तो उन्हें पुत्र से अनुमति लेनी होगी. यदि पुत्र शैतान को आपको छुने की अनुमति दें दे, फिर पवित्र आत्मा आप मे रहता है. जो आप मे रहता है वो नर्क की सारी शक्तियों से बढ़कर है. मसीह में यही आपका स्थान है. आप क्यों भयभीत हैं?”
पास्टर को अच्छे शब्दों मे फटकार लगाई गई. फिर भी, बहुत से विश्वासी, इसी पास्टर जैसे हैं. वो मसीह मे अपना स्थान और सुरक्षा नही जानते हैं. हमारे पास शैतान और उसकी दुष्टा की शक्ति पर जय पाने के लिए सारे स्रोत हैं. फिर भी, एक बहुत ही वास्तविक और व्यवहारिक रूप में, प्रार्थना एक तरीका है जिसके द्वारा हम खुद मसीह को पहनते हैं. ये वो जगह है जिस के द्वारा हम मसीह मे अपना स्थान लेते हैं.
प्रार्थना केवल प्रभु की अगुवाई की शाश्वती ही नही देती है, लेकिन ये हमें दुष्ट की शक्तियों पर विजय पाने की दशा मे रखती है. जब यीशु ने अपने चेलों को प्रार्थना करनी सिखाई, उसने अपनी शिक्षा का अंत प्रार्थना के बारे में ये बताते हुए कहा, “हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा” (मत्ती ६:१३). यीशु चाहता है कि हम विजय मे चलें. हमे डर मे जीने की जरूरत नही है. बाइबल घोषित करती है कि हम मसीह के द्वारा जयवंत से बढ़कर हैं. हमें केवल हर सुबह उठकर कपड़े पहनने हैं – बस इतना ही, खुदको मसीह मे रखने के वस्त्र पहन लें. तब ही हम डर के बजाए विश्वास मे चलेगे.
यूहन्ना 14 :15-23
15यदि तुम मुझ से प्रेम रखते हो, तो मेरी आज्ञाओं को मानोगे। 16और मैं पिता से बिनती करूंगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा, कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे। 17अर्थात सत्य का आत्मा, जिसे संसार ग्रहण नहीं कर सकता, क्योंकि वह न उसे देखता है और न उसे जानता है: तुम उसे जानते हो, क्योंकि वह तुम्हारे साथ रहता है, और वह तुम में होगा। 18मैं तुम्हें अनाथ न छोडूंगा, मैं तुम्हारे पास आता हूं। 19और थोड़ी देर रह गई है कि फिर संसार मुझे न देखेगा, परन्तु तुम मुझे देखोगे, इसलिये कि मैं जीवित हूं, तुम भी जीवित रहोगे। 20उस दिन तुम जानोगे, कि मैं अपने पिता में हूं, और तुम मुझ में, और मैं तुम में। 21जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा। 22उस यहूदा ने जो इस्करियोती न था, उस से कहा, हे प्रभु, क्या हुआ की तू अपने आप को हम पर प्रगट किया चाहता है, और संसार पर नहीं। 23यीशु ने उस को उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे।
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
