शिष्यता का दैनिक वीडियो
स्वस्थ सम्बन्ध – भाग 1
सैमी : प्रतिदिन की भक्ति के अध्ययन में मैं आपका स्वागत करता हूं, हम डॉक्टर वाल्ट के साथ हैं, और हम यहां पर स्वास्थ्य की बात कर रहे हैं | स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली पुस्तक लिखी है | मैं आशा करता हूं कि आप सब इस पुस्तक को लेंगे, क्योंकि इन्होंने यह पुस्तक स्वास्थ्य के बारे में लिखी है और वाल्ट आज हम संबंधों के बारे में बात करेंगे | पुरुषों के साथ संबंधों के बारे में बात करना थोड़ा कठिन है, क्योंकि स्त्रियों के साथ इसके बारे में बात करना आसान होता है | क्या यह सही है या फिर मैं इसे बढ़ाकर बोल रहा हूं, लेकिन मैं सोचता हूं कि यह सही बात है | मुझे बताएं कि पुरुषों की क्या आवश्यकताएं हैं | जब संबंधों की बात करते हैं तो हम कहां पर कमी देखते हैं या फिर हम किस स्थान पर गलत हो जाते हैं क्योंकि हमारे लिए यह इतना मुश्किल नहीं है |
वाल्ट : मैं सोचता हूं कि कई बार स्वतंत्र जीवन शैली हमें संबंधों को अनदेखा करना सिखाती है | असल में यह संबंधों को नाश कर सकती है | मैं एक नजरिए से परिवारिक संबंधों के बारे में सोचता हूं, दूसरी तरफ परिवार से बाहर के संबंधों के बारे में | शादीशुदा पुरुषों के परिवारिक रसम्बन्ध | हम जानते हैं कि शादीशुदा पुरुषों के रिश्ते कुंवारे लोगों से ज्यादा स्वस्थ होते हैं | एक स्वस्थ शादीशुदा जीवन रिश्ते को और मजबूत कर सकता है | एक पुरुष अपने संबंधों को अच्छा बनाने के लिए उसमें निवेश करता है जो कि पूरे जीवन भर का कार्य है | एक पुरुष विवाहित जीवन में निवेश करके भावनात्मक, शरीरिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है | बार्ब और मैं इस बात को निश्चित करते हैं कि हम दोनों एक साथ समय बिताएं | इसमें मैरिज कॉन्फ्रेंस में जाना भी सम्मिलित है | हमने शादीशुदा जीवन पर पुस्तकें भी लिखी है पर फिर भी हम मैरिज कॉन्फ्रेंस में जाते हैं | कुछ समय पहले हम एक मैरिज कॉन्फ्रेंस में गए और हम थोड़ा देरी से गए इसलिए हम पीछे वाली कतार में बैठ गए | एक दंपत्ति हमारे पास आकर बैठ गए और हमने देखा कि ये डॉक्टर जेम्स डाफसन और उनकी पत्नी शेर्ल थे | उन्होंने तो बहुत सी पुस्तकें लिखी हैं, हमने पूछा कि आप यहां पर क्या कर रहे हैं और डॉक्टर जेम्स ने कहा कि हम मैरिज कॉन्फ्रेंस में जाते हैं | हम अपने वैवाहिक जीवन को सुधारने पर कार्य करते हैं यदि परमेश्वर ने आपके परिवार को संतान की आशीष दी है उनके साथ भी समय बिताना अत्यंत महत्वपूर्ण है | कोई पिता के प्रभाव को उनके पुत्र और पुत्री से दूर नहीं कर सकता शायद कोई भी नहीं बच्चों पर यही सबसे बड़ा प्रभाव है | गैर परिवारिक सम्बन्धों को मैं तीन हिस्सों में देखता हूं, पहला मैंने पिछली बार भी बताया था कि यह है एक उस्ताद का होना | किसी का चुनाव करना जो आपका कोच या उस्ताद बन सके जो आपको सप्ताह में एक दो बार मिले | दूसरा लेखा लेने वालों का समूह | तीसरा वह लोग जो आपके शिष्य हैं जिनको आप सिखा रहे हैं और वह आपके पीछे चलते हैं | जो लोग इसका पालन करते हैं और जो इस पर बल देते हैं | परिवारिक और गैर परिवारिक संबंध में वह लोग स्वस्थ होते हैं | इसमें समय तो अवश्य लगता है लेकिन यह आवश्यक है |
इसलिए हम एक बार फिर से परिवार से बाहर के संबंधों में तीनों समूहों को देखेंगे, पहला है; उस्ताद जिनसे आप सीख रहे हैं और फिर आपसे लेखा लेने वालों का समूह मैं पुरुषों को उत्साहित करना चाहूंगा कि यदि आपके पास पुरुषों का समूह नहीं है तो जिनसे आप अक्सर मिलते हैं मैं आपको उत्साहित करना चाहूंगा कि आप उन्हें में और समूह बनाएं अपनी कलीसिया में से या फिर अपने कार्यस्थल पर कुछ लोग होंगे जिन्हें आप मिल सको जिनके साथ आप विश्वसनीय रह सको जिनके साथ आप अपना हृदय सांझा कर सकें और इसके साथ आपके संबंधों का निर्माण होगा |
इफिसियों 4 :1-7
1सो मैं जो प्रभु में बन्धुआ हूं तुम से बिनती करता हूं, कि जिस बुलाहट से तुम बुलाए गए थे, उसके योग्य चाल चलो।
2अर्थात सारी दीनता और नम्रता सहित, और धीरज धरकर प्रेम से एक दूसरे की सह लो।
3और मेल के बन्ध में आत्मा की एकता रखने का यत्न करो।
4एक ही देह है, और एक ही आत्मा; जैसे तुम्हें जो बुलाए गए थे अपने बुलाए जाने से एक ही आशा है।
5एक ही प्रभु है, एक ही विश्वास, एक ही बपतिस्मा।
6और सब का एक ही परमेश्वर और पिता है, जो सब के ऊपरऔर सब के मध्य में, और सब में है।
7पर हम में से हर एक को मसीह के दान के परिमाण से अनुग्रह मिला
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
