Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

पश्चाताप

प्रेरितों के काम  3:19;  इब्रानियों 12:1

हमारे आज की भक्ति के दिन में मैं परिवर्तन के बारे में बात करना चाहता हूं |  जीवन की दौड़ के लिए परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण है |  जब हम धैर्य के साथ दौड़ दौड़ते हैं तो हमारे जीवन में कुछ परिवर्तन आएंगे | असल में प्रेरितों के काम की पुस्तक के तीसरे अध्याय में यह पश्चाताप के बारे में बताया गया है | पश्चाताप का अर्थ है – मन परिवर्तन, हृदय परिवर्तन और दिशा परिवर्तन |

यह कहता है “ पश्चाताप करो ताकि परमेश्वर की तरफ से तुम्हारे दिन भले हों” |  परमेश्वर आप की दौड़ में आपको तरोताजा करना चाहता है और यह करने के लिए पश्चाताप की आवश्यकता है | कई बार हम पश्चाताप के बारे में बात करते हैं जब हम किसी जोशीले प्रचारक  के बारे में सोचते हैं जोकि पश्चाताप के बारे में प्रचार कर रहा होता है; ‘पश्चाताप करो नहीं तो नाश हो जाओगे’ |  दरअसल पश्चाताप में एक सकरात्मक बात है |  आप देखें मसीह जैसा बनने के लिए ………..  यह हमारी दौड़ का उद्देश्य है |  दौड़ का उद्देश्य यह है कि हम और ज्यादा यीशु के समान बन जाए |  और यह कार्य करने के लिए ऐसे ही नहीं रह सकते हैं |  परिवर्तन आवश्यक है |  इब्रानियों 12:1  वह कहता है “ आओ हम धीरज के साथ दौड़े………”  लेकिन इस से पहले वह कहता है, आओ हम उस भोझ को जो हमें आसानी से फसा लेता है उतार फैंके ….”

देखिए यहां पर दो चीजें हैं जो हमें उतार कर फेंकनीं है | हमें पाप को हटाना है जोकि प्रभु को प्रसन्न नहीं करता,  जो कि परमेश्वर के वचन के विरुद्ध है, जो कि हमें मसीह के समान नहीं बनाता,  जो हमें मसीह के स्वरुप में बनने से रोकता है |  हमें इसे जाने देना चाहिए |  हमें इसे हटा देना चाहिए |  इसी का अर्थ है – परिवर्तन |  आपके जीवन में परिवर्तन,  मेरे जीवन में परिवर्तन |

इस परिवर्तन में सबसे पहले हमें कुछ चीजों से फिरना है |  हमें हर उस चीज से फिरना है जो परमेश्वर को उदास कर देती है, जो मसीह के समान नहीं है |  दूसरी बात जिस की तरफ हमें  फिरना है |  मसीह के समान बनने के लिए हमें उस पर विश्वास करना चाहिए |  वह हमें शक्ति देता है योग्यता देता है कि हम विजय प्राप्त कर सकें, और वह बन सके जो वह हमें बनाना चाहता है |

फिर दूसरी  बात है |  हमें परिवर्तन की जीवनशैली अपनानी पड़ेगी |  यह कोई अस्थाई परिवर्तन नहीं है, यह क्षण भर के लिए नहीं है |  ठीक है मैं जानता हूं कि यह गलत है |  मैं इसे कर लूंगा और हम मसीह के समान हो जाएंगे |

दरअसल पहली सदी  के विश्वासी मसीही कहलाने से पहले उन्हें मार्ग के चिले कहा जाता था |  यह एक जीवन का मार्ग था |  और इसका अर्थ था कि वे  उस जीवन मार्ग पर आगे बढ़ेंगे |  वह उस मार्ग के बारे में सीख रहे थे |  वह परमेश्वर के मार्ग को सीख रहे थे मैं चाहता हूं कि आप परमेश्वर के समक्ष जाएं और कहीं “ परमेश्वर मुझे दिखाएं की यीशु के समान क्या नहीं है और मुझे परिवर्तित कर दें |  मुझे और ज्यादा यीशु के समान बनाइए”

होशे 6 :1-3

1चलो, हम यहोवा की ओर फिरें; क्योंकि उसी ने फाड़ा, और वही चंगा भी करेगा; उसी ने मारा, और वही हमारे घावों पर पट्टी बान्धेगा।

2दो दिन के बाद वह हम को जिलाएगा; और तीसरे दिन वह हम को उठा कर खड़ा करेगा; तब हम उसके सम्मुख जीवित रहेंगे।

3आओ, हम ज्ञान ढूंढ़े, वरन यहोवा का ज्ञान प्राप्त करने के लिये यत्न भी करें; क्योंकि यहोवा का प्रगट होना भोर का सा निश्चित है; वह वर्षा की नाईं हमारे ऊपर आएगा, वरन बरसात के अन्त की वर्षा के समान जिस से भूमि सिंचती है॥

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित