शिष्यता का दैनिक वीडियो
प्रार्थना मे पवित्रता का पीछा करना
आज मै लोगों को परमेश्वर के साथ असाधारण अनुभव प्राप्त करने के बारे मे बात करते सुनता हूं. मै सोचता हूं कि प्रभु के साथ का कोई भी अनुभव असाधारण होता है. क्योंकि कुछ भी हो, वो ही सारी सृष्टि का रचनाकार है – वही जिसने तारों को उनकी जगह लटकाया और आपको और मुझे मिटटी से बनाया. उसने ने हम में श्वास फूंकी और हमें जीवित प्राणी बना दिया. वो सर्वसामर्थी परमेश्वर है. लेकिन वो सामर्थी परमेश्वर से बहुत बढ़कर है. वो पवित्र है.
परमेश्वर का स्वभाव ही पवित्रता है. वचन मे “पवित्र” का अर्थ अलग किया गया है. परमेश्वर अलग किया गया है क्योंकि उसके जैसा कोई नही है. केवल वही सृष्टिकर्ता है. केवल वही पूरा सिद्ध है. केवल वही पूरा शुद्ध है. इसलिए, ये असंभव है कि ऐसे सर्वसामर्थी परमेश्वर के साथ मुलाकात करे और फिर उसकी पवित्रता की खुशबु के बिना उसकी उपस्थिति से बाहर आएं.
परमेश्वर जो है उसका केन्द्र ही पवित्रता है. और परमेश्वर के साथ किसी भी नजदीकी के लिए यही केन्द्र होना चाहिए. इसलिए इब्रनियो का लेखक लिखता है, “सबसे मेल-मिलाप रखो, और उस पवित्रता के खोजी हो जिसके बिना कोई प्रभु को कदापि न देखेगा” (इब्रानियो १२:१४). आज हम पवित्रता के बिना परमेश्वर को नही देख सकते हैं, और भविष्य में भी पवित्रता के बिना उसे नही देख पाएगे.
परमेश्वर मेरे लिए इतना अनुग्रहकारी हुआ है कि उसने मेरी प्रार्थना के गुप्त स्थान मे कई बार मुझ से मुलाकात की. वो सारे समय विशेष हैं और उन मे से कुछ इतने विशेष हैं कि उनकी खुशबु कई साल तक मेरे साथ रहती है. उन्होंने मेरे विश्वास, चरित्र और दर्शन को आकार दिया है. फिर भी, ये मुलाकात “हालेलुयाह चिल्लाने” का समय नही था. कई बार वो ऐसी मुलाकात थी, “हे परमेश्वर मुझ पर दया कर.”
कई साल पहले, मै दक्षिण अफ्रीका में पास्टर के एक बड़े समूह को प्रचार कर रहा था. इस कॉन्फरन्स के पहले मैंने परमेश्वर के साथ अकेले मे समय बिताया था, और उसने मुझे प्रभावित किया कि वो सच में कितना सामर्थी है. उसके साथ का समय ऐसा था कि उसने आज तक मुझ पर अपने प्रेम और पवित्रता की खुशबु छोड़ी है. सच मे, एक आर्टिस्ट को मैंने मेरे लिए अफ्रीका की उस खास जगह की पेंटिंग बनाए के लिए कहा, वो आज भी मेरे ऑफिस की दीवार पर लटकी है.
पास्टर्स कॉन्फरन्स मे मेरे संदेश के अंत में, परमेश्वर ने हम से अद्भुत रूप मे मुलाकात की. हम स्तुति और आराधना के गीत गाने लगे. लेकिन हमने पाया कि हम पवित्र परमेश्वर की उपस्थिति मे विलाप कर रो रहे हैं. अगुवे ने कोशिश की कि हमें जाने दें , लेकिन कोई भी नही जा सका. हम कई घंटों तक परमेश्वर कि उपस्थिति मे बने रहें. पास्टर्स जो एक दूसरे के लिए कडवाहट रखते थे उन्होंने आपस मे माफी मांगी. वहाँ अंगीकार हुआ, फिर पश्चाताप हुआ, और परमेश्वर के सिंहासन से माफी बहती हुई आयी. ओ, उसके अनुग्रह का स्वाद लेना कितना अद्भुत था.
परमेश्वर के साथ की ये मुलाकात मै कभी नही भूलूँगा. और मैने एक अनमोल पाठ सिखा. परमेश्वर के पिछे चलना, पवित्रता के पीछे चलना है. क्योंकि केवल वही पवित्र है. पवित्र दिल घमंडी दिल नही है, लेकिन इसके बजाए नम्र दिल है. और परमेश्वर केवल नम्र दिल की पुकार ही सुनता है. जो कुछ भी प्राप्त करते हो उसमे पवित्रता प्राप्त करे. ये उसके साथ के उन मधुर पलों से आती है.
इब्रानियों 12 :11-16
11और वर्तमान में हर प्रकार की ताड़ना आनन्द की नहीं, पर शोक ही की बात दिखाई पड़ती है, तौभी जो उस को सहते सहते पक्के हो गए हैं, पीछे उन्हें चैन के साथ धर्म का प्रतिफल मिलता है। 12इसलिये ढीले हाथों और निर्बल घुटनों को सीधे करो। 13और अपने पांवों के लिये सीधे मार्ग बनाओ, कि लंगड़ा भटक न जाए, पर भला चंगा हो जाए॥ 14सब से मेल मिलाप रखने, और उस पवित्रता के खोजी हो जिस के बिना कोई प्रभु को कदापि न देखेगा। 15और ध्यान से देखते रहो, ऐसा न हो, कि कोई परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित रह जाए, या कोई कड़वी जड़ फूट कर कष्ट दे, और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएं। 16ऐसा न हो, कि कोई जन व्यभिचारी, कष्ट ऐसाव की नाईं अधर्मी हो, जिस न एक बार के भोजन के बदले अपने पहिलौठे होने का पद बेच डाला।
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
