शिष्यता का दैनिक वीडियो
धन्यवादी हृदय के साथ प्रार्थना करना
जब मैं मिस्र में था तो मैंने परमेश्वर को सामर्थ्य के साथ कार्य करते देखा। सैकड़ों, हज़ारों लोग मसीह के पास आ गए। पुनर्जागरण के आत्मा ने सैंकड़ों कलीसियाओं को छुआ। यह 800 पासबानों और अगुवों के एक आत्मिक जागृति सम्मेलन के लिए इकट्ठे होने का परिणाम था। अगुवों के उस समूह पर पवित्र आत्मा अद्भुत रीति से उतरा। उस सम्मेलन में हृदय टूटे और पश्चाताप हुआ।
मैं एक धन्यवादी आत्मा और उस सब के लिए एक आभारी हृदय के साथ अमरीका वापस आ गया जो परमेश्वर ने वहाँ किया था। मेरा हृदय निरन्तर पुकारता है, “तेरी विश्वासयोग्यता महान है! मेरे प्रति, हे प्रभु तेरी विश्वासयोग्यता महान है, मेरी हर आवश्यकता को तू ने पूरा किया। तेरी विश्वासयोग्यता महान है!”
जब मैं अपने देश वापस आया और उस सब के लिए परमेश्वर की स्तुति करता रहा जो उस ने इन सप्ताहों में किया था तो परमेश्वर ने मेरे हृदय से बात की। उसने कहा, “मेरे पुत्र, जो मैंने किया उसके लिए इस समय तेरा हृदय आभारी है। परन्तु मैं चाहता हूँ कि तेरा हृदय हमेशा आभारी रहे।” मुझे एहसास हुआ कि परमेश्वर की स्तुति और धन्यवाद करने के लिए मुझे उसके द्वारा कोई असाधारण कार्य किए जाने की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। मुझे तो हर समय उसकी स्तुति करने करनी चाहिए।
महान प्रेरित, पौलुस ने लिखा, “हर बात में धन्यवाद करो: क्योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यही इच्छा है ” (1 थिस्सलुनीकियों 5:18)। हमारी धन्यवाद की प्रार्थनाएँ केवल उसके द्वारा कोई महान कार्य करने पर ही नहीं की जानी चाहिएँ। यह तो हर समय और हर परिस्थिति में होनी चाहिएँ। हम अच्छी और बुरी, दोनो परिस्थितियों में उसका धन्यवाद करें। हम अच्छे समयों में भी और कठिन समयों में भी उसका धन्यवाद करते रहें। हम, जो वह है, उसके लिए और सब बातों में उसकी भलाई के लिए उसका धन्यवाद करें।
भजनकार ने कहा, “उसके फाटकों में धन्यवाद, और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो! क्योंकि यहोवा भला है, उसकी करूणा सदा के लिये, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है” (भजनसंहिता 100:4, 5)। जब हम स्तुति और धन्यवादी मन के साथ परमेश्वर की उपस्थिति में आते हैं तो एक बहुत ही विशेष घटना घटती है। वह आकर हमारी स्तुति में वास करता है और धन्यवादी हृदय को अपने प्रेम और भलाई से भर देता है।
एक आभारी मन वह होता है जो यह पहचानता है कि परमेश्वर कौन है और उसने क्या किया है। आभारी मन वह है जो विश्वास को व्यवहार में लाता है। इसका अर्थ है परमेश्वर को हमारे जीवनों में हर चीज़ के स्रोत और सम्भालने वाले के रूप में देखना। इसका अर्थ है उसे उस रूप में देखना जो वह है और यह विश्वास रखना कि वह उन्हें, जो उसे कर्मठतापूर्वक ढूँढते हैं, प्रतिफल देता है (इब्रानियों 11:6)।
निष्कर्ष यह है कि एक आभारी मन इस बात को पहचानता है कि परमेश्वर का स्वभाव ही भलाई का है। वह अपनी भलाई में सिद्ध है। यहाँ तक कि जब हम “बुरे” भी होते हैं तो वह हमारे साथ विश्वासयोग्य बना रहता है और उसकी भलाई छिप नहीं जाती। वह अभी भी वहीं है और वह हमसे प्रेम करता है। जब हम इस बात को समझ जाते हैं तो हम दीन होकर उसके सामने झुकते हैं और उसकी आराधना करते हैं। आराधना एक दीन हृदय में से बहती है।
हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा का जयजयकार करो!
2आनन्द से यहोवा की आराधना करो! जयजयकार के साथ उसके सम्मुख आओ!
3निश्चय जानो, कि यहोवा ही परमेश्वर है। उसी ने हम को बनाया, और हम उसी के हैं; हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं॥
4उसके फाटकों से धन्यवाद, और उसके आंगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो!
5क्योंकि यहोवा भला है, उसकी करूणा सदा के लिये, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है॥
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
