Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

याद रखें कि परमेश्वर ने क्या किया है

यह मई 1999 था। मेरी पत्नी टेक्स और मैं दक्षिणी ब्राजील में एक अकेले समुद्र तट पर खड़े थे। मैं अपने जीवन और सेवकाई की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक का सामना करने वाला था। उस सप्ताह के बाद मैं रियो डी जनेरियो में खड़ा था और दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में हजारों लोगों में प्रचार कर रहा था। मुझे यह बहुत अपर्याप्त लगा। मुझे आवाज की समस्या हो रही थी, लेकिन मेरी सबसे बड़ी समस्या शारीरिक नहीं थी। यह गहरी आत्मिक थी । मैं अवसर से भरा हुआ था। हमारे पास सुसमाचार के साथ दुनिया के सबसे बड़े शहरों तक पहुंचने की क्षमता थी। तो भी अपर्याप्तता की एक सनसनी ने मेरे ह्रदय में बाढ़ ला दी।

प्रश्न मेरे ह्रदय को घेर लिया : क्या मैं इस कार्य के लिए तैयार था? क्या लोग उत्तर देंगे? क्या परमेश्वर शक्तिशाली तरीके से कार्य करेगा ? मैंने अपने ई-मेल प्रार्थना सहभागियों को लिखा और उनसे मेरे लिए प्रार्थना करने को कहा। परमेश्वर ने एक करीबी मित्र से एक ई-मेल का उपयोग किया, जिसने कई वर्षों से परमेश्वर के कार्य को मेरे जीवन में देखा था । उसने मुझे उन बातों का स्मरण कराया जो परमेश्वर ने पिछले वर्षों में की थी। फिर उसने लिखा, “यह स्मरण करके कि परमेश्वर ने अतीत में कैसे कार्य किया है, आगे बढ़ो।” उन शब्दों ने मुझे शांति, शक्ति और साहस दिया, जो कि दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम, मारकाना में जाने और मसीह की घोषणा करने के लिए था। हजारों लोगों ने संदेश का जवाब दिया। और मुझे अपने मित्र की सलाह हमेशा याद रहेगी।

हर बार जब हम एक नया वर्ष शुरू करते हैं, तो सवाल हमारे ह्रदयों पर छा जाते हैं। अगला वर्ष या दशक कैसा दिखेगा? राजनीतिक दृश्य कैसा दिखेगा? क्या कलीसिया इस अवसर पर उठेगी और महान आदेश को पूरा करेगी ? सवाल चलते रहते हैं।

मेरी सलाह आपको वही है जो मेरे मित्र ने मुझे दी थी: परमेश्वर ने जो किया है, उसे स्मरण करके आगे बढ़ें। उसके वचन में दर्ज शक्तिशाली कार्यों की गवाहियों को पढ़ कर स्मरण रखें । स्मरण रखें कि उसने बूढ़े पुरुषों और महिलाओं के द्वारा क्या किया था: लूथर, केल्विन, वेस्ले, व्हाइटफील्ड और मूडी। स्मरण रखें कि अब्राहम, इसहाक और याकूब के परमेश्वर हमारा परमेश्वर हैं। उसने मूडी, व्हाइटफील्ड और वेस्ले के साथ जो किया, वह आपके और मेरे द्वारा कर सकता है।

लेकिन सबसे बढ़कर, स्मरण रखें कि उसने पिछले एक वर्ष में आपके लिए क्या किया है। उसने आपके जीवन में और जिनसे आप प्रेम करते है, उनके जीवनों में जो भी किआ है उसके लिए उसका धन्यवाद करने में कुछ समय बिताएं । स्मरण रखें कि कैसे उसने आपको घाटियों से चलने की शक्ति और साहस दिया। पर्वतों के शीर्ष के आनंद को स्मरण करो। शांति को स्मरण रखें जो उसकी शांत, स्थिर आवाज के साथ आई थी। जब आप उसकी आज्ञाओं का पालन करते हैं तो उसके द्वारा दिए अनुग्रह को स्मरण रखें।

इस वर्ष को हृदय से धन्यवाद के साथ बंद करें – धन्यवाद का हृदय। धन्यवाद करने के लिए बहुत कुछ है | जैसा कि पुराना गीत कहता है, “मुझे नहीं पता कि कल क्या है, लेकिन मुझे पता है कि कल कौन रखता है।”

इफिसियों 2:19-22

19 इसलिये तुम अब विदेशी और मुसाफिर नहीं रहे, परन्तु पवित्र लोगों के संगी स्वदेशी और परमेश्वर के घराने के हो गए। 20 और प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं की नेव पर जिसके कोने का पत्थर मसीह यीशु आप ही है, बनाए गए हो। 21 जिस में सारी रचना एक साथ मिलकर प्रभु में एक पवित्र मन्दिर बनती जाती है। 22 जिस में तुम भी आत्मा के द्वारा परमेश्वर का निवास स्थान होने के लिये एक साथ बनाए जाते हो॥

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित