Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

विजय बड़ी बढ़ोतरी लाती है

जीवन का एक दिलचस्प सिद्धांत है: विजय अधिक विजय पैदा करती है, और हर और हर पैदा करती है। जब तक चक्र टूटता नहीं है, यह जीवन का तथ्य है। सफलता और सफलताओं को जन्म देती है, और असफलता और अधिक असफलताओं को जन्म देती है । लेकिन मसीही जीवन में, अफलता और हार का चक्र पवित्र आत्मा द्वारा विश्वासी के जीवन में विकसित किया जा सकता है। वह हमें हमारे द्वारा विकसित किसी भी रीती पर विजय दे सकता है ।

मसीही  जीवन में कारण यह है, जिस से विजय से और अधिक विजय पैदा होती है। यीशु ने कहा, “जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा।” (यूहन्ना 14: 21 )। जब हम परमेश्वर की आज्ञाकारिता में चलते हैं, तो यीशु स्वयं को हम पर प्रकट करने का वादा करता है। यीशु की उपस्थिति का प्रकटीकरण, हमारे जीवन के पापों पर विजयी होने के योग्य बनता है। यीशु हमारी विजय है। इसलिए जितना अधिक हम उसका पालन करते हैं, उतना ही अधिक हम उसकी उपस्थिति का अनुभव करते हैं। और जितना अधिक हम उसकी उपस्थिति का अनुभव करते हैं, उतना ही अधिक हम उसकी इच्छा को पूरा करने में सक्षम होते हैं। कितना अद्भुत चक्र है जिसमें हम रह सकते हैं!

परमेश्वर की आज्ञा का हर कदम हमारे जीवन में फल पैदा करता है। इसीलिए पवित्र शास्त्र कहते हैं कि हम विश्वास से विश्वास और महिमा से महिमा से जीवित रहते हैं (रोमियों 1:17; 2 कुरिन्थियों 3:18)। आज्ञाकारिता का एक कदम दूसरे की ओर जाता है। उन हज़ारों कदमों के चलने के बाद, हम अपने आप को मसीह के साथ अपने संबंध में उच्च स्तर पर पाते हैं। हम विश्वास के एक स्तर से दूसरे स्तर पर जाते हैं। हम परमेश्वर की महिमा के एक स्तर का अनुभव करते हैं – और दूसरे पर जाने के लिए सक्षम हैं। यह मसीही जीवन को मसीह के साथ चल रहा रोमांच बनाता है।

जब मैं मसीही बना, तो मैं मसीह के साथ चलने की परिपूर्णता से रोमांचित था। मैं सोचता था, मैं इससे बेहतर और कुछ प्राप्त नहीं कर सकता । तो भी यह और बेहतर हो गया । मैंने अपने विवास से पहले अपनी पत्नी से कहा था, “मैं तुमसे वादा नहीं कर सकता कि हम हमेशा अमीर होंगे, लेकिन मैं तुमसे यह वादा करता हूँ: जीवन उबाऊ नहीं होगा।” और यह निश्चित रूप से नहीं रहा है! मैं इसे यीशु मसीह के गौरवशाली सुसमाचार का प्रचार करने के लिए ब्राजील में ऐमज़ॉन क्षेत्र की ओर उड़ने वाले विमान पर लिख रहा हूँ! मुझे इस बात का कोई संकेत नहीं था कि यीशु के साथ चलने के इन सभी दशकों के दौरान परमेश्वर मेरे जीवन के साथ क्या करेगा। यह सिर्फ बेहतर और बेहतर हो रहा है। विजय, विजय को उतपन्न करती है |

लेकिन आप पूछ सकते हैं, “यदि कोई व्यक्ति विपरीत चक्र में है, तो वह क्या करेगा ? वह क्या करता है? हार से और अधिक हार पैदा होती है। क्या वह व्यक्ति असफलता की ओर बढ़ रहा है?” यह मसीही जीवन के बारे में महान बात है। कोई भी व्यक्ति कितना भी पराजित क्यों न हो, मसीह किसी भी क्षण उस जीवन को बदल सकता है। परमेश्वर का अनुग्रह सबसे बुरे पापों से बढ़ा है। चक्र बदला जा सकता है। मसीह में विश्वास करने वाले के पास अपने जीवन में सबसे भयानक चक्रों को पार करने के लिए आवश्यक हर संसाधन हैं। पवित्र आत्मा, मसीह के समान बनने के लिए हमें सक्षम बनाने के लिए हमारे ह्रदयों में गहराई में बसता है।

हमें अपने पापों को स्वीकार करना चाहिए और वास्तव में उनसे पश्चाताप करना चाहिए। यीशु का रक्त हमें अधर्म से शुद्ध करने के लिए पर्याप्त है – चाहे हमारे पाप कितने भी बुरे क्यों न हों। एक बार जब हम स्वीकार कर लेते हैं और साफ हो जाते  हैं, तो हम पवित्र आत्मा के विश्वास के द्वारा हमें परमेश्वर के वचन का पालन करने के लिए सक्षम बनाने के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

हम आज्ञाकारिता के प्रत्येक कार्य के समय में एक कदम उठाते हैं। लंबे समय से पहले, हम स्वयं को एक नए चक्र पर पाते हैं: विजय। विजय से विजय होती है। यही कारण है कि पौलुस ने लिखा है कि “परन्तु इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिस ने हम से प्रेम किया है, जयवन्त से भी बढ़कर हैं” (रोमियों 8:37)

   आज विजय का चक्र शुरू करें। इस मामले में एक समय में एक कदम उठाएं। आप स्वयं को विजय से विजय की ओर, विश्वास से विश्वास, और स्तुति से स्तुति की ओर जाते देखेंगे !

2 कुरिन्थियों ३ :12 – 18.

12 सो ऐसी आशा रखकर हम हियाव के साथ बोलते हैं। 13 और मूसा की नाईं नहीं, जिस ने अपने मुंह पर परदा डाला था ताकि इस्त्राएली उस घटने वाली वस्तु के अन्त को न देखें। 14 परन्तु वे मतिमन्द हो गए, क्योंकि आज तक पुराने नियम के पढ़ते समय उन के हृदयों पर वही परदा पड़ा रहता है; पर वह मसीह में उठ जाता है। 15 और आज तक जब कभी मूसा की पुस्तक पढ़ी जाती है, तो उन के हृदय पर परदा पड़ा रहता है। 16 परन्तु जब कभी उन का हृदय प्रभु की ओर फिरेगा, तब वह परदा उठ जाएगा।
17 प्रभु तो आत्मा है: और जहां कहीं प्रभु का आत्मा है वहां स्वतंत्रता है। 18 परन्तु जब हम सब के उघाड़े चेहरे से प्रभु का प्रताप इस प्रकार प्रगट होता है, जिस प्रकार दर्पण में, तो प्रभु के द्वारा जो आत्मा है, हम उसी तेजस्वी रूप में अंश अंश कर के बदलते जाते हैं॥

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित