शिष्यता का दैनिक वीडियो
पश्चाताप का फल
दुनिया के सबसे दिलचस्प शहरों में से एक उत्तरी आयरलैंड का बेलफ़ास्ट है। मैं जब पहली वहां गया तो उसे कभी नहीं भूलूंगा। जैसे ही मैं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, मैं ग्रामीण इलाकों की सुंदरता से मुग्ध था। बेशक, बेलफास्ट साज़िश से भरा था। उस समय, कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट आतंकवादी शहर में से कार्य करते थे । पुलिस स्टेशन युद्ध क्षेत्र बने हुए थे ।
लेकिन मेरे लिए सबसे दिलचस्प दृश्य का राजनीतिक उथल-पुथल से कोई लेना-देना नहीं था। यह एक पुराना प्रेस्बिटेरियन चर्च था। जैसे ही हम चर्च के पास से गुजरे, एक पास्टर मित्र ने एक आयरिश सुसमाचार प्रचारक, डब्ल्यू पी निकोलसन के बारे में बताना शुरू किया, जो बीसवीं सदी के शुरुआती दौर में रहता था । जब उसने उस चर्च की एक सभा में प्रचार किया, तो भीड़ इतनी बड़ी थी कि भवन में नहीं समा सकी । मेरे पास्टर मित्र ने कहा कि पुराने समय के लोग अभी भी एक महान पुनरुत्थान की बात करते हैं
मैंने पूछा, “इस बेदारी का मुख्य चरित्र क्या था?”
उसने बताया, “पश्चाताप का फल |”
उसने बताया, जब लोग मसीह के पास आए या मसीही लोगों ने परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्ध को सुधारा तो उन्होंने अपने साथी लोगों के साथ अपने सम्बन्धों को भी सुधारने का प्रयास किया । बहुत से लोग चोरी की वस्तुओं को चर्च में दे दिए ताकि उन्हें उनके मालिकों को लौटाया जा सके। अन्य लोगों ने पिछले कर्ज चुकाने चाहे । लौटाने का सामान इतना अधिक था कि उन्हें रखने के लिए चर्च में जगह नहीं थी। उन्हें सारा सामान रखने के लिए एक गोदाम किराए पर लेना पड़ा ताकि जब तक सभी वस्तुएं उनकी असली मालिक तक नहीं पहुंचती उन्हें वहां सम्भाला जा सके ।
बेदारी तब शुरू होती है जब परमेश्वर के लोग आपस में और उसके साथ ईमानदार होते हैं । इसका मतलब है कि हम सामान वापिस कर सकते हैं, क्षमा मांग सकते हैं यां अपने टूटे हुए सम्बन्ध को सुधार सकते हैं । बाइबल इसे पश्चाताप का फल कहती है। युहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने धार्मिक लोगों के एक समूह से कहा, “पश्चाताप के अनुसार फल लाओ ” (मत्ती 3: 8)।
सोचिए अगर आज वापिस करने वाले सामान को सम्भालने के लिए चर्चों को गोदाम किराए पर लेने पड़ें । बेदारी वास्तविकता से दूर जाना नहीं है। इसके बजाय, बेदारी हमारे पापों का सामना करवाती है। हम टूट जाते हैं और परमेश्वर के साथ अपने सम्बन्ध को किसी भी कीमत पर सुधारने के लिए तैयार हो जाते हैं । कीमत की बात करें तो यह पश्चाताप का फल हो सकता है।
मत्ती 3 7:12
7 जब उस ने बहुतेरे फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उन से कहा, कि हे सांप के बच्चों तुम्हें किस ने जता दिया, कि आने वाले क्रोध से भागो? 8 सो मन फिराव के योग्य फल लाओ। 9 और अपने अपने मन में यह न सोचो, कि हमारा पिता इब्राहीम है; क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि परमेश्वर इन पत्थरों से इब्राहीम के लिये सन्तान उत्पन्न कर सकता है। 10 और अब कुल्हाड़ा पेड़ों की जड़ पर रखा हुआ है, इसलिये जो जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में झोंका जाता है। 11 मैं तो पानी से तुम्हें मन फिराव का बपतिस्मा देता हूं, परन्तु जो मेरे बाद आनेवाला है, वह मुझ से शक्तिशाली है; मैं उस की जूती उठाने के योग्य नहीं, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा। 12 उसका सूप उस के हाथ में है, और वह अपना खलिहान अच्छी रीति से साफ करेगा, और अपने गेहूं को तो खत्ते में इकट्ठा करेगा, परन्तु भूसी को उस आग में जलाएगा जो बुझने की नहीं॥
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
