Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

अदोनाई (प्रभु)

जिस वर्ष उज्जिय्याह राजा मरा, मैं ने प्रभु को बहुत ही ऊंचे सिंहासन पर विराजमान देखा; और उसके वस्त्र के घेर से मन्दिर भर गया। (यशायाह 6:1)

ये मेरे जीवन का सबसे महान क्षण था। जब मैंने 18 वर्ष की उम्र में प्रभु को अपना उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार करके अपने पापों की क्षमा प्राप्त की थी । मैं उस रात को कभी नहीं भूलूंगा। यह ऐसा था जैसे मेरे कंधों से एक मिलियन पाउंड का भार उठा लिया गया हो। मेरा हृदय खुशी से भर गया और उद्धारकर्ता के साथ नए स्थापित संबंध से रोमांचित हो गया।

मैंने उस शाम को जेम्स रॉबिसन के साथ बात की, जो सुसमाचार प्रचारक था । मैंने उसे बताया कि मैं क्या अनुभव कर रहा था। मैंने उन्हें यह भी बताया कि मुझे लग रहा कि परमेश्वर मुझे किसी सेवकाई में चाहते हैं | उसने मुझे जो बताया वह मेरे जीवन के लिए दिशा निर्धारित करेगा। उसने कहा, “सैमी”,  “क्या तुम जानते हो कि आज रात तुम्हें बचाने के लिए यीशु ने क्या किया? क्या तुम सच में समझते हो कि तुम्हारे पापों की क्षमा के लिए उसने क्या कीमत चुकाई है? ”

मैंने सच में इसके बारे में नहीं सोचा । मैंने कहा, “नहीं” । “मुझे नहीं पता तुम किधर जा  रहे हो? रॉबिसन ने कहा, सैमी, “यीशु परमेश्वर था, है, और हमेशा रहेगा। लेकिन एक दिन, उसने अपना महिमावंत सिंहासन छोड़ दिया और इस पृथ्वी पर आया। उसने खुद को इंसान के शरीर में प्रकट किया । उसने पाप रहित, उत्तम जीवन बिताया । लेकिन वह मनुष्यों द्वारा ठुकराया गया, अपने मित्रों द्वारा त्यागा गया, उसका ठट्ठा उड़ाया गया, मजाक बनाया गया और तुच्छ जाना गया । उस पर झूठा आरोप लगाया गया, पीटा गया, और एक क्रूर रोमन क्रूस पर लटका दिया गया । अब याद रखना, यह परमेश्वर का पुत्र, राजाओं का राजा, और यहोवा प्रभु है। और उसने यह सब किया क्योंकि वह तुमसे प्रेम करता है ।

“यदि यीशु, सभी के प्रभु, ने तुम्हारे लिए सब कुछ दिया है, तो तुम्हें उसके लिए सब कुछ देने को तैयार रहना चाहिए,” । रॉबिसन ने कहा, “अगर इसका मतलब है ठुकराया गया, मजाक उड़ाया गया, गिरफ्तार हुआ, या यहाँ तक कि मारा गया, तो तुम्हें कहीं भी जाने के लिए, कुछ भी करने के लिए तैयार रहना चाहिए, और उसके महान प्रेम के बारे में सभी को बताना चाहिए।”

विश्वासी के रूप में अपनी पहली रात, मुझे एहसास हुआ कि प्रभु यीशु मेरे लिए उस महान प्रेम के कारण सेवक बन गया । मैंने उसकी प्रभुता के अधीन आत्मसमर्पण कर दिया। यह वर्षों से मेरी विजय का स्रोत रहा है। वह परमेश्वर है, और मैं सेवक हूँ। जब हम इस तरह परमेश्वर के साथ चलते हैं, तो मसीही जीवन एक महान साहसिक कार्य बन जाता है।

भविष्यवक्ता यशायाह ने परमेश्वर को इसी तरह से जाना। बाइबल कहती है कि यशायाह ने एक दर्शन पाया जिसमें उसने “प्रभु को देखा था”। परमेश्वर के लिए उचित  नाम अदोनाई है। इसका सीधा सा अर्थ है “स्वामी” | यशायाह ने परमेश्वर के साथ  अदोनाई (प्रभु) के रूप में मुलाकात की। परमेश्वर के बारे में अपने ज्ञान से के कारण यशायाह लोगों के लिए एक सेवक बन गया । यह सुनकर अदोनाई ने कहा, “मैं किसे भेजूं ? और हमारे लिए कौन जाएगा? ”(यशायाह 6: 8)। क्योंकि यशायाह ने अदोनाई के रूप में परमेश्वर से मुलाकात की, उसने तुरंत जवाब दिया, “मैं यहां हूं मुझे भेजो !”

जब आप परमेश्वर को अदोनाई के रूप में जानते हैं, तो आप भी कहेंगे, “मैं यहाँ हूँ, अदोनाई (प्रभु), मुझे भेजें। आप जहां भी भेजना चाहते हैं, मैं वहां जाऊंगा आप जो चाहते हैं, मैं वह करूंगा। आप जो चाहते हैं, मैं कहूंगा। यहाँ मेरा जीवन है। आप अदोनाई हैं मैं नौकर हूं। मुझे भेजें। मुझे भेजें।”

यशायाह 6:1-8

1 जिस वर्ष उज्जिय्याह राजा मरा, मैं ने प्रभु को बहुत ही ऊंचे सिंहासन पर विराजमान देखा; और उसके वस्त्र के घेर से मन्दिर भर गया। 2 उस से ऊंचे पर साराप दिखाई दिए; उनके छ: छ: पंख थे; दो पंखों से वे अपने मुंह को ढांपे थे और दो से अपने पांवों को, और दो से उड़ रहे थे। 3 और वे एक दूसरे से पुकार पुकारकर कह रहे थे: सेनाओं का यहोवा पवित्र, पवित्र, पवित्र है; सारी पृथ्वी उसके तेज से भरपूर है। 4 और पुकारने वाले के शब्द से डेवढिय़ों की नेवें डोल उठीं, और भवन धूंए से भर गया। 5 तब मैं ने कहा, हाय! हाय! मैं नाश हूआ; क्योंकि मैं अशुद्ध होंठ वाला मनुष्य हूं, और अशुद्ध होंठ वाले मनुष्यों के बीच में रहता हूं; क्योंकि मैं ने सेनाओं के यहोवा महाराजाधिराज को अपनी आंखों से देखा है! 6 तब एक साराप हाथ में अंगारा लिए हुए, जिसे उसने चिमटे से वेदी पर से उठा लिया था, मेरे पास उड़ कर आया। 7 और उसने उस से मेरे मुंह को छूकर कहा, देख, इस ने तेरे होंठों को छू लिया है, इसलिये तेरा अधर्म दूर हो गया और तेरे पाप क्षमा हो गए। 8 तब मैं ने प्रभु का यह वचन सुना, मैं किस को भेंजूं, और हमारी ओर से कौन जाएगा? तब मैं ने कहा, मैं यहां हूं! मुझे भेज

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित