Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

इम्मानुएल

कि, देखो एक कुंवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र जनेगी और उसका नाम इम्मानुएल रखा जाएगा जिस का अर्थ यह है “ परमेश्वर हमारे साथ”। (मत्ती 1:23)

यह बीसवीं सदी के महान चमत्कारों में से एक था। रोमानिया के टिमिसोआरा के मुख्य आंगन में 200,000 से अधिक लोग इकट्ठा हुए, ताकि मसीही लोगों पर होने वाले आक्रमणों का विरोध किया सके, जब एक सुसमाचारीय पास्टर हिरासत में लिया जाने वाला था । फर्स्ट बैपटिस्ट चर्च के पास्टर और एक पुराने मित्र  डुगलेस्कु ने यीशु के बारे में भीड़ को सम्बोधित करना शुरू किया । उन सभी के जीवनों और श्रोताओं को सिखाया गया था कि कोई परमेश्वर नहीं है। लेकिन एक दिव्य क्षण में, नास्तिकता की भावना को देश से बाहर निकाल दिया गया । लोग चिल्लाने लगे, “अस्तित्व दुमंजिले! अस्तित्व दमनेज़ू! ”(एक परमेश्वर है ! एक परमेश्वर है !)

उस समय, रोमानिया में सब कुछ बदल गया। लोगों के हृदयों में विश्वास जाग गया। वे टैंकों, मशीनगनों और अत्यधिक डरावने हथियारों, रोमानिया की गुप्त पुलिस के विरुद्ध हो गए। उनके पास कोई हथियार नहीं था लेकिन उनके हृदयों में नया विश्वास था। लोगों ने बुखारेस्ट में टेलीविजन स्टेशन की तरफ दौड़ पड़े । स्टेशन पर कब्जा करने के बाद, वे आकाशवाणी पर आये और जो पहले शब्द निकले वो ये थे “दमनेज़ुए इस्ट क्यू नोई!” (परमेश्वर हमारे साथ है !)। राष्ट्र हैरान रह गया। दशकों तक उन्होंने केवल नास्तिक प्रचार ही सुना था। लेकिन अब एक संपूर्ण राष्ट्र इस तथ्य के प्रति जागृत हो गया कि परमेश्वर का अस्तित्व है – और वह लोगों के साथ था।

“परमेश्वर हमारे साथ हैं।” इन शब्दों के साथ एक संपूर्ण राष्ट्र जागृत हो गया |  उस देश के इतिहास के सबसे अंधकारमय क्षणों के दौरान, जब उन्हें समझ आ गया कि परमेश्वर उनके साथ है; आशा ने उनके हृदयों को भर दिया । निराशा में से आशा निकल आई । गुलामी में से स्वतंत्रता आई, और पराजय में से विजय मिली – ये सब  एक साधारण सत्य के कारण था : परमेश्वर लोगों के साथ था ।

वे शब्द शक्तिशाली हैं क्योंकि वे परमेश्वर के स्वभाव का सम्पूर्ण विवरण हैं। यीशु को दिए गए नामों में से एक “इम्मानुएल ” है, जिसका अर्थ है “परमेश्वर हमारे साथ है।” परमेश्वर ने मुख्य रूप से तीन अलग-अलग तरीकों से दुनिया के सामने स्वंय को “परमेश्वर हमारे लिए” के रूप में प्रकट किया,  पत्रियों में, वह “परमेश्वर हमारे अंदर” है। लेकिन सुसमाचारों में, वह “परमेश्वर हमारे साथ है।”

यीशु अनंत अतीत में परमेश्वर के रूप में मौजूद था, और वह अनंत भविष्य में परमेश्वर के रूप में मौजूद रहेगा । लेकिन मानव इतिहास में एक बार उसने मनुष्य के शरीर को धारण किया । परमेश्वर आया और हमारे बीच में घुल-मिल गया । परमेश्वर हमारे साथ रहकर मार्ग बनाएगा ताकि हम उस तक पहुंच सकें । वह प्रकाश था जो मानव जाति के अंधकार को दूर कर देगा। मनुष्यों के मध्य उसकी उपस्थिति आशाहीन हृदयों को आशा प्रदान करती है।

शायद आपको अँधेरी और कठिन परिस्थितियों ने हताश कर दिया होगा । याद रखें कि एक है जिसे इम्मानुएल कहा जाता है, अर्थात “परमेश्वर हमारे साथ है ।” उसे देखो, और वह आपकी दुनिया को हल्का कर देगा। उसे पुकारो और वह आपको छुडाएगा । उसकी तरफ दौड़ो और वह तुम्हें गले लगाएगा। यदि “परमेश्वर हमारे साथ” का विचार एक राष्ट्र को बदल सकता है, तो सोचें कि “परमेश्वर हमारे साथ” का विचार आपके जीवन में क्या कर सकता है। यीशु इम्मानुएल है। उस पर विश्वास करो। वह आपके साथ रहेगा।

मत्ती 1:18-24

18 18 अब यीशु मसीह का जन्म इस प्रकार से हुआ, कि जब उस की माता मरियम की मंगनी यूसुफ के साथ हो गई, तो उन के इकट्ठे होने के पहिले से वह पवित्र आत्मा की ओर से गर्भवती पाई गई। 19 सो उसके पति यूसुफ ने जो धर्मी था और उसे बदनाम करना नहीं चाहता था, उसे चुपके से त्याग देने की मनसा की। 20 जब वह इन बातों के सोच ही में था तो प्रभु का स्वर्गदूत उसे स्वप्न में दिखाई देकर कहने लगा; हे यूसुफ दाऊद की सन्तान, तू अपनी पत्नी मरियम को अपने यहां ले आने से मत डर; क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है। 21 वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु रखना; क्योंकि वह अपने लोगों का उन के पापों से उद्धार करेगा। 22 यह सब कुछ इसलिये हुआ कि जो वचन प्रभु ने भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था; वह पूरा हो। 23 कि, देखो एक कुंवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र जनेगी और उसका नाम इम्मानुएल रखा जाएगा जिस का अर्थ यह है “ परमेश्वर हमारे साथ”। 24 सो यूसुफ नींद से जागकर प्रभु के दूत की आज्ञा अनुसार अपनी पत्नी को अपने यहां ले आया।

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित