शिष्यता का दैनिक वीडियो
दाउद : सावधानी के साथ आगे बढने के लिए चेतावनी
“जयवंत पुरुष और महिला” का हमारा अध्ययन अब दाउद के जीवन की ओर ले जाता है। बाइबल उसे परमेश्वर के हृदय के व्यक्ति के रूप में वर्णित करती है। वह परमेश्वर के प्रति आस्था और जुनून का महान व्यक्ति था । जब कोई व्यक्ति दाउद के बारे में सोचता है, तो आमतौर पर दो चीजें दिमाग में आती हैं: वह लड़का जिसने एक विशालकाय व्यक्ति को मार डाला और एक राजा जिसने ने व्यभिचार और हत्या की। यही कारण है कि हमें मसीही जीवन में सावधानी के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है । लेकिन दाउद के इतिहास में और भी बहुत कुछ है जो हमें अगुवों के रूप में, परमेश्वर के साथ हमारे चलने में सावधान करना चाहिए।
यह समझना महत्वपूर्ण है कि दाउद राजा कैसे बना । यह समझने के लिए, हमें शाऊल के जीवन पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। इस्राएल के लोगों ने एक राजा की माँग की थी। उन्होंने शमूएल नबी से कहा, “हम पर एक राजा चाहते हैं” (1 शमूएल 8:19)। तब परमेश्वर ने शमूएल से कहा, “उनकी बात सुनो और उन्हें एक राजा दो” (1 शमूएल 8:22)। परमेश्वर ने शाऊल को चुना। वह एक ऐसा व्यक्ति था जो शारीरिक रूप से बाहर अच्छा था; और वह आत्मिक रूप से भी दीन था । बाइबल के अनुसार वह “इस्राएलियों के मध्य बिना किसी तुलना का एक प्रभावशाली युवा पुरुष था – जो दूसरों की तुलना में अधिक लंबा था” (1 शमूएल 9: 2)। जब वह शुरू में राजा के रूप में चुना गया था उसने दीनता प्रकट की | । उसने कहा, “लेकिन क्या मैं इस्राएल के सबसे छोटे गोत्र बिन्यामिन से नहीं हूं, और क्या मेरा गोत्र इस्राएल के सभी गोत्रों में से सबसे कम नहीं है? आप मुझसे ऐसा क्यों कहते हैं? ”(1 शमूएल 9:21 )।
शाऊल के जीवन में बड़ी त्रासदी यह है कि सत्ता और अधिकार का नशा उसके सिर चढ़ गया। इसने असुरक्षा, ईर्ष्या, और अन्य चरित्र दोषों को पैदा किया जिस कारण परमेश्वर के प्रति उसकी आज्ञा उल्घंन की और वह नेतृत्व से गिर गया । परमेश्वर अंत में शाऊल से कहेगा, “मुझे इस बात का दुख है कि मैंने शाऊल को राजा बनाया है, क्योंकि वह मुझसे दूर हो गया है और उसने मेरी आज्ञाओं का पालन नहीं किया है” (1 शमूएल 15:11)। शाऊल की आज्ञा उल्घंन के कारण दाउद राजा बन गया।
मैंने ऐसे लोगों को जाना है जो परमेश्वर से प्रेम करते थे और शुरू में उस के साथ दीनता के साथ चलते थे । लेकिन अधिकार की स्थिति में होने के बाद, उन्होंने अपनी दीनता खो दी और प्रभु की आज्ञा उल्घंन की । मैं अपने पूरे हृदय से मानता हूं कि ये पुरुष और महिलाएं जिन्होंने शुरुआत भली की थी लेकिन अंत बुरी रीति से हुआ, अपने जीवन में सही मायने में वे परमेश्वर के लोग थे। वे परमेश्वर से प्रेम करते थे। उन्होंने उसका चेहरा निहारा और उसे प्रसन्न करने की कामना की । लेकिन उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जैसा कि शाऊल के साथ हुआ था … और यहां तक कि दाउद के साथ भी। अधिकार उनके सिर चढ़ गये ।
“परमेश्वर की शक्ति” के बारे में आज कलीसिया में बहुत चर्चा होती है। हम अक्सर ऐसे शब्दों को सुनते हैं, जैसे कि “उसके पास परमेश्वर का अभिषेक किया है” या “परमेश्वर की शक्ति उस व्यक्ति पर है।” जब मैं लोगों को यह कहते हुए सुनता हूं तो कांप जाता हूं, क्योंकि ये बातें अक्सर उस व्यक्ति की परमेश्वर के प्रति आज्ञाकारिता को देखे बिना कहीं जाती हैं ।
कलीसिया आज ऐसे पुरुषों और महिलाओं से भरी हुई है जिन्होंने अच्छी शुरुआत की और समापन बुरी रीति से किया । परमेश्वर ने लोगों के दीन हृदयों के कारण नेतृत्व में उतारा। लेकिन बाइबल के अनुसार, पतन से पहले हमेशा घमंड आता है । यह शाऊल, दाऊद और अन्य लोगों के साथ हुआ। यह आपके या मेरे साथ क्यों नहीं हो सकता है? जैसा कि हम दाउद के जीवन का अध्ययन शुरू करते हैं, मैं चेतावनी के वचन बताता हूं: सावधानी से आगे बढ़ें।
1 शमूएल 8:10-9:2
10 और शमूएल ने उन लोगों को जो उस से राजा चाहते थे यहोवा की सब बातें कह सुनाईं। 11 और उसने कहा जो राजा तुम पर राज्य करेगा उसकी यह चाल होगी, अर्थात वह तुम्हारे पुत्रों को ले कर अपने रथों और घोड़ों के काम पर नौकर रखेगा, और वे उसके रथों के आगे आगे दौड़ा करेंगे; 12 फिर वह उन को हजार हजार और पचास पचास के ऊपर प्रधान बनाएगा, और कितनों से वह अपने हल जुतवाएगा, और अपने खेत कटवाएगा, और अपने लिये युद्ध के हथियार और रथों के साज बनवाएगा। 13 फिर वह तुम्हारी बेटियों को ले कर उन से सुगन्धद्रव्य और रसोई और रोटियां बनवाएगा। 14 फिर वह तुम्हारे खेतों और दाख और जलपाई की बारियों में से जो अच्छी से अच्छी होंगे उन्हें ले ले कर अपने कर्मचारियों को देगा। 15 फिर वह तुम्हारे बीज और दाख की बारियों का दसवां अंश ले ले कर अपने हाकिमों और कर्मचारियों को देगा। 16 फिर वह तुम्हारे दास-दासियों, और तुम्हारे अच्छे से अच्छे जवानों को, और तुम्हारे गदहों को भी ले कर अपने काम में लगाएगा। 17 वह तुम्हारी भेड़-बकरियों का भी दसवां अंश लेगा; निदान तुम लोग उस के दास बन जाओगे। 18 और उस दिन तुम अपने उस चुने हुए राजा के कारण दोहाई दोगे, परन्तु यहोवा उस समय तुम्हारी न सुनेगा। 19 तौभी उन लोगों ने शमूएल की बात न सुनी; और कहने लगे, नहीं! हम निश्चय अपने लिये राजा चाहते हैं, 20 जिस से हम भी और सब जातियों के समान हो जाएं, और हमारा राजा हमारा न्याय करे, और हमारे आगे आगे चलकर हमारी ओर से युद्ध किया करे। 21 लोगों की ये सब बातें सुनकर शमूएल ने यहोवा के कानों तक पहुंचाया। 22 यहोवा ने शमूएल से कहा, उनकी बात मानकर उनके लिये राजा ठहरा दे। तब शमूएल ने इस्राएली मनुष्यों से कहा, तुम अब अपने अपने नगर को चले जाओ॥
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
