शिष्यता का दैनिक वीडियो
दाऊद और झूठा दोषारोपण
मैं युवा और प्रभावशाली था – लेकिन जल्द ही पथभ्रष्ट हो गया। मैं कुछ पुरुषों के साथ एक प्रार्थना सभा में था, मेरे अंदर बहुतायत का आदर भरा हुआ था और एक पास्टर ने मेरी तरफ देखकर कहा “मैं विश्वास करता हूं इस सभा में पाप प्रवेश कर आया है” और सैमी, ये तुम ही हो जिसने पाप किया है”। “मेरा ह्रदय डूब गया। मैं इस आदमी से प्रेम और सम्मान करता था। वह उन सर्वश्रेष्ठ बाइबल शिक्षकों में से एक थे जिन्हें मैंने सुना है। मेरा मन दौड़ने लगा। मैंने क्या किया था?
उसने उस गवाही को बढ़ा चढ़ा के मुझ पर दोष लगाना शुरू क्र दिया जो मैंने पिछले रविवार उसके चर्च मन दी थी । मैं एक युवा समारोह में गवाही और सुसमाचार बाँट कर लौटा था जिस में कि 100000 कटटरपंथी सामंतवादी, नास्तिक सम्मिलित थे ।परमेश्वर ने सभा में कार्य किया, और हम उन युवा लोगों में से लगभग 200 को मसीह में ले जाने में सक्षम थे। मैंने उसकी मंडली के साथ गवाही साझा की। लेकिन अब मैं उलझन में था। क्या मैंने बढ़ा चढ़ा कर बोला था ? वह ऐसा क्यों कह रहा था? मेरी उलझन में, मैं रोने लगा। मैंने उससे क्षमा और उपस्थित सभी से क्षमा मांगी।
मैंने प्रार्थना सभा छोड़कर दूसरे बोलने वाले कार्य की यात्रा की। जब मैं विमान पर चढ़ा, तो कोहरा उठने लगा। मैंने सोचा, “मैंने क्या स्वीकार किया था, और मैंने इसे क्यों स्वीकार किया?” जहां तक मुझे याद है, मैंने बढ़ा चढ़ा कर नहीं कहा था। जब मैं घर लौटा, मुझे मेरे द्वारा दी गई गवाही की नकल मिली और उसकी तुलना मैंने यात्रा पर अपने एक सहयोगी की डायरी से की। मुझे पता चला कि मैंने बढ़ा चढ़ा कर नहीं कहा था । लगभग छह महीने बाद, यह पता चला कि बाइबल के इस महान शिक्षक का अपने सेक्रेटरी के साथ अफेयर चल रहा था। तभी मुझे एहसास हुआ कि क्या हुआ था। शैतान भाइयों और बहनों का दोषारोपक है। तब से, मैंने यह स्वीकार किया है कि जब मैंने कुछ गलत किया है, तो स्वीकार करना चाहिए, लेकिन कभी भी गलत आरोप स्वीकार नहीं करना चाहिए।
दाऊद ने स्वयं को एक वैसी ही स्थिति में पाया। फलीस्तीयों को हराने के बाद, लोग राजा शाऊल से अधिक दाऊद से प्रेम और सम्मान करने लगे। वे गा रहे थे, “शाऊल ने तो हजारों को, परन्तु दाऊद ने लाखों को मारा है॥” (1 शमूएल 18: 7)। और बाइबल कहती है, “तब शाऊल अति क्रोधित हुआ, और यह बात उसको बुरी लगी; और वह कहने लगा, उन्होंने दाऊद के लिये तो लाखों और मेरे लिये हजारों को ठहराया; इसलिये अब राज्य को छोड़ उसको अब क्या मिलना बाकी है?” (1 शमूएल 18: 8) शाऊल ने दाऊद को मारने की योजना तैयार करनी शुरू की। वह दाऊद से छुटकारा पाने के लिए जुनूनी हो गया।
कुछ महान सबक हैं जो हम शाऊल और दाऊद के बीच के लेन-देन से सीख सकते हैं। सबसे पहले, ईर्ष्या घातक है। शाऊल को दाऊद की विजय और प्रसिद्धि, सादे और सरल से जलन थी। इसने उसे कुछ बहुत ही मूर्खतापूर्ण चीजों का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उसने दाऊद को फंसने का प्रयास किया | तो उसने उस व्यक्ति को मारने का प्रयास किया जिसे परमेश्वर ने चुना था। लेकिन यह सब शून्य हो गया। ईर्ष्या कभी विजयी नहीं होती । परमेश्वर ने दाऊद की रक्षा की। भविष्य का राजा विजयी पक्ष में बाहर आ गया।
मुझे पता चला है कि कई मसीही उन लोगों के साथ रोने में महान हैं जो चोट पहुंचाते हैं, लेकिन उन लोगों के साथ आनन्दित होने में कठोर होते हैं जो विजय का अनुभव करते हैं। लेकिन परमेश्वर चाहता है कि हम दोनों करें। शाऊल ने दाऊद की विजय के लिए परमेश्वर का धन्यवाद करने से इनकार कर दिया और इससे उसकी बर्बादी हुई। जब मसीह में भाई या बहन विजय का अनुभव करते हैं, तो हमें उनके साथ आनन्दित होना सीखना होगा। यह न सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि हमारे लिए भी अच्छा है। अंततः, यह परमेश्वर के राज्य के लिए अच्छा है। उनके राज्य में ईर्ष्या के लिए कोई स्थान नहीं है।
दूसरा, मुझे दाऊद की शुरुआती प्रतिक्रिया बहुत अच्छी लगी। शाऊल के प्रति उसकी कोई शत्रुता नहीं थी। उसने प्रतिशोध लेने का प्रयास नहीं किया। उसने स्वयं की रक्षा की, लेकिन वह शाऊल के पीछे नहीं गया। उसने परमेश्वर को अपना रक्षक बनाने की अनुमति देना सीखा। शाऊल ने दाऊद के विरुद्ध जो कुछ भी करने का प्रयास किया, परमेश्वर ने उसे असफल कर दिया | शाऊल ने अपने लोगों को भी दाऊद को पकड़ने के लिए भेजा, लेकिन दाऊद को मारने के बजाय, उन्होंने भविष्यवाणी करना छोड़ दिया।
अगर हमें विश्वास है कि हम परमेश्वर की इच्छा में हैं, तो ह अपनी रक्षा करने के लिए परमेश्वर पर बहुत भरोसा कर सकते है यह मेरा अनुभव रहा है कि ईर्ष्या से हमें अस्थायी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन सच्चाई हमेशा अंत में विजयी रहती है। तो यह दाऊद के साथ था। शाऊल की ईर्ष्या की विजय नहीं हुई और परमेश्वर का आदमी समय की कसौटी पर खरा उतरा। तो अगली बार जब आप अपने आप को झूठा अभियुक्त पाते हैं, तो बस याद रखें: आप विजेता टीम में हैं। परमेश्वर और समय दोनों ही आपके पक्ष में हैं।
1 शमूएल 18:6-16
6 6 जब दाऊद उस पलिश्ती को मारकर लौटा आता था, और वे सब लोग भी आ रहे थे, तब सब इस्राएली नगरों से स्त्रियों ने निकलकर डफ और तिकोने बाजे लिए हुए, आनन्द के साथ गाती और नाचती हुई, शाऊल राजा के स्वागत में निकलीं। 7 और वे स्त्रियां नाचती हुइ एक दूसरी के साथ यह गाती गईं, कि शाऊल ने तो हजारों को, परन्तु दाऊद ने लाखों को मारा है॥ 8 तब शाऊल अति क्रोधित हुआ, और यह बात उसको बुरी लगी; और वह कहने लगा, उन्होंने दाऊद के लिये तो लाखों और मेरे लिये हजारों को ठहराया; इसलिये अब राज्य को छोड़ उसको अब क्या मिलना बाकी है? 9 तब उस दिन से भविष्य में शाऊल दाऊद की ताक में लगा रहा॥ 10 दूसरे दिन परमेश्वर की ओर से एक दृष्ट आत्मा शाऊल पर बल से उतरा, और वह अपने घर के भीतर नबूवत करने लगा; दाऊद प्रति दिवस की नाईं अपने हाथ से बजा रहा था। और शाऊल अपने हाथ में अपना भाला लिए हुए था; 11 तब शाऊल ने यह सोचकर, कि मैं ऐसा मारूंगा कि भाला दाऊद को बेधकर भीत में धंस जाए, भाले को चलाया, परन्तु दाऊद उसके साम्हने से दो बार हट गया। 12 और शाऊल दाऊद से डरा करता था, क्योंकि यहोवा दाऊद के साथ था और शाऊल के पास से अलग हो गया था। 13 शाऊल ने उसको अपने पास से अलग करके सहस्रपति किया, और वह प्रजा के साम्हने आया जाया करता था। 14 और दाऊद अपनी समस्त चाल में बुद्धिमानी दिखाता था; और यहोवा उसके साथ साथ था। 15 और जब शाऊल ने देखा कि वह बहुत बुद्धिमान है, तब वह उस से डर गया। 16 परन्तु इस्राएल और यहूदा के समस्त लोग दाऊद से प्रेम रखते थे; क्योंकि वह उनके देखते आया जाया करता था॥
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
