शिष्यता का दैनिक वीडियो
यहूदा के गोत्र का शेर
तब उन प्राचीनों में से एक ने मुझे से कहा, मत रो; देख, यहूदा के गोत्र का वह सिंह, जो दाऊद का मूल है, उस पुस्तक को खोलने और उसकी सातों मुहरें तोड़ने के लिये जयवन्त हुआ है। (प्रकाशितवाक्य 5:5)
जब मैं और मेरी पत्नी शादीशुदा हुए, तो हमने शादी के उपहार के लिए एक-दूसरे को बाइबल दी। हमने पहले पन्ने पर यह लिखवाया, “परमेश्वर ने कहा। हमने विश्वास किया। वह इसे व्यवस्थित करता है। ”यह बहुत अच्छा लग रहा था, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि यह पूरी तरह से सही नहीं है। इसे इस तरह पढ़ना चाहिए था, “परमेश्वर ने कहा। इससे बात व्यवस्थित हो गई । और मुझे विश्वास है। “आप देखिये बाइबल सत्य है चाहे आप इसे मानें यां ना मानें ! यह परमेश्वर का वचन है। जब परमेश्वर कुछ कहता है, तो आप इसे सही मान सकते हैं। जब एक भविष्यवाणी धर्म शास्त्रों में दी गई है, तो आप निश्चित रूप से जान सकते हैं कि यह पूरी होगी ।
बाइबल की शुरुआती भविष्यवाणियों में से एक यहूदा के गोत्र को दी गई थी। उत्पत्ति की पुस्तक में, बाइबल बताती है, “जब तक शीलो न आए तब तक न तो यहूदा से राजदण्ड छूटेगा, न उसके वंश से व्यवस्था देनेवाला अलग होगा; और राज्य राज्य के लोग उसके आधीन हो जाएंगे” (उत्पत्ति 49:10)। यह मसीहा की प्रत्यक्ष भविष्यवाणी है जो एक दिन आएगा, और जिस्की आज्ञाकारिता सभी जातियों के लोग करेंगे । हलिलुयाह ! यीशु उस भविष्यवाणी की पूर्ति है। परमेश्वर के वचन ने कहा। यीशु ने इसे पूरा किया, और हम अब लाभ उठाने वाले हैं।
प्रकाशितवाक्य की पुस्तक में, यीशु को यहूदा के गोत्र के शेर के रूप में जाना जाता है। वह खंड हजारों साल पहले यहूदा के गोत्र को दी गई भविष्य वाणी को पूरा करता है । यह दिलचस्प है कि यीशु को “शेर” की उपाधि दी गई है, एक व्याख्या यह है कि यीशु यहूदा के गोत्र का राजा है। वह राजाओं का राजा और प्रभुओं का राजा है। वह वही है जिसके लिए सारा आदर, महिमा और सामर्थ बनी है । वही एक है जिसके सामने सभी जातियां एक दिन झुकेंगी और कबूल करेंगे कि वह प्रभु है।
बाइबल शैतान को “गरजते हुए शेर” के रूप में बोलती है, लेकिन यीशु केवल एक “गर्जने वाला शेर” नहीं है। वह यहूदा के गोत्र का शेर है। शैतान में केवल गर्जने की क्षमता है। यीशु में शासन करने की क्षमता है। शैतान केवल भय पैदा कर सकता है। यीशु विश्वास पैदा करता है।”इस संसार का राजकुमार” शैतान हरा दिया गया है । “शांति का राजकुमार” यीशु विजयी है | शैतान मेमने के खून से हार गया था। यीशु मेमना है जो सिंहासन पर बैठता है। इसलिए बाइबल उसे “यहूदा के गोत्र का शेर” नाम देती है।
यीशु यहूदा के गोत्र से आया था। वह विजयी होकर शासन करता है। वह जातियों पर विजयी होकर शासन करेगा। हाँ, वह यहूदा के गोत्र का शेर है। राजा के रूप में आज उसकी आराधना करो! उसे हृदय में शासन करने की अनुमति दें, और आप उस शांति को जान पाएंगे जो सिर्फ उसके राज्य में पाई जा सकती है।
प्रकाशित वाक्य 5:1-5
1 और जो सिंहासन पर बैठा था, मैं ने उसके दाहिने हाथ में एक पुस्तक देखी, जो भीतर और बाहर लिखी हुई भी, और वह सात मुहर लगा कर बन्द की गई थी।2 फिर मैं ने एक बलवन्त स्वर्गदूत को देखा जो ऊंचे शब्द से यह प्रचार करता था कि इस पुस्तक के खोलने और उस की मुहरें तोड़ने के योग्य कौन है?3 और न स्वर्ग में, न पृथ्वी पर, न पृथ्वी के नीचे कोई उस पुस्तक को खोलने या उस पर दृष्टि डालने के योग्य निकला।4 और मैं फूट फूटकर रोने लगा, क्योंकि उस पुस्तक के खोलने, या उस पर दृष्टि करने के योग्य कोई न मिला।5 तब उन प्राचीनों में से एक ने मुझे से कहा, मत रो; देख, यहूदा के गोत्र का वह सिंह, जो दाऊद का मूल है, उस पुस्तक को खोलने और उसकी सातों मुहरें तोड़ने के लिये जयवन्त हुआ है।
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
