शिष्यता का दैनिक वीडियो
परमेश्वर का उदेश्य
जब मैं उस रविवार शाम को कलीसिया में गया, तो मैं परमेश्वर की तलाश में नहीं था, लेकिन उसकी आत्मा मेरा पीछा कर रही थी। कलीसिया में जाने की मेरी एकमात्र प्रेरणा मेरी प्रेमिका के साथ रहना था। उसके पिता ने कहा कि अगर मैं चर्च नहीं जाता, तो मैं उनकी बेटी को नहीं देख सकता। यह एक आसान विकल्प था। मेरा चर्च गया। तो मुझे आश्चर्य हुआ जब मेरे ह्रदय में कुछ हलचल होने लगी। मैं एक पवित्र परमेश्वर के सामने अपने अपराध और शर्मिंदगी के बारे में जान गया, और मुझे यीशु से माफी मांगने के लिए तैयार किया गया।
मसीह के पास आने और उनके अनुग्रह को मेरे हृदय पर लागू करने का अनुभव करने के बाद, मैं उसे और अधिक जानने की इच्छा में जल गया। मैं मसीह के पीछे चलने लगा। जिस कारण मैं उसे चाहता था यह उसके प्रेम का ही परिणाम था । यह मसीही के लिए एक महान सच्चाई को दर्शाता है: हम परमेश्वर के पीछे इसी किए चलते हैं क्योंकि पहले उसने हमारा पीछा किया । हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि जिस कारण से हम उसे जानना चाहते हैं, वह सिर्फ इसलिए है क्योंकि उसने हमें पहले प्रेम किया और हमारे लिए स्वयं को दे दिया। हम उसकी तलाश करते हैं क्योंकि उसने हमसे मांग की ।
हमारी विजय हमारे ह्रदयों में हासिल की गई उसकी विजय का विस्तार है। लेकिन उस विजय में चलने और उसे बनाए रखने के लिए, हमें परमेश्वर का ईमानदारी से पीछा करना चाहिए। यीशु ने कहा, “मांगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूंढ़ो, तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा।”(मत्ती 7: 7)। यूनानी भाषा में काल क्रिया लगातार मांगने और खोजने के बारे में बताती है। दूसरे शब्दों में, हम परमेश्वर में आगे बढ़ाने के लिए हैं। परमेश्वर को सहज रूप से जानने की तीव्र इच्छा होनी चाहिए।
परमेश्वर में आगे बढ़ने के लिए दो तरीके हैं। सबसे पहले, हमें प्रार्थना में उसका पीछा करना चाहिए। यह हमें सूचित किया गया है, शांत क्षणों में हमें “मांगना, ढूंढ़ना, और खटखटाना चाहिए”। मत्ती 7 का यह भाग प्रार्थना मार्ग है। जब हम प्रार्थना में उसकी उपस्थिति में आते हैं तो हम मांगते, ढूँढ़ते और खटखटाते हैं। कई मसीही प्रार्थना के समय सिर्फ हाथ मांगते हैं। वे परमेश्वर के चेहरे को खोजने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं; वे उसका हाथ मांगने में अधिक रुचि रखते हैं। परमेश्वर का हाथ अद्भुत है। लेकिन परमेश्वर के चेहरे से किसी की तुलना नहीं की जा सकती ।
जब हम परमेश्वर का हाथ ढूँढ़ते हैं, तो हम चाहते हैं कि वह हमारे लिए कुछ करे । लेकिन जब हम उसके चेहरे को ढूँढ़ते हैं, तो हम उसे जानने की इच्छा रखते हैं। उसे पूर्ण रूप से जानने की यह इच्छा परमेश्वर की खोज है। प्रार्थना में हमारे ह्रदय की इच्छा और परम् प्राथमिकता परमेश्वर के साथ संगति होना चाहिए। अफसोस की बात है कि कुछ मसीही ही इस तरह से प्रार्थना करते हैं।
मत्ती 7:7-11
7 मांगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूंढ़ो, तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा।8 क्योंकि जो कोई मांगता है, उसे मिलता है; और जो ढूंढ़ता है, वह पाता है और जो खटखटाता है, उसके लिये खोला जाएगा।9 तुम में से ऐसा कौन मनुष्य है, कि यदि उसका पुत्र उस से रोटी मांगे, तो वह उसे पत्थर दे?10 वा मछली मांगे, तो उसे सांप दे? 11 सो जब तुम बुरे होकर, अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएं देना जानते हो, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता अपने मांगने वालों को अच्छी वस्तुएं क्यों न देगा?
Book of the Month
Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe. For all other books…
सेमी टिपित सेवकाई के विषय में
एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।
सम्पर्क करें: info@sammytippit.org
सर्वाधिकार सुरक्षित
