Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

चरित्र का दर्शन

इस पीढ़ी के सामने सबसे बड़ा मुद्दा चरित्र का है। राजनेताओं, पास्टरों और आम लोगों के चरित्र में बदलाव के बिना, पश्चिमी समाज एक फिसलन ढलान पर नीचे की ओर जारी रहेगा। लेकिन मैं एक बड़ी आशा रखता हूं। आत्मिक नवीकरण के सबसे महान क्षण हमेशा महान अंधेरे के दौरान हुए हैं, और सबसे चमकदार सितारे हमेशा सबसे अंधेरी रातों में चमकते हैं।

बीसवीं सदी की शुरुआत में यही दशा वेल की रही थी । एक युवा व्यक्ति, इवान रॉबर्ट्स ने एक सुसमाचारक को इस विषय पर बोलते हुए सुना, “कलीसिया को मोड़ो और लोगों को बचाओ।” युवा रॉबर्ट्स ने स्वयं को सेवा के करीब अपने चेहरे पर पाया, परमेश्वर को पुकारते हुए, “मुझे मोड़ो, परमेश्वर, मुझे मोड़ो।”

बाद में, रॉबर्ट्स ने अपने पास्टर से पूछा कि क्या वह उस गवाही को साँझा क्र सकता है जो परमेश्वर ने उसके ह्रदय में किया । पास्टर ने अनुमति दी, और परमेश्वर की आत्मा लोगों के उस छोटे से समूह पर गिर गई। वेल्स के पूरे देश में बेदारी की आग जल उठी । एक वर्ष के अंदर, इवान रॉबर्ट्स ने 100,000 लोगों को मसीह में परिवर्तित होते देखा। व्यवसाय की कमी के कारण शराब खानों को बंद करना पड़ा। अपराध दर लगभग शून्य हो गई। पुलिस की दो जिम्मेदारियाँ थीं: अपराध नियंत्रण और भीड़ नियंत्रण। चूंकि बहुत कम अपराध था, वे वहां गए जहां भीड़ इकट्ठी हो रही थी। वह कलीसिया में था। पुलिस ने सुसमाचार गायन समूहों का गठन किया और कलीसिया में गाया।

ओह, मेरा ह्रदय इस इन को देखने के लिए तत्पर था कि पुलिस कलीसिया के द्वारों पर खड़ी होगी क्योंकि एक बढ़ी भीड़ परमेश्वर का वचन सुनने के लिए भूखी थी । यह वेल्स में हुआ था जब एक युवक में प्रार्थना करने की हिम्मत थी, “मुझे मोड़ो, हे परमेश्वर, मुझे मोड़ो ।”

क्या आपमें वह प्रार्थना करने की हिम्मत है? टूटना हमारे जीवन के अंदर गहराई से कार्य करने के लिए परमेश्वर की आत्मा को छोड़ता है, और मसीह के जैसा चरित्र टूटे और विपरीत ह्रदय से उभरता है। चरित्र हमारे ह्रदयों पर लागू होने वाली परमेश्वर के अनुग्रह का परिणाम है। हम वही हैं जो हम परमेश्वर के अनुग्रह से हैं। हम वही बनते हैं जो हमें परमेश्वर के अनुग्रह से बनना चाहिए।

लेकिन परमेश्वर का अनुग्रह सिर्फ उस ह्रदय पर लागू हो सकता है जो विनम्रता में जड़ित है। और विनम्रता तभी हमारे ह्रदय में प्रवेश करती है जब हम टूट गए हैं। इसी कारण आज मेरी प्रार्थना है, “कलीसिया को मोड़ो और लोगों को बचाओ।”

1 तीमुथियुस 3:1-7

1 यह बात सत्य है, कि जो अध्यक्ष होना चाहता है, तो वह भले काम की इच्छा करता है।2 सो चाहिए, कि अध्यक्ष निर्दोष, और एक ही पत्नी का पति, संयमी, सुशील, सभ्य, पहुनाई करने वाला, और सिखाने में निपुण हो।3 पियक्कड़ या मार पीट करने वाला न हो; वरन कोमल हो, और न झगड़ालू, और न लोभी हो।4 अपने घर का अच्छा प्रबन्ध करता हो, और लड़के-बालों को सारी गम्भीरता से आधीन रखता हो।5 जब कोई अपने घर ही का प्रबन्ध करना न जानता हो, तो परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली क्योंकर करेगा?6 फिर यह कि नया चेला न हो, ऐसा न हो, कि अभिमान करके शैतान का सा दण्ड पाए। और बाहर वालों में भी उसका सुनाम हो ऐसा न हो कि निन्दित होकर शैतान के फंदे में फंस जाए।

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित