Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

प्रभु का दीपक

मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है; वह मन की सब बातों की खोज करता है। ( नीतिवचन 20:27)

जब मैंने यीशु को जाना, तो उसने तुरंत मुझे कई चीजों से मुक्त कर दिया, जैसे गंदे मुख और अनैतिक रिश्ते। उसने मुझे प्रेम करने और उसकी आज्ञा का पालन करने की कामना करने वाला नया ह्रदय दिया। मेरे लिए यह सोचना आसान था कि परमेश्वर का आरंभिक कार्य मेरे अंदर किए कार्यों की सम्पूर्णता थी, क्योंकि उसने बहुत कुछ किया था। लेकिन मेरे हृदय के अंदर अभी भी बहुत कुछ करना बाकी था, और अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। वास्तव में, परमेश्वर अभी भी हम सब के अंदर बहुत कुछ करेगा |

जब मसीह ने पहली बार मेरे अंदर अपना निवास  लिया, तो मैं केवल न पीने, धूम्रपान न करने और यौन अनैतिकता के बारे में उपदेश सुनना चाहता था, क्योंकि मसीह ने मुझे उन चीजों से मुक्त कर दिया था। मैं उन चीजों के बारे में प्रचार करने में सहज था, क्योंकि मुझे उन पर विजय हासिल थी। लेकिन अन्य बातों ने मेरा ह्रदय दुखाया। कई मेरे जीवन की गहरी यादों में छिपी हुई थी । वे “पुराने स्वभाव” के छिपे हुए उद्देश्य और इच्छाएँ थी ।

पवित्र आत्मा को दिए गए नामों में से एक नाम प्रभु का दीपक है। हमारा गिरा हुआ स्वभाव बहुत दुष्ट है, और यह हमारे अस्तित्व के सबसे गहरे भाग में जाता है। तो भी हमारे जीवन के लिए परमेश्वर की पूर्व निर्धारित योजना है कि हमारी मसीह के स्वरूप में पुष्टि हो (रोमियों 8:29)। उसकी इच्छा है कि हम हर दिन अधिक से अधिक यीशु की तरह  बनें।

अक्सर हम  अदृश्य चीजों की बात करते हैं। वे अधिक सटीक रूप से अदृश्य चीजों के रूप में वर्णित हो सकते हैं – हमारे जीवन के कुछ अंधेरे कोने में छिपी हुई जगहें। अक्सर ये अछूत स्थान होते हैं जहाँ स्वभाव और उद्देश्य बसते हैं। परमेश्वर हमारे लिए इतना अच्छा है कि उसने हमें अपनी आत्मा को एक दीपक के रूप में कार्य करने के लिए दिया है जो हमारे ह्रदयों के गहरे भागों में चमकता है। वह हमारे आंतरिक विचारों और उद्देश्यों को खोजता है। वह हमें अपने शानदार सत्य से अवगत कराता है और हर झूठे मकसद और विचार को उजागर करता है। वह हमें वह चीजों दिखाता है जो हमारी साधारण दृष्टि से छिपी हैं।

भजनकार ने एक बार प्रार्थना की, “हे परमेश्वर, मुझे जांच कर जान ले! मुझे परख कर मेरी चिन्ताओं को जान ले! और देख कि मुझ में कोई बुरी चाल है कि नहीं, और अनन्त के मार्ग में मेरी अगुवाई कर! ”(भजन संहिता 139: 23, 24)। क्योंकि परमेश्वर हमारी आत्माओं का दीपक है, वह हमारे ह्रदयों को खोजने का अद्भुत कार्य करता है। यदि हम बस उसके साथ सहयोग करेंगे, तो हम स्वयं को मसीह की तरह बनता हुआ पाते हैं।

मसीही जीवन में सबसे बड़ा खतरा यह है कि हम अपनी वर्तमान आत्मिक स्थिति से संतुष्ट हो जाते हैं। तो हमारी मसीह के स्वरूप में पुष्टि हो जाती है । तब हम नाममात्र  मसीहत की काठ में पड़ जाते हैं। मसीही जीवन एक महान साहसिक कार्य है। यह एक ऐसा स्थान है जहाँ एक व्यक्ति कभी बढ़ना रुकता नहीं है । यह एक ऐसा जीवन है जिसमें परमेश्वर हमारी आत्माओं का दीपक है। आज आप अपने जीवन के कुछ अंधेरे हिस्सों में प्रभु के दीपक का स्वागत क्यों नहीं करते? आपको आश्चर्य हो सकता है कि वह आपको क्या दिखाएगा।

नीतिवचन 20:24-27

24 मनुष्य का मार्ग यहोवा की ओर से ठहराया जाता है; आदमी क्योंकर अपना चलना समझ सके?25 जो मनुष्य बिना विचारे किसी वस्तु को पवित्र ठहराए, और जो मन्नत मान कर पूछ पाछ करने लगे, वह फन्दे में फंसेगा।6 बुद्धिमान राजा दुष्टों को फटकता है, ओर उन पर दावने का पहिया चलवाता है।27 मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है; वह मन की सब बातों की खोज करता है।।

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित