Enter your keyword

एक विजयी के समान दोड़ना

दौड़ जिस में हमें दौड़ना है, धीरज से दौड़ें।

शिष्यता का दैनिक वीडियो

विश्वास की प्रार्थना

पत्रकार ने एक कठिन प्रश्न पेश किया: “श्रीमान, क्या आप मानते हैं कि हमारा शहर एक श्राप के अधीन है?” उसका साइबेरियाई शहर स्टालिन के शासन के दौरान गुलाम मजदूरों द्वारा बनाया गया था। जिन गलियों में वे चलते थे, उन्हें गुलाम मजदूरों द्वारा बनाया गया था। जिन अपार्टमेंट में वे सोते थे और खाना खाते थे, उन्हें गुलामों ने बनाया था। लोगों को उनके विश्वासों के लिए जेल भेज दिया गया था – और कई लोग नॉरिल्स्क का निर्माण करते हुए मर गए थे ।

जब मैं स्टेडियम में प्रचार करने के लिए शहर गया, तो वहाँ सिर्फ कुछ मुट्ठी भर बुज़ुर्ग मसीही रहते थे। इसलिए हमने रोमानिया के ओराडिया में बाइबल संस्था से छात्रों को भेजा, ताकि सुसमाचार की सभा की तैयारी की जा सके और महासभा के बाद नए मसीहियों के साथ कार्य कर सकें।

मेरे आने से एक सप्ताह पहले, ये छात्र शहर के हर घर में महासभा में आने के लिए निमंत्रण पत्र और सुसमाचार पत्रिका ले कर गए। परिणाम स्वरूप, सुसमाचार की सभा में उस स्टेडियम के इतिहास में सबसे बड़ी उपस्थिति थी। मैंने कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था जैसा मैंने वहां देखा था। जब मैंने लोगों को मसीह में विश्वास करने और उसका अनुसरण करने का निमंत्रण दिया, तो स्टेडियम में उपस्थित पचहत्तर प्रतिशत लोगों ने उत्तर दिया। भीड़ उमड़ रही थी |

सभा के अंत में, पत्रकार ने सवाल पूछा। मैंने कहा, “नहीं, मुझे विश्वास नहीं है कि आपका शहर श्राप के अधीन है। मेरा मानना है कि यह आशीष के अधीन है।”

वह हैरानी से देखने लगी ।

मैंने कहा, “मुझे समझता हूँ कि यहां मजदूर कैंप में काम करने और मरने वालों में से कई मसीही थे, और उन्होंने इस दिन प्रार्थना की। मेरा मानना है कि उन्होंने प्रार्थना की कि एक दिन जो लोग इन गलियों में चलते हैं और इन अपार्टमेंट में सोते हैं वे एक दिन सुसमाचार सुनेंगे और उसे प्राप्त करेंगे। आज वो दिन है। इसलिए यह शहर अशिष्त है। ”

मुझे यह महसूस नहीं हुआ कि हमारे रोमानियन बाइबल कॉलेज के कई छात्रों के दादा-दादी की साइबेरियाई जेल शिविरों में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कभी आशीष नहीं देखी – उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर, लेकिन उनके पोते-पोतियां सबसे पहले उस साइबेरियाई शहर में मसीह का संदेश लेकर आए थे।

हो सकता है कि आपने प्रार्थना की हो और ऐसा लगता हो जैसे स्वर्ग आपकी प्रार्थनाओं के लिए बंद है। याद रखें बाइबल कहती है कि, “अब विश्वास आशा की हुई वस्तुओं का निश्चय, और अनदेखी वस्तुओं का प्रमाण है।” हो सकता है कि आप अभी अपनी प्रार्थना का उत्तर न देख सकें । लेकिन आप निश्चित हो सकते हैं कि वह अपनी इच्छा पूरी करेगा।

मत्ती14:22-33

22 और उस ने तुरन्त अपने चेलों को बरबस नाव पर चढ़ाया, कि वे उस से पहिले पार चले जाएं, जब तक कि वह लोगों को विदा करे।23 वह लोगों को विदा करके, प्रार्थना करने को अलग पहाड़ पर चढ़ गया; और सांझ को वहां अकेला था।

24 उस समय नाव झील के बीच लहरों से डगमगा रही थी, क्योंकि हवा साम्हने की थी।25 और वह रात के चौथे पहर झील पर चलते हुए उन के पास आया।26 चेले उस को झील पर चलते हुए देखकर घबरा गए! और कहने लगे, वह भूत है; और डर के मारे चिल्ला उठे।27 यीशु ने तुरन्त उन से बातें की, और कहा; ढाढ़स बान्धो; मैं हूं; डरो मत।28 पतरस ने उस को उत्तर दिया, हे प्रभु, यदि तू ही है, तो मुझे अपने पास पानी पर चलकर आने की आज्ञा दे।29 उस ने कहा, आ: तब पतरस नाव पर से उतरकर यीशु के पास जाने को पानी पर चलने लगा।30 पर हवा को देखकर डर गया, और जब डूबने लगा, तो चिल्लाकर कहा; हे प्रभु, मुझे बचा।31 यीशु ने तुरन्त हाथ बढ़ाकर उसे थाम लिया, और उस से कहा, हे अल्प-विश्वासी, तू ने क्यों सन्देह किया?32 जब वे नाव पर चढ़ गए, तो हवा थम गई।33 इस पर जो नाव पर थे, उन्होंने उसे दण्डवत करके कहा; सचमुच तू परमेश्वर का पुत्र है॥

Book of the Month

Sammy Tippit told his fiancée, “I can’t promise we’ll be rich, but life won’t be boring.”
Sammy had no idea what an understatement that would become. Beginning in the bars of Baton Rouge and the nightclubs of Chicago, Tippit has shared the news of life-changing faith in Christ all over the world – including in the middle of a revolution in Romania, the aftermath of genocide in Rwanda, and war in Burundi and the Congo.
Sammy’s lifelong adventure has come at a great price. He’s been cursed, threatened, arrested, deported, and blacklisted. He’s also been personally broken, ravaged with illness, and devastated by grief.
Yet he continues to preach to in stadiums, in open fields, and via satellite technology to hundreds of thousands around the globe.  For all other books…

सेमी टिपित सेवकाई के विषय में

एसटीएम लगभग 50 वर्षों से दुनिया भर में प्रेरणा और सहायता प्रदान कर रहा है। सैमी टिपित  इसके संस्थापक और अध्यक्ष है, वह एक विश्व प्रसिद्ध परामर्शदाता, शिक्षक और सुसमाचार के प्रचारक हैं जो 80 से अधिक देशों में लोगों की सेवा करने और उनकी सहायता करने का अनुभव रखते हैं। सैमी ऐसी सामग्री प्रदान करते  है जो लोगों को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक मुद्दों से निपटने में मदद करती है। वह विशेष रूप से दुनिया भर के अन्य देशों के लिए सामग्री सुलभ बनाने के बारे में भावुक है। सैमी ने डेबरा “टेक्स” टिपित  से शादी की है, और उनके दो बच्चे और पांच नाती पोते हैं। सैमी टिपित सेवकाई पंजीकृत 501c3 गैर-लाभकारी संगठन है।

सम्पर्क करें: info@sammytippit.org

सर्वाधिकार सुरक्षित